DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा पुलिस का हाई-टेक Quick Response Team Active

December 31, 2025
Dbg

31.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा पुलिस समस्त जिलावासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं। नव वर्ष-2026 के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और आम नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा Quick Response Team (QRT) का गठन किया गया है। कई विशेषताओं से लैश यह टीम 24x7 सक्रिय रहेगी और किसी भी आपातकालीन कॉल, दंगा, दुर्घटना या संगठित अपराध की स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स देगी और त्वरित कारवाई करेगी।

श्री रेड्डी ने बताया की आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त टीम में शामिल जवानों को विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, हथियार संचालन और आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर QRT द्वारा नियमित रूप से गश्त (Patrolling) की जाएगी। हाई-टेक निगरानी यह टीम आधुनिक संचार उपकरणों और सुरक्षा गियर से लैस है, जो पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को साझा करेगी। रणनीतिक तैनाती जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट, मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर QRT की विशेष टुकड़ियों को मुस्तैद किया गया है। अहिल्या स्थान, कुशेश्वरस्थान में स्थित महादेव मंदिर एवं श्यामा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, असामाजिक तत्व पर निगरानी हेतु CCTV और NDRF टीम की उपस्थित रहेगी। एसएसपी ने बताया की जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले या कानून तोड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध QRT द्वारा कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दरभंगा पुलिस द्वारा समस्त जिलावासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है की जश्न के दौरान कानून का पालन करें और दूसरों की शांति में खलल न डालें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

दरभंगा अत्याधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है

December 31, 2025
Dbg

31.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा जिला के 152वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर दरभंगा ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी, विधायक नगर सह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, डीएम कौशल कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर डीएम कौशल कुमार द्वारा सभी माननीय को पाग, चादर एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त स्वप्निल द्वारा डीएम कौशल कुमार को पाग चादर एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दरभंगा जिला के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, विरासत को समेटे तथा विकास योजनाओं का समेकित प्रतिवेदन से आच्छादित स्मारिका का लोकार्पण मंत्री एवं उपस्थित विधायकगण, डीएम, उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर के कर कमलों से किया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय जन प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूँ।

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि नव वर्ष 2026 के साथ दरभंगा जिला का 152वां स्थापना दिवस समारोह 31 दिसम्बर, 2025 एवं 01 जनवरी, 2026 को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दरभंगा जिला के सभी निवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अशेष मंगलकामना। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आरम्भ में दरभंगा तिरहुत का प्रमुख हिस्सा था। वर्तमान दरभंगा जिला 01 जनवरी, 1875 ई० को अस्तित्व में आया। उस समय समस्तीपुर एवं मधुबनी भी दरभंगा के अंतर्गत ही था। वर्ष 1972 में बिहार राज्य में जिलों के पुनर्गठन के क्रम में तत्कालीन समस्तीपुर एवं मधुबनी अनुमंडल को स्वतंत्र जिला के रूप में स्थापित किया गया।

दरभंगा जिला "मिथिला" का सिरमौर रहा है। यहाँ की भाषा "मैथिली" काफी मधुर है और यह बिहार सूबे की अकेली भाषा है जिसे भारतीय संविधान के अष्टम अनुसूची में स्थान प्राप्त है। मैथिली भाषा एवं साहित्य इस क्षेत्र को पूरे देश में विशिष्ट परिचय देती रही है। दरभंगा अपनी कला "मिथिला पेंटिंग" को लेकर भी देश-विदेश में अपनी खास पहचान को लेकर ख्यात रहा है। मिथिला की हृदय स्थली कहे जाने वाले दरभंगा को यह गौरव प्राप्त है कि यहाँ कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय अवस्थित हैं। दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल सूबे के प्राचीन मेडिकल संस्थानों में शुमार रहा है। इसके अलावा दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, राजकीय पॉलीटेकनिक जैसे शैक्षणिक संस्थान यहां संचालित हैं। डाक प्रशिक्षण केन्द्र और राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केन्द्र के अलावा मिथिला संस्कृत अध्ययन एवं शोध संस्थान दरभंगा की गरिमा को चार चाँद लगा रहा है।

दरभंगा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने हेतु यहाँ दो-दो संग्रहालय-चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय सक्रिय है। आम जनों के लिए महानगरों से जुड़ाव हेतु दरभंगा में हवाई सेवा की सुविधा भी उपलब्ध है। यह दरभंगा के राज परिसर एवं किला,रामेश्वरी श्यामा मंदिर, मनोकामना मंदिर, कंकाली मंदिर, होली रोजरी चर्च, हजरत मखदूम, भीखा शाह सैलानी का दरगाह, जामा मस्जिद, मकदूम बाबा का मजार, जाले प्रखण्ड अंतर्गत रामायण कालीन अहल्योद्धार स्थली अहिल्या स्थान, गौतमाश्रम, कुशेश्वर स्थान का महादेव मंदिर व पक्षी विहार आदि पर्यटकीय स्थलों के परिभ्रमण में बाहरी लोगों के लिए भी सहायक हो रहा है। दरभंगा अत्याधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है जिसमें एलिवेटेड रोड, फ्लाई ओवर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्माण के साथ-साथ मेट्रो का डीपीआर एवं हवाई अड्डे का अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों हेतु विकसित किया जा रहा है।

पर्यटन की दृष्टि से भी दरभंगा जिले के हृदय स्थली में अवस्थित तीन पोखर- हड़ाही, दिघी, गंगा सागर को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसमें बोटिंग,लेजर शो,सौंदर्याकरण का कार्य भी सम्मिलित है। जिला प्रशासन अपने नागरिकों को उत्तम एवं पारदर्शी व न्यायप्रिय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। आम जनों की समस्याओं के निवारण के लिए नियमित रूप से "जनता दरबार" का आयोजन किया जा रहा है। राज्य की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं और अहर्निश इसके लिए सक्रिय हैं। जिला के 152वा स्थापना दिवस पर जिला वासियों को एवं उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं कलाकारों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिथिला के विकास में यहाँ के 152 वर्षों के इतिहास का भी योगदान है, यहाँ के अनेक विभूतियों ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, जिसको हमें याद करने की जरूरत है। इसके विकास में यहाँ की जनता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में सरकार ने चौमुखी विकास का काम किया है, शिक्षा का क्षेत्र हो, समाज कल्याण का क्षेत्र हो, कृषि का क्षेत्र हो, उद्योग का क्षेत्र हो, रोजगार का सवाल हो, सभी क्षेत्र में बिहार सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया और इस वर्ष भी जिला प्रशासन ने अच्छा काम किया है और हम दरभंगा जिला के 152वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, दरभंगा को शुभकामना देते है और उम्मीद करते हैं की इससे बेहतर कार्य नववर्ष 2026 में हो। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास के कार्य यथा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया।

राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने अपने संबोधन में दरभंगा जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला मिथिला की पहचान का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिले के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे।

नगर विधायक-सह-प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जिले में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दरभंगा तारामंडल, एम्स (AIIMS), दरभंगा एयरपोर्ट, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शहरी विकास से जुड़े कार्यों को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दरभंगा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में यह जिला उत्तर बिहार का एक प्रमुख विकास केंद्र बनेगा।

जिले के 152वा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, नगर विधायक-सह-प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी संजय सरावगी तथा केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन योजनाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई तस्वीर उभर रही है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा जिले के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता सलीम अख्तर एवं कई पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री के कर कमलों से दिव्यांगजनों को मोटर चालित ट्राई साइकिल तथा कंबल प्रदान किया गया। उनके द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मिथिला के लिए वरदान साबित होगा चीनी मिलों को चालू करने का निर्णय

December 31, 2025
Dbg

31.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार सरकार द्वारा मिथिला क्षेत्र में रोजगार के मुद्दे पर महत्वपूर्ण मानी जाने वाली बंद पड़ी रैयाम तथा सकरी चीनी मिलों को चालू करने के निर्णय की दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने सराहना की है तथा कहा है कि बिहार सरकार के इस निर्णय से दरभंगा तथा मधुबनी जिला के साथ साथ मिथिला क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।

सांसद डा ठाकुर ने बिहार के सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के द्वारा सकरी तथा रैयाम चीनी मिलों को चालू करने के संबंध में की गई घोषणाओं को रोजगार सृजन तथा औद्योगिक निवेश के मुद्दे पर भागीरथी पहल बताते हुए कहा कि सहकारी समितियों के द्वारा इसके संचालन से जहां संचालन व्यवस्था पारदर्शी बनी रहेगी वहीं इससे संचालन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की मनमानी पर भी सरकार का नियंत्रण बना रहेगा। सांसद डा ठाकुर ने बिहार सरकार तथा सहकारिता विभाग के इस पहल को गन्ना किसानों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हितों में उठाया गया क्रांतकारी कदम बताते हुए कहा कि इसके लिए सरकार के स्तर पर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किए जाने की औपचारिकताओ को पूरा किया जा रहा है।

सांसद डा ठाकुर सकरी तथा रैयाम चीनी मिलों को चालू करने के निर्णय को बिहार की डबल इंजन सरकार का मास्टर स्ट्रोक बताते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह से दरभंगा मधुबनी सहित इस क्षेत्र के अन्य जिलों में एनडीए गठबन्धन को प्रचंड जीत मिली उसी का परिणाम है कि 25 नवंबर को एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में ही इस तरह का फैसला लेकर साबित कर दिया है कि अब उद्योग और रोजगार के मुद्दे पर मिथिला क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल शुरू कर दी गई है। सांसद डा ठाकुर ने नीतीश सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत दोनों चीनी मिलों को चालू करने के फैसले के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र को रोजी रोजगार का हब बनाने की भागीरथी पहल को धरातल पर साकार किए जा रहा है।

लॉन टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

December 21, 2025
Dbg

21.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : चार दिवसीय दरभंगा जिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम कौशल कुमार के द्वारा किया गया। दरभंगा लॉन टेनिस के अध्यक्ष डॉ.अविनाश चंद्र मिश्रा ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीएम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के साथ लॉन टेनिस खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किये।

इस अवसर पर उन्होंने दरभंगा जिला में लॉन टेनिस को बढ़ावा देने के लिए क्ले कोर्ट एवं ग्रास कोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने का आश्वासन दिया और वर्तमान कोर्ट कि स्थिति को देखते हुए रिपेयर करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने टेनिस टूर्नामेंट को साल में दो बार एवं राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी दरभंगा में खेल प्रतिभा को देखकर अभीभूत हुए और संगठन के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विजय कुमार छन्नू कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चन्दन, सतलज, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आशिष आनंद आदि उपस्थित थे।

आज के खेले गए मुकाबले में नारायण चौधरी ने शिवम को 6-1 से हराया, समर्थ मिश्रा ने केशव चौधरी को 6-1 से पराजित किया, मुकेश मिश्रा ने रिंकु को 7-5 से तो अनुभव ने विक्रांत को 6-2 से पराजित किया।

पुनौराधाम में 23वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन की ऐतिहासिक शुरुआत

December 21, 2025
Dbg

21.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मैथिली अधिकार दिवस के रुप में दो दिवसीय 23वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन की शुरुआत सोमवार की सुबह जानकी प्राकट्य स्थली पुनौराधाम स्थित विश्व प्रसिद्ध जानकी मंदिर में मिथिला की धिया माता सिया के दर्शन के बाद मैथिल परिधान में शोभायात्रा के साथ होगी। अपराह्न एक बजे में मंगलाचरण के साथ उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी करेंगे।

इस मौके पर दरभंगा के लोकप्रिय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद सीतामढ़ी, सुनील कुमार पिंटू विधायक, सीतामढ़ी, बैद्यनाथ प्रसाद, विधायक, रीगा, डॉ श्वेता गुप्ता, विधायक शिवहर, गायत्री देवी, विधायक, परिहार, पंकज मिश्रा, विधायक, रुन्नीसैदपुर, रामेश्वर महतो, विधायक बाजपट्टी, नागेंद्र रावत, विधायक सुरसंड, अनिल राम, विधायक बथनाहा, प्रो. उमेश चंद्र झा, समाजसेवी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अपराह्न तीन बजे से शंभुनाथ मिश्र के संयोजन में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में डॉ. जय प्रकाश चौधरी जनक, लेखक रमेश, मणिकांत झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, डॉ बुचरू पासवान, गणपति झा, नीलम झा, डॉ सुषमा झा, प्रवीण कुमार झा, शारदानंद सिंह आदि भाग लेंगे।

सर्वभाषा कवि सम्मेलन के बाद विद्यापति संगीत दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मणिकांत झा के संचालन में मिथिला मैथिली के उत्कर्ष विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से होगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने बताया कि रामसेवक ठाकुर के संचालन में मैथिली मंच के शीर्षस्थ कलाकार कुंज बिहारी मिश्र, माधव राय, रचना झा, डॉ ममता ठाकुर, डॉ सुषमा झा, कृष्ण कुमार कन्हैया, केदारनाथ कुमर, डॉली सिंह आदि अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे।

वहीं नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नयनाभिराम नृत्य दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हीरा कुमार झा, कौशिक, राम बहादुर यादव आदि संगत कलाकार रहेंगे।

सीता प्रेक्षा गृह में हो रही मुख्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की अंतिम चरण में है। उद्घाटन समारोह में 'पुनौरा' नाम से डॉ. महेंद्र नारायण राम एवं प्रवीण कुमार झा के संयुक्त संपादन में प्रकाशित स्मारिका के साथ मिथिला मैथिली आंदोलन पर केंद्रित डॉ. बैद्यनाथ चौधरी की पुस्तक मैथिली आंदोलन : दशा व दिशा का लोकार्पण भी किया जाएगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।