Dbg

16.05.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आधी आबादी को आत्म निर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। आज दरभंगा शहर सहित बिहार के पांच शहरों में महिलाओं तथा छात्राओं के यातायात सेवा के लिए पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है वह एनडीए सरकार में आधी आबादी को दिए जा रहे सम्मान का उदाहरण है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा के द्वारा संयुक्त रूप से पिंक बसों के संचालन को झंडी दिखाकर शुरुआत किए जाने को बिहार के लिए सुखद अनुभूति बताते हुए कहा कि पिंक बसों का परिचालन मातृ शक्तियों के लिए वरदान साबित होगा।

सांसद डा. ठाकुर ने पिंक बसों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि इन बसों में केवल लड़कियां तथा महिलाएं ही यात्रा करेगी तथा इस बस में ड्राइवर कंडक्टर सहित अन्य सभी कर्मी महिलाएं ही रहेगी जिससे आधी आबादी निर्भीक और सुगमता से यात्रा करेंगी।

सांसद डा. ठाकुर ने पिंक बसों की खूबियों की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्ण वातानुकूलित तथा किफायती किराए में इस बस की यात्रा महिलाओं के सम्मान में मिल का पत्थर साबित होगा। संसद डा. ठाकुर ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन योजना तथा सीएम नीतीश कुमार जी के महिला सशक्तिकरण की दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चे आज देश ही नही विश्व स्तर पर एक उदाहरण साबित हो रहा है।