December 05, 2024
04.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा जिला अन्तर्गत महिला हिंसा उन्मूलन तथा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान का आयोजन +2 थलवारा हॉई स्कूल दरभंगा में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके संरक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। उक्त कार्यक्रम में बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जेन्डर भेद-भाव न करने, बच्चियों का शिक्षा, स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं महिला हेल्प लाईन न0-181, 112, चाईल्ड हेल्प लाईन नं0-1098 के बारे में सभी लोगों को बताया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम (POSH Act), 2013 के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित और समान कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के प्रावधानों पर चर्चा की गई, जिसमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके संरक्षण के उपाय शामिल थे। मौके पर मौजूद जिला मिशन समन्वयक, ऋषि कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और समाज में समानता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक जागरूकता पर जोर दिया गया। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह रोकने के उपाय और इसके दुष्परिणामों को समझाया गया।
उन्होंने आगे बताया की वन स्टॉप सेंटर और 181 हेल्पलाइन महिलाओं के लिए त्वरित सहायता तथा दीर्घकालीन सहायता और सुरक्षा सेवाओं की उपलब्धता प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं से सम्बंधित किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) कार्यालय, दरभंगा में संपर्क करने हेतु सलाह दी गई। उपस्थित स्कूल की बच्चियों द्वारा बिहार सरकार, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह का कार्यक्रम कराने से जन-जन में जागरूकता की लहर फैल रही है।
उक्त कार्यक्रम में महिला थाना की थाना प्रभारी आरती कुमारी, एस आई मघुबाला, महिला विशेष कोषांग की सामाजिक कार्यकता रंजु कुमारी, स्कूल के प्रधानाध्यापक हरे कृष्णा एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत सभी उपस्थित स्कूल की छात्र /छात्राओं ने भाग लिया।
December 05, 2024
04.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला प्रबंधक, जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा विकास कुमार ने बताया की विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत "आर्थिक हल युवाओं को बल" के अन्तर्गत बिहार के युवाओं के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा द्वारा संचालित राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना हेतु केवटी प्रखण्ड के खिरमा पंचायत स्थित +2 G.L.J.L.SAHU HIGH SCHOOL KHIRMA, पंचायत के पंचायत भवन, महादलित टोला एवं चौक चौराहों पर कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र दरभंगा द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
प्रबंधक ने कहा की मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, उन्हें बिहार सरकार प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है। उक्त कार्यक्रम के पश्चात प्रखण्ड के अन्य चौक चौराहे पर उपर्युक्त योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट का विरतण किया गया।
लाभ लेने के लिए लाभुकों को सभी आवश्यक कागजात यथा- 10वीं 12वीं का मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाण पत्र 12वीं का सीएलसी लेकर जिला निबंधन परामर्श केंद्र कादीराबाद आना है! प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि "मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना" के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर - 06272-247018 एवं 06272-247043 तथा मोबाइल नम्बर - 9709344449 एवं 8340147210 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
November 29, 2024
29.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : वित्त एवं कॉपर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई द्वारा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पाग,चादर एवं पौधा प्रदान कर साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री के द्वारा डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पहली बार दरभंगा आई हूँ, बिहार पवित्र भूमि है, सेवा करने का सौभाग्य मिला है, यहाँ वरिष्ठ लोग का जन्मस्थली है। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि अंतिम पंक्ति में खड़े हुए गरीब व्यक्ति का सेवा करना ही परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं गरीब, महिला, किसान और युवा जितने भी है सेवा करें। उनके ही द्वारा विकसित भारत का कदम होगा, इसलिए इनके साथ रहना आवश्यक है। आज इस कार्यक्रम के द्वारा गरीब, किसान, महिला के लिए जितने भी कल्याणकारी योजना है, सभी को बैंकों द्वारा जो लाभ मिलना चाहिए, बैंकों के अधिकारियों द्वारा प्रयास किया गया है, इसके लिए बैंकों के सभी अधिकारियों को एक शब्द में कहना चाहती हूँ की पिछले लगातार चार महीना में गाँव-गाँव जाकर हर परिवार के योग्य लाभार्थी को लाभ दिलाने का काम किया है।
इसके अलावा इस क्षेत्र में मखाना प्रसिद्ध है। मत्स्य संपदा योजना प्रधानमंत्री जी के आईडिया से चालू किया गया है, मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत बैंकों के माध्यम से मछुआरों को लाभ दिया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड खेतों में काम करने वाले किसानों के साथ-साथ पशुपालक, मछुआरा, बकरी पालन आदि को भी लाभ दिया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी का पहले आदेश महिला केंद्रित बजट बनाने का था, लेकिन अब महिला नेतृत्व बजट बनाने का आदेश है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी पांचवी स्थान पर है, अगले 01 साल तक तीसरी स्थान पर रहेगा। दरभंगा के राज मैदान में आयोजित इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाना है।
आम जनता को एवं विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक रूप से सभाक्त बनाकर ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का हमारे माननीय प्रधानमंत्री के सपने को पूरा किया जा सकता है। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में कुल 49137 लाभार्थियों के बीच 1388 रुपये करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से आम जन को परिचित कराया गया। इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नवोन्मेष पहत करते हुए बी सी मैक्स का शुभारम्भ किया गया।
बीसी मैक्स एक ऐसी सुविधा है। जिससे एक ही स्थान पर बीसी एवं बैंक अधिकारी मिलकर सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध करा सकते हैं।आज दरभंगा में 1 बी सी मैक्स सेंटर एवं देश में कुल 25 बी सी मैक्स सेंटर का शुभारम्भ वित्त मंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एमडी एवं सीईओ, एम वी राव ने कहा कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी बैंक के लिए गौरव की बात है। राज्य के दस जिले में अग्रणी बैंक की भूमिका निभाते हुए सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया सदैव नवोन्मेष पहल करते हुए तमाम बैंकिंग जरूरतों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी के साथ सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत एक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रदान किया गया। आउटरीच कार्यक्रम में सभी बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा 25 स्टॉल लगाये गए हैं जो की अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेंगी एवं उनके द्वारा वित्तीय एवं अन्य उत्पादों की जानकारी जनता से साझा किया जायेगा।
इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्य मंत्री, सम्राट चौधरी, सांसद, गोपालजी ठाकुर, संजय कुमार झा,अशोक कुमार यादव, मंत्री, बिहार सरकार, हरी सहनी, विधान सभा सदस्य, संजय सरावगी इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उपस्थित थे तथा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पहल की सराहना की, साथ ही सीता देवी अध्यक्ष, जिला परिषद आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद ज्ञापन भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र राणा ने किया।
November 29, 2024
29.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला माता जानकी की जन्मभूमि है। ज्ञान संस्कार दर्शन और यहां की संस्कृति के बारे में अब तक पढ़ती और सुनती आई थी लेकिन आज इस पावन धरती पर आकर ख़ुद को धन्य महसूस कर रही हूं। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर के आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए। वित मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने माता सीता और प्रभु राम को अपना आराध्य बताते हुए कहा कि मैं अपने माता पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरा नामांकरण सीता और राम दोनों को मिलाकर सीतारमण रखा।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने सांसद डा ठाकुर के कर्मठता की चर्चा करते हुए कहा मिथिला की समस्याओं और मौलिक मुद्दों को लेकर इन्होंने लोकसभा में जितनी सक्रियता दिखलाते आए हैं वह इनकी क्षेत्र के प्रति सजगता का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा लोकसभा की जनता ने जिस विशाल मतों से सांसद डा ठाकुर को जीत दिलाई आज वह उत्साह सबके सामने जगजाहिर है।
मौके पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी मधुबनी सांसद डा अशोक यादव पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा नगर विधायक संजय सरावगी पूर्व विधायक अमरनाथ गामी क्षेत्रीय प्रभारी धीरेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी उमेश कुशवाहा, लोकसभा सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार, रिंकू, कृष्ण, भगवान झा, पारसनाथ चौधरी, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, मीरा देवी आदि मौजूद थे।
November 28, 2024
28.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आगामी 14 दिसंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा की ऐसे सुलहयोग्य वाद जो ग्राम कचहरी में लंबित है और पक्षकारों के बीच सुलह समझौते की गुंजाइश है तो पक्षकारों को ग्राम कचहरी में बुलाकर प्रि-काउंसलिंग के जरिए समझौता कराने का प्रयास करें। समझौता पश्चात वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए तैयार करें।
उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरियों के सभी प्रतिनिधि स्थानीय और सामाजिक होते हैं तथा मामले के सभी पहलुओं को भलीभांति समझते हैं। मामलों में स्थानीय पक्षकारों के होने से उनके बीच समझौता करना आसान होता है, इसलिए अधिक से अधिक मामलों में सुलह समझौता करायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा की ग्राम कचहरियों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करायें साथ ही लोगों को लोक अदालत के फायदों से अवगत करायें। उन्होंने निष्पादन योग्य सुलहनीय वादों की सूची जमा करने का भी निर्देश दिया।