DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एसएसपी द्वारा रामनवमी पर्व पर प्रतिनुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को किया गया ब्रीफिंग

April 17, 2024
Dbg

16.04.2024 (दरभंगा) : आज पुलिस केंद्र, दरभंगा स्थित सभा कक्ष में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्ति होने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के संबंध में ब्रिफिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस बिफिंग में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, एवं प्रतिनुक्त किए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। इस ब्रीफिंग में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को उनकी कर्तव्य एवं जूलूस का संख्या, route के बारे में बताया गया है, ड्यूटी में क्या करना है, Sensitive points के बारे में बताया गया एवं 10 मोटरसाइकिल एवं QRT टीम को रूट लाइनिंग, सामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं अपने ड्यूटी के प्रति एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया।

12 कारतूस के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

April 17, 2024
Dbg

16.04.2024 (दरभंगा) : दिनांक-14.04.24 को बेनीपुर अनुमंडल के मनीगाछी थाना के SHO को सुचना प्राप्त हुई की नारायणपुर गाॅव में 01 चोर को ग्रामीण द्वारा पकड़कर मारपीट किया जा रहा है सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए SHO दल बल के साथ ग्राम नारायणपुर पहुॅचे एवं पकड़ाए घायल व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम मे0 अजिज पे0-मो0 सफीक, सा0 रहमखान, थाना-ल0सराय, जिला-दरभंगा एवं बर्तमान में मनिगाछी थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के किराए के मकान पर रहतें हैं, बताए एवं उक्त घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया| दिनांक 15.04.2024 को पकड़ते व्यक्ति से पुछताछ किया गया एवम् पूछताछ के क्रम में पकराए व्यक्ति के बताएनुसार नारायणपुर एवं लेहरियासराय में छापेमारी की गई तो छापेमारी के क्रम में नारायणपुर से 12 कारतूस, 02 खोखा, 04 बूलेेेेेट, 04 कारतूस का चार्जर तथा 01 चार पहिया वाहन बरामद/जप्त किया गया एवं ल0सराय थाना क्षेत्र अंर्तगत छापामारी करने पर चोरी का एक लेपटॉप के साथ एक अभियुक्त वसीम अख्तर, पिता नसीम अंसारी, मो0-महराजगंज, थाना ल0सराय, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रीम कारवाई की गयी।

Anti Liquor Campaign के तहत शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई जारी

April 17, 2024
Dbg

16.04.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के दिशा निर्देशन में मध्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु एवं आगामी लोकसभा आम चुनाव -2024, एवं रामनवमी पर्व को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 16.04.2024 को सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना के SHO को गुप्त सूचना मिली की सुनिल कुमार सुमन पिता नारायण पासवान थाना लदनियाॅ जिला मधुबनी का दरभंगा के शास्त्रीनगर गली नं0- 02 स्थित घर से जिसमे किरायेदार चंदन सोनार और बबलू सरदार के द्वारा अवैध शराब का भंडारण किए हुए हैं और बिक्री करते हैं। इस सूचना के आधार पर शास्त्रीनगर गली नं0-02 में छापेमारी किया गया तो छापेमारी के क्रम में 180 एम0एल0 का 670 पाउच कुल मात्रा-120.600 लीटर बरामद किया गया एवं अग्रिम कार्रवाई की गयी।

डीएम ने रामनवमी के अवसर पर प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायज़ा

April 17, 2024
Dbg

16.04.2024 (पटना) : डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा रात्रि में महावीर मंदिर एवं आस-पास निरीक्षण किया गया तथा रामनवमी के अवसर पर प्रशासनिक तैयारियों का जायज़ा लिया गया। उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया।

चैती छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने की है पर्याप्त व्यवस्था

April 13, 2024
Dbg

13.04.2024 (दरभंगा) : जिला दण्डाधिकारी, राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्तादेश निर्गत करते हुए बताया गया कि इस वर्ष चैती छठ पूजा 12 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक मनाये जाने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को नहाय खाय, 13 अप्रैल को खरना, 14 अप्रैल को पहला अर्घ्य एवं 15 अप्रैल को प्रातः में दूसरा अर्घ्य तथा पारण निर्धारित है। उन्होंने कहा कि चैती छठ पर्व के अवसर पर प्रायः सभी पोखर, नदी, तालाब के घाटों पर हिन्दू महिलायें, बच्चे एवं पुरूष एकत्रित होकर शाम में डूबते सूरज एवं ठीक उसके सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देते हैं, इसके लिए पुरूष एवं महिलायें कुछ देर पूर्व से ही पानी में खड़े होते हैं।

संयुक्तादेश में कहा है कि छठ पर्व के अवसर पर घाट के चयन को लेकर तनाव होती है। साथ ही भीड़ वाले स्थानों, रास्ते एवं घाटों के पास लड़कियों एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर तनाव की संभावना बनी रहती है। बताया गया कि अब तक के प्राप्त सूचनाओं के अनुसार उक्त त्यौहार के अवसर पर कहीं से भी किसी प्रकार की अशांति होने की संभावना व्यक्त नहीं की गई है, लेकिन इस त्यौहार के अवसर पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखना है। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया आरंभ है। उक्त अवसर पर जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने इत्यादि हेतु दं.प्र.सं. की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। साथ ही जिला संयुक्तादेश में बताया गया है की असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्धेश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से साम्प्रदायिक तनाव एवं विधि-व्यवस्था की समस्या होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों/संस्थाओं/असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), दरभंगा को निर्देश दिया है कि छठ पूजा की समाप्ति तक सभी चौक-चौराहों एवं छठ घाट जाने वाले मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों पर प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे तथा शहरी क्षेत्र के सघन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में आवागमन सुचारू रूप से चांलन कराना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही स्वंय भ्रमणशील रहकर इसका अनुश्रवण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे। सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक कर लेने का निर्देश दिया गया तथा शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का निश्चित रूप से नाम एवं मोबाईल नम्बर का संधारण कर लेंगे। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्ष को अपने थानान्तर्गत महत्वपूर्ण छठ घाटों पर वाच टावर एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं अफवाह फैलाये जाने से उत्पन्न आकस्मिक भगदड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह सुनिश्चित करेंगे कि छठ घाट के आस-पास बड़ी एवं छोटी वाहन का परिचालन एवं पार्किग नहीं रहे। छठ घाटों एवं इसके इर्द-गिर्द पटाखा बेचने एवं छठ घाटों पर पटाख छोड़ने पर रोक लगाया गया है।

इसलिए सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएगें। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 47 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त स्थान के पूर्व इतिहास एवं वर्तमान स्थिति के बारे में पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को अवगत करायेंगे, ताकि विधि-व्यवस्था बनाये रखने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों एवं आकस्मिक उपचार तथा संसाधन की व्यवस्था पूर्व से ही करना सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया कि अग्निशाम वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ, दरभंगा को छठ पर्व के अवसर पर भी.एच.एफ कन्ट्रोल सहित जिला के सभी थाना के वितन्तु सेट खुला रखने का निर्देश दिया गया एवं उक्त पर्व के अवसर पर लगातार खैरियत प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।

परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र को निदेशित किया गया कि प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को संबंधिता थानाध्यक्ष के पास समय से पूर्व रिपोर्ट करायेंगे, ताकि थानाध्यक्ष उन्हें ब्रिफिंग करते हुए चिन्ह्ति स्थानों पर प्रतिनियुक्त कर सकें। कार्यपालक अभियंता, शहरी विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा एवं बेनीपुर को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा लगाये गये विद्युत आपूर्ति की जाँच सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व में ही करना सुनिश्चित करेंगे, यदि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पूजा समितियों से समन्वय कर उसे ठीक करवाना सुनिश्चत करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नदी एवं खतरनाक तालाब घाटों पर मोटर/नाव एवं नाविक को महाजाल, रस्सा, गोताखोर इत्यादि के साथ प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, दरभंगा से समन्वय कर लाईप जैकेट इत्यादि की व्यवस्था भी पूर्व से ही कर लेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष को उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण में रहेंगे तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अपने क्षेत्र क्षेत्र के प्रभार में रहकर विधि-व्यवस्था/शांति व्यवस्था संधारित करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराऐंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।