DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

pollingboothdarbhanga.in पोर्टल पर जिले के सभी 2939 बूथों की जानकारी उपलब्ध है

April 10, 2024
Dbg

10.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन द्वारा स्वयं संध्या में बहादुरपुर प्रखण्ड के उघरा पंचायत के बेसिक विद्यालय के भलरेबुल मतदान केन्द्र संख्या - 295 का भ्रमण किया गया। भम्रण के दौरान वैसे मतदाता जिन्हें सेक्टर पदाधिकारी द्वारा भेद्य मतदाता के रूप में चिन्हित गया है, उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वयं वार्त्ता कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किए तथा उन्हें मतदान के महत्व को बारीकी से समझाया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर उत्तम व्यवस्था की है। मतदाता को किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नही है, जिला प्रशासन पूरी तहत शक्रिय है। तत्पश्चात उन्होंने मतदान केन्द्रों के आवश्यक न्यूनतम सुविधा का निरीक्षण एवं मतदान केन्द्रों पर किये गए कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने उपस्थित मतदाता को pollingboothdarbhanga.in के बारे में बतलाया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी मतदाता कहीं से भी बैठे-बैठे अपने मतदान केंद्र की संख्या, मतदान का क्रमांक, मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा,अधिकारियों का मोबाइल नम्बर आदि सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का उद्देश्य यह है कि किसी भी मतदान केन्द्र पर कोई भी मतदाता या मतदान कर्मी गूगल मैप की सहायता से वहाँ पर जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सभी मतदाताओं के लिए अति उपयोगी है, इसमें दरभंगा जिले के सभी 2939 बूथों की जानकारी उपलब्ध है। उक्त अवसर पर अपर समहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

शस्त्र सत्यापन हेतु तिथि तय, 12 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करा लें सत्यापन

April 10, 2024
Dbg

09.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा बताया गया की लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर दरभंगा जिला अंतर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों जिनकी अनुज्ञप्ति इस जिला से निर्गत है अथवा अन्य जिलों से निर्गत हैं जो दरभंगा जिले में ओ.डी पंजी में दर्ज है,उन सभी का शस्त्र सत्यापन हेतु 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2024 तक 22 पुलिस थानों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिसमें लहेरियासराय थाना/बेंता ओपी, विश्वविद्यालय थाना, नगर थाना /कोतवाली ओपी, सदर थाना /मब्बी ओपी /सोनकी ओपी/ भालपट्टी ओपी /बहादुरपुर थाना /पतोर ओपी /फेकला ओपी/ए.पी.एम थाना/हायाघाट थाना/ बिशनपुर थाना/मोरो थाना/जाले थाना/ कमतौल थाना/ केवटी थाना, सिमरी थाना, सिंहवारा थाना, रैयाम थाना, बहेरा थाना , अलीनगर थाना/ मनिगाछी थाना/ बाजितपुर ओपी/नेहरा ओपी/ बहेड़ी थाना/सकतपुर थाना /बिरौल थाना/घनश्यामपुर थाना/जमालपुर थाना/बड़गांव आपी एवं कुशेश्वरस्थान थाना, तिलकेश्वर ओपी शामिल है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र एवं क्रय किए गए गोली का भौतिक निरीक्षण /सत्यापन, शस्त्र अनुज्ञप्ति का नवीकरण अवधि की जाँच एवं थाना पंजी से मिलान करेंगे।

सभी अनुज्ञप्तिधारियों निर्धारित तिथि 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2024 तक अचूक रूप से अनुज्ञप्ति एवं अनुज्ञप्ति पर धारित शास्त्र एवं उपलब्ध करतूसों का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना/ओपी अध्यक्ष अपने थाने से संबंधित दंडाधिकारियों से स-समय संपर्क स्थापित कर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। जिला जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अंचलाधिकारी /प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाचन कार्य एवं विधि व्यवस्था इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की व्यस्तता की स्थिति में शस्त्र सत्यापन का कार्य हेतु संबंधित अंचल / प्रखंड के राजस्व अधिकारी /प्रखंड कल्याण पदाधिकारी / प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी/ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी/ को अपने स्तर से सत्यापन करने हेतु नामित कर जिला कार्यालय को सूचित करेंगे।

त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, प्रशासन द्वारा कई जिम्मेवारी दी गयी समिति को

April 10, 2024
Dbg

09.04.2024 (दरभंगा) : जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में चैती छठ, रामनवमी जुलूस, ईद एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा त्योहार और पर्व के दौरान महत्वपूर्ण स्थलों पर चिकित्सक दालों की प्रतिनियुक्ति, झांकी का विषय-वस्तु, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि की जाँच करवाने, बिजली के लटके तारों को ठीक करवाने, शरारती तत्वों पर नजर रखने,अखाड़ा मिलान स्थल राम जानकी मंदिर, नाका नंबर-05 पर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था रखने, नाका नंबर- 05 के सड़क की वाहनों के लिए अलग रुट की व्यवस्था करने, एक दिन पूर्व मेडिकल किट्स उपलब्ध करवाने, मब्बी से कादिराबाद तक ट्राफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दरभंगा टावर, नाका नंबर-05 पर नगर निगम द्वारा प्रकाश की विशेष व्यवस्था करवाने, सड़क की साफ-सफाई एवं प्रमुख स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करवाने इत्यादि का सुझाव दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को कहा कि सभी समितियाँ झांकी के विषय वस्तु और स्लोगन को खुद देख लें, उसमें ऐसी कोई बात न हो जिससे दूसरे की भावना को ठेस पहुंचे, यह समिति की अपनी जिम्मेवारी है। उन्होंने सिविल सर्जन को प्राथमिक उपचार के किट्स सभी समितियों को उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किट्स में पर्याप्त मात्रा में बैंडेज, हेंडीप्लास्ट, कॉटन, डिटॉल रखे जाएं। उन्होंने फायर बिग्रेड को शांति समिति द्वारा सुझाव दिए गए स्थल दरभंगा टावर, लहेरियासराय टावर, नाका नंबर-05 एवं लोहिया चौक के समीप फायर बिग्रेड की गाड़ी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीम पर्याप्त दवा, बैंडेज के साथ रखने एवं चार-पांच जगहों पर एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पूजा समितियों को जुलूस में मादक पदार्थ का सेवन करने व्यक्ति के शामिल होने पर रोक लगाने के निर्देश दिए, साथ ही झांकी को एक समुचित ऊंचाई तक रखने को कहा ताकि बिजली के तार से कोई कठिनाई न हो सके।

उन्होंने पी.एच.ई.डी को शांति समिति द्वारा सुझाव दिए गए स्थलों पर चापाकल दुरुस्त करवाने तथा नगर निगम को जुलूस के रास्ते से निर्माण सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला दण्डाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, दरभंगा सदर एवं थाना प्रभारी को सड़क किनारे रखे गिट्टी, बालू हटवाने को कहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है, लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। झांकी में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बिजली के लटके तार को टीम बनाकर दुरुस्त करवा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस में शराबियों को पकड़ने के लिए ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम को चैती छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई करवा लेने को कहा।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि 107 के तहत बॉन्ड डाउन की कार्रवाई की जा रही है, आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार को त्योहार की तरह मनाया जाए, यदि कोई गलती करेगा, तो कार्रवाई होगी। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने थाना प्रभारियों से जुलूस निकलने के एक दिन पूर्व अपने क्षेत्र की सभी झांकी की जाँच कर आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर व स्लोगन हटवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश कुमार रंजन, अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा सदर विकास कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), उप निदेशक,जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, दरभंगा सदर अमित कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

शांति समिति की ओर से श्याम किशोर प्रधान, अवधेश कुमार चौधरी, रीता सिंह, नवीन सिन्हा, मनीष जायसवाल, रियाज खान कादरी, डॉ.इकबाल हसन, सुनील राय, सुरेश कुमार शर्मा,अंकुर गुप्ता, शशि कुमार नीलू, इंद्र नारायण महतो, देवेंद्र कुमार, विष्णु कुमार ठाकुर, मो.उमर, अशोक कुमार, राम मनोहर प्रसाद, कन्हैया महतो, अमर राम, विकास चौधरी, नसीम अख्तर, डॉ नागेंद्र कुमार ठाकुर, काशीनाथ भगत, मो.समसुल हक, विपिन कुमार राय, श्रवण कुमार भगत,अजय महतो, गंगा मंडल, प्रमोद चौधरी, अब्दुल कलाम आरजू, मो. शाहनवाज कमर, मो.नेसार आलम, जयकिशुन राउत, डॉ.सुभाष महतो, शरफे आलम तमन्ना, बलराम कुमार,रुस्तम कुरैशी, राकेश कुमार, अजय कुमार जालान, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, नवीन सिन्हा, कुशेश्वर महतो, तहसीन मुस्ताक, विष्णु चंद्र पप्पू आदि उपस्थित थे।

डीएम द्वारा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि

April 10, 2024
Dbg

08.04.2024 (दरभंगा) : तीन दशकों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर रहे हर दिल अजीज वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर का निधन रविवार की देर रात हृदय गति रुकने से एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों, जिला प्रशासन समेत जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहाँ कई गणमान्य लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय देवेन्द्र कुमार ठाकुर ने अपनी पत्रकारिता 1991-1992 मे आर्यावर्त दैनिक समाचार पत्र से शुरू की। उसके बाद उन्होंने संध्या प्रहरी, प्रातः कमल, नव बिहार टाइम्स, प्रातः किरण समेत कई अखबारों में दरभंगा जिले के लिए रिपोर्टिंग की।

वे फिलहाल ग्लोबल इंडिया टीवी न्यूज़ के बिहार स्टेट हेड के पद पर काम कर रहे थे। डीएम राजीव रौशन ने स्व. ठाकुर के निधन पर जिला सूचना जन-सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा में शोकसभा आयोजित करते हुए कहा कि श्री ठाकुर की मृत्यु से जिले में पत्रकार समुदाय एवं सामाजिक जगत में भारी क्षति हुई है। वे मिलनसार प्रवृत्ति हंस मुख व्यक्ति थे, वे सदैव न्याय के लिए लड़ते रहते थे। उप निदेशक-सह-प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि श्री ठाकुर की निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए उनके परिवार के साथ है। वे हमेशा अपना अनुभव पत्रकारों के साथ साझा करते रहते थे।इस शोकसभा में बड़ी तादाद में पत्रकारगण के साथ-साथ जिला जन सम्पर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

साइबर फ्रॉड कर लगभग 02 करोड़ रूपया की ठगी कर लेने के मामलें में 01 गिरफ्तार

April 08, 2024
Dbg

08.04.2024 (दरभंगा) : साईबर थाना कांड सं0-98/23, दिनांक-09.12.23, धारा 420/379/467/471/506/34 भा०द०वि एवं 66 (डी) आई०टी० एक्ट 2000 के अंर्तगत वादी विवेकानन्द महाराज उम्र 34 वर्ष करीब, पे0 साहेब महाराज, सा०़ + थाना-सिंघवाडा, जिला- दरभंगा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त 01. अजय कुमार राय पे० राजेन्द्र राय, सा०-पश्चिम अमरपुर, थाना-चकिया, बरौनी, जिला- बेगुसराय मो० नंo-624274154 एवं 90655366225, 02 नीतेश कुमार झा पे० स्व० मोहन झा, सा०-चोहटा थाना-बिस्फी, जिला-मधुबनी मोoनंo -9199977798 के विरूद्ध वादी एवं अन्य लोगों से WEFL COMPANY मे पैसा सात महीने पर चार गुना कर देने का झांसा देकर करीब दो करोड़ रूपया की ठगी कर लेने के आरोप में प्रतिवेदित हैं।

अनुसंधान के क्रम में एवं अभियुक्त के एकाउंट का विश्लेषन करने पर करोड़ों रूपया का अभियुक्त अजय कुमार राय के खाता मे आमद एवं निकासी का ब्यौरा पाया गया। अभियुक्त अजय कुमार राय के द्वारा अवैध कम्पनी खोल कर क्रिप्टो करैशी तथा डालर के रूप में पैसा जमा करने तथा पैसा सात माह के अंदर चौगुना मिलने के नाम पर जमा करवा लिया गया तथा बाद में कम्पनी को बंद कर सारा पैसा का गबन कर लिया गया हैं।

अनुसंधान के क्रम मे प्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार राय की संलिप्ता की पुष्टि हुई हैं। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार राय को गिरफ्तार किया गया हैं। इस सम्बन्ध में सिटी एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।