April 19, 2024

19.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सभी बाल परियोजना अन्तर्गत LOW VTR वाले बूथों पर संबंधित प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आँगनवाड़ी सेविका द्वारा जगह-जगह पर मतदाता जागरूकता रैली, गृह भ्रमण कार्यक्रम, रंगोली कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, दीवार लेखन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी low VTR वाले क्षेत्रों में मतदाता चौपाल, घर-घर दस्तक अभियान भी चलाते हुए मतदाता को जागरूक किया गया।