April 17, 2024

16.04.2024 (दरभंगा) : दिनांक-14.04.24 को बेनीपुर अनुमंडल के मनीगाछी थाना के SHO को सुचना प्राप्त हुई की नारायणपुर गाॅव में 01 चोर को ग्रामीण द्वारा पकड़कर मारपीट किया जा रहा है सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए SHO दल बल के साथ ग्राम नारायणपुर पहुॅचे एवं पकड़ाए घायल व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम मे0 अजिज पे0-मो0 सफीक, सा0 रहमखान, थाना-ल0सराय, जिला-दरभंगा एवं बर्तमान में मनिगाछी थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के किराए के मकान पर रहतें हैं, बताए एवं उक्त घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया| दिनांक 15.04.2024 को पकड़ते व्यक्ति से पुछताछ किया गया एवम् पूछताछ के क्रम में पकराए व्यक्ति के बताएनुसार नारायणपुर एवं लेहरियासराय में छापेमारी की गई तो छापेमारी के क्रम में नारायणपुर से 12 कारतूस, 02 खोखा, 04 बूलेेेेेट, 04 कारतूस का चार्जर तथा 01 चार पहिया वाहन बरामद/जप्त किया गया एवं ल0सराय थाना क्षेत्र अंर्तगत छापामारी करने पर चोरी का एक लेपटॉप के साथ एक अभियुक्त वसीम अख्तर, पिता नसीम अंसारी, मो0-महराजगंज, थाना ल0सराय, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रीम कारवाई की गयी।