April 17, 2024

16.04.2024 (दरभंगा) : आज पुलिस केंद्र, दरभंगा स्थित सभा कक्ष में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्ति होने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के संबंध में ब्रिफिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस बिफिंग में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, एवं प्रतिनुक्त किए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। इस ब्रीफिंग में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को उनकी कर्तव्य एवं जूलूस का संख्या, route के बारे में बताया गया है, ड्यूटी में क्या करना है, Sensitive points के बारे में बताया गया एवं 10 मोटरसाइकिल एवं QRT टीम को रूट लाइनिंग, सामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं अपने ड्यूटी के प्रति एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया।