April 19, 2024

19.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर नेहरु युवा केन्द्र दरभंगा द्वारा युवा शक्ति क्लब के माध्यम से अलीनगर प्रखंड के गरौल पंचायत में अलीनगर प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक फूलो कुमार पासवान एवं ललित प्रसाद साहु के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यकम अंतर्गत सेमिनार,पेटिंग प्रतियोगिता, शपथ,डोर टु डोर संपर्क,पम्पलेट वितरण एवं साईकिल रैली आदि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी युवा मतदाताओं को वोटर लिस्ट में पंजिकरण के बारे में जानकारी दी एंव मतदाता को शपथ दिलाई गई। पेटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मतदाता जागरुकता पर पेटिंग बनाई जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में +2 यू.एच.एस उच्च विद्यालय,गरौल के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, शिक्षक कमलेश कुमार, सुभाष महतो, अफरोज राज कुमार, मो नाजीर, सचीन कुमार शुक्ला, रितेश कुमार, सोहन सुमन, चितरंजन कुमार, राजन सिंह, संजीव महतो शिक्षिका बेबी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, स्वीटी, अर्चना कुमारी एंव युवा क्लब के अध्यक्ष अरविन्द साहू इत्यादि ने सहयोग किया।