DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आटा चक्की एवं चुरा मील के आड़ में अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

April 21, 2024
Dbg

20.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थानान्तर्गत ग्राम - बेलही, वार्ड नम्बर - 14 के निवासी अनिल कुमार को आटा चक्की एवं चुरा मील के आड़ में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि आटा चक्की एवं चुरा मील के जाँच के क्रम में 24 कार्टून में लगभग 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। तदोपरान्त घटनास्थल पर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया एवं शराब कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है।

Darbhanga Matdaan Kendra App पर कई Information उपलब्ध

April 21, 2024
Dbg

20.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिले के आम मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए Darbhanga Matdaan Kendra App जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति उपर्युक्त एप्प को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर विजुअल तरीके से मतदान केन्द्र संख्या, नाम, पता, उपलब्ध सुविधाएँ आदि देख सकते है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मतदान केन्द्र रूट चार्ट, अक्षांशीय व देशान्तरीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण मतदाता सूची, जिसमें मतदाताओं की संख्या, नाम, पता, फोटो, एपिक संख्या आदि देख सकते है। उपर्युक्त एप्प के माध्यम से मतदान केन्द्र से संबंधित बी.एल.ओ. का नाम व मोबाईल नम्बर, पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाईल्ड हेल्पलाईन, वोटर हेल्पलाईन, आपदा का सम्पर्क नम्बर के अलावा संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का सम्पर्क नम्बर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपर्युक्त एप्प में मतदान की तिथि व अवधि के बारे में भी जानकारी दी गई है।

एसएसपी द्वारा विशनपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए कई आवश्यक निर्देश

April 19, 2024
Dbg

19.04.2024 (दरभंगा) : आज एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा विशनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दिशा निर्देश दिए गए जो निम्नवत हैं।

CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की समीक्षा। पंजी संधारण के बिंदु पर कतिपय निर्देश दिए गए। लंबित काडो का त्वरित निष्पादन। लोकसभा आम चुनाव-2024, को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने हेतू वाहन चेकिंग अभियान। थाना के नये भवन का निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिए। इसके उपरांत विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर जिला चेक पोस्ट एवं सिमरी थाना क्षेत्र चेक पोस्ट का एसएसपी ने निरक्षण किया| इसमें वाहन चेकिंग हेतु दिशा निर्देश दिए एवं एक रजिस्टर संधारण करने का दिशा निर्देश दिए जिसमें जांच किए वाहनों के संबंध की गई करवाई का प्रविष्ठि करने का दिशा निर्देश दिए|

विदेशी शराब को मोटरसाईकिल के साथ जप्त किया गया

April 19, 2024
Dbg

19.04.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के दिशा निर्देशन में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु एवं आगामी लोकसभा आम चुनाव -2024, को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आज बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ी थाना द्वारा सहरू मोड़ के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी क्रम में समस्तीपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को जाॅच हेतु रूकवाया गया। जांच करने पर साइन मोटरसाइकिल के डिक्की के तलाशी लेने पर डिक्की से 375 मि0ली0 का 14 बोतल कुल-5.250 लीटर विदेशी शराब को मोटरसाईकिल के साथ जप्त किया गया एवं अभियुक्त अमरजीत कुमार पिता शंभू भगत सा0 बहेड़ी वार्ड -10 थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।

गर्मी एवं लू से बचाव के लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें

April 19, 2024
Dbg

19.04.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने मार्च से मई महीने में घटित होने वाले अग्निकांड आपदा व भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु जिले के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अग्निकांड की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी स्वयं घटना स्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही इसका प्रतिवेदन जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजेंगे। पीड़ितों को 24 घंटे के अन्दर अनुमान्य सहायता यथा-पॉलीथिन शीट्स, नगद अनुदान तथा वस्त्र एवं बर्तन के अनुदान उपलब्ध करायेंगे। जले व क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण कर इसका जिओ टैगिंग एवं फोटोग्राफी कराकर संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी से स्वीकृत्योपरांत ससमय गृह क्षति अनुदान देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर मुखिया, जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर अग्निकांड की रोकथाम हेतु भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जागरूकता फैलाना व राज्य द्वारा समय-समय पर जारी हीट वेव बुलेटिन एवं मौसम पूर्वानुमान के आंकड़ों/चेतावनियों को ससमय अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप में प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम को शहरी क्षेत्रों तथा नगर पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार चापाकलों की मरम्मती, नगरीय क्षेत्र में अवस्थित आश्रय स्थलों में पेयजल तथा स्लम निवासियों हेतु आकस्मिक दवाओं की व्यवस्था के साथ ही गर्म हवाओं एवं लू से बचाव तथा अग्निकांड की घटना के निदान हेतु आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया।

वहीं लू हीट वेभ के ईलाज की विषेष व्यवस्था, आईसोलेशन, ए.सी. वार्ड, ओ.आर.एस. पैकेट, सिनपक एवं जीवन रक्षक दवाएँ यथा संभव सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध करवाना, मरीजो, मृतकों से संबंधित प्रतिवेदन जिला आपदा को उपलब्ध कराना, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल, प्याऊ के साथ ही चलंत चिकित्सालय एवं वाहन की व्यवस्था के साथ ही हेल्प लाईन, कंट्रोल रूम की व्यवस्था तथा फोन के प्रचार-प्रसार करवाने का निदेश सिविल सर्जन, दरभंगा को दिया गया है। उन्होने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य को खराब चापाकलों की युद्ध स्तर पर मरम्मति, संकट ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरो के माध्यम से पेयजल की आपूर्त्ति, भू-गर्भ जल स्तर की लगातार समीक्षा एवं निगरानी करने के साथ-साथ चापाकल मरम्मति दल तथा कंट्रोल रूम का प्रचार-प्रसार करने एवं शिकायतों का समुचित निपटारा करने का निर्देश दिया है।

सभी स्कूलों/आँगनबाड़ी केन्द्रों एवं परीक्षा केन्द्रों में शुद्ध पेयजल एवं ओ.आर.एस. की उपलब्धता के अलावा पम्पलेट/पोस्टर के माध्यम से विद्यालयों में लू एवं अग्निकांड से बचाव हेतु छात्रों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने हेतु डी.पी.ओ (समेकित बाल परियोजना) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। पशु-पक्षियों हेतु सरकारी ट्यूबवेल के समीप पानी की व्यवस्था/अन्य सुविधायुक्त स्थानों पर गढ़ा खुदवाकर पानी इकट्ठा करवाने एवं बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल की व्यवस्था करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया है। मनरेगा कार्य हेतु सुबर 06ः00 बजे से 11ः00 बजे पूर्वाह्न तथा अपराह्न 03ः30 बजे से संध्या 06ः30 बजे के बीच कराये जाने एवं उक्त स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया है। सभी पंचायतों में ‘‘क्या करें क्या न करें’’ यथा-पूर्वाह्न 09 बजे तक खाना बना लेना फिर आग को अच्छी तरह बुझा देना, प्याऊ की व्यवस्था एवं आपदा विभाग द्वारा जारी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार कराने के साथ-साथ अग्निकांड तथा लू से बचाव हेतू कार्ययोजना बनाना तथा जल संरक्षण पर कार्य करने को निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा अग्निषमन विभाग को एलर्ट मोड पर रहने, सभी आवश्यक तैयारी यथा - सही हालत में वाहन, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, 24x7 अग्निशमन संचालन केन्द्र, ग्रामीण क्षेत्रों में फायर बूथ की स्थापना व प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। वहीं शॉर्ट-सर्किट की घटना को रोकने के लिए विद्युत विभाग को बिजली के तारों को दुरूस्त करवाने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी बस स्टैंड, परिवहन गाड़ियों में ओ.आर.एस., पेयजल तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखना सुनिश्चित करेंगे।

जिले के कल-कारखानों, ईंट भटों भवन निर्माण आदि में कार्यरत श्रमिकों के लिए कार्य अवधि मनरेगा कर्मियों में जैसा ही करने, जागरूकता फैलाने, ओ.आर.एस., पेयजल उक्त स्थलों पर उपलब्ध करवाने का निर्देश श्रम अधीक्षक, दरभंगा को दिया गया है। डीएम ने कहा कि गर्मी एवं लू से बचाव के लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें, जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।