April 19, 2024

19.04.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के दिशा निर्देशन में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु एवं आगामी लोकसभा आम चुनाव -2024, को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आज बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ी थाना द्वारा सहरू मोड़ के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी क्रम में समस्तीपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को जाॅच हेतु रूकवाया गया। जांच करने पर साइन मोटरसाइकिल के डिक्की के तलाशी लेने पर डिक्की से 375 मि0ली0 का 14 बोतल कुल-5.250 लीटर विदेशी शराब को मोटरसाईकिल के साथ जप्त किया गया एवं अभियुक्त अमरजीत कुमार पिता शंभू भगत सा0 बहेड़ी वार्ड -10 थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।