April 21, 2024

20.04.2024 (पटना) : आज "फिट टू मूव - फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन गाँधी मैदान, पटना में हुआ। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर नागरिकों के बीच मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस मैराथन का शुभारंभ आयुक्त, पटना कुमार रवि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा, उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुभारंभ के मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों से अपील करते हुए आयुक्त, पटना ने कहा कि जिस प्रकार से स्वस्थ शरीर हेतु हड्डियों का मजबूत होना आवश्यक है उसी प्रकार लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदान भी अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आप सभी 1 जून को मतदान अवश्य करें।जिलाधिकारी, पटना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में हमारे प्यारे निवासियों का रुझान फिटनेस के प्रति बढ़ा है और जिस प्रकार हमारे लिए फिटनेस महत्वपूर्ण है वैसे ही लोकतंत्र में मतदान की महत्ता है। उन्होंने सभी से आम निर्वाचन, 2024 में मतदान के दिन 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने केलिए आह्वान किया। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा ने उपस्थित सभी मतदाताओं से अपील किया कि आप सभी भयमुक्त होकर 1 जून को अपना मतदान करें।
जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार के जरूरी इंतजाम रहेगा। जिला प्रशासन, पटना; मेडिवर्सल एवं टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन मतदाता जागरूकता हेतु किया गया था। कार्यक्रम के आरंभ में आयुक्त, पटना कुमार रवि के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के ध्येय से मतदाता-शपथ दिलाया गया एवं 1 जून को मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया। इस मैराथन में 5 किमी का दौड़ प्रतिभागियों को पूरा करना था। प्रतिभागियों को गाँधी मैदान गेट नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागियों को जेपी गंगापथ के सुनहरे मार्ग पर 2.5 किमी दौड़कर वापस आयोजन स्थल पर पहुंचना था।
आयोजक की ओर से मैराथन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक एम्बुलेंस, ORS, नारंगी एवं केला की व्यवस्था की गई थी। आयोजक की ओर से समुचित संसाधनों के साथ फिजियो एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
April 21, 2024

20.04.2024 (दरभंगा) : दरभंगा, एनआईसी में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सभी नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यो से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा की तैयारी के संबंध में बारी-बारी से फीड बैक प्राप्त किया तथा संबंधित पदाधिकारी को दिए कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए की 05 दिनों के अंदर सभी मतदाता पर्ची को घर-घर जाकर वितरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो बीएलओ अपने क्षेत्त्रों में मतदाता पर्ची का वितरण स-समय नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मतदाता पर्ची वितरण में भेदभाव करने वाले संबंधित बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता पर्ची का सत्यापन आँगनवाड़ी सेविका और जीविका दीदीयों से कराना सुनिश्चित करें। मतदाता पर्ची वितरण में अनियमिता पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि पर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी से वोटर पर्ची के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधा जिनमें पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर, साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था शामिल है, शेष जिस मतदान केन्द्र पर आधारभूत सुविधा शत-प्रतिशत दुरुस्त करवा लेने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ मतदान केन्द्रों पर शौचालय नहीं बनाने की सूचना मिली जिस पर उन्होंने कहा कि आस-पास कहीं भी जगह हो वहां स्थाई शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ प्रतीक्षालाय की व्यवस्था मतदान केंद्र पर, कैमरे की स्थिति आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वीप दूत के माध्यम से घर-घर जाकर वोट देने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोस्टल बैलट की भी समीक्षा की तथा दो दिनों के अंदर वांछित व्यक्तियों को पोस्टल बैलट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप दूत के साथ दैनिक बैठक करने का निर्देश दिया तथा उन्होंने कहा कि मतदान को बाधित करने वाले या मतदाता को धमकाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शंभू नाथ झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
April 21, 2024

20.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थानान्तर्गत ग्राम - बेलही, वार्ड नम्बर - 14 के निवासी अनिल कुमार को आटा चक्की एवं चुरा मील के आड़ में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि आटा चक्की एवं चुरा मील के जाँच के क्रम में 24 कार्टून में लगभग 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। तदोपरान्त घटनास्थल पर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया एवं शराब कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है।
April 21, 2024

20.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिले के आम मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए Darbhanga Matdaan Kendra App जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति उपर्युक्त एप्प को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर विजुअल तरीके से मतदान केन्द्र संख्या, नाम, पता, उपलब्ध सुविधाएँ आदि देख सकते है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा मतदान केन्द्र रूट चार्ट, अक्षांशीय व देशान्तरीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण मतदाता सूची, जिसमें मतदाताओं की संख्या, नाम, पता, फोटो, एपिक संख्या आदि देख सकते है। उपर्युक्त एप्प के माध्यम से मतदान केन्द्र से संबंधित बी.एल.ओ. का नाम व मोबाईल नम्बर, पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाईल्ड हेल्पलाईन, वोटर हेल्पलाईन, आपदा का सम्पर्क नम्बर के अलावा संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का सम्पर्क नम्बर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपर्युक्त एप्प में मतदान की तिथि व अवधि के बारे में भी जानकारी दी गई है।
April 19, 2024

19.04.2024 (दरभंगा) : आज एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा विशनपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दिशा निर्देश दिए गए जो निम्नवत हैं।
CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की समीक्षा। पंजी संधारण के बिंदु पर कतिपय निर्देश दिए गए। लंबित काडो का त्वरित निष्पादन। लोकसभा आम चुनाव-2024, को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने हेतू वाहन चेकिंग अभियान। थाना के नये भवन का निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिए। इसके उपरांत विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर जिला चेक पोस्ट एवं सिमरी थाना क्षेत्र चेक पोस्ट का एसएसपी ने निरक्षण किया| इसमें वाहन चेकिंग हेतु दिशा निर्देश दिए एवं एक रजिस्टर संधारण करने का दिशा निर्देश दिए जिसमें जांच किए वाहनों के संबंध की गई करवाई का प्रविष्ठि करने का दिशा निर्देश दिए|