DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ कल से

November 12, 2024
Dbg

12.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ कल पूर्वाह्न 10 बजे विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मिथिला के पारंपरिक परिधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शोभायात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा एवं प्रो. विजय कांत झा के नेतृत्व में मिथिला के गौरवशाली परंपरा को बयां करती आकर्षक झांकियों के साथ विद्यापति चौक से प्रस्थान करेगी और यह शहर के आम व खास लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

उक्त जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया की मनोहारी झांकियों के साथ निकलने वाली यह शोभा यात्रा विद्यापति चौक से आकाशवाणी रोड होते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर, कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय परिसर, केंद्रीय पुस्तकालय होते हुए श्यामा मंदिर पहुंचेगी। इस क्रम में इस मार्ग में पड़ने वाले मिथिला विभूतियों क्रमशः आचार्य सुरेंद्र झा 'सुमन', पूर्व सांसद स्व भोगेन्द्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डा भीमराव अम्बेडकर, महाराज कामेश्वर सिंह, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, बाबा नागार्जुन आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के अभियानी भी शामिल होंगे। अभियानी अपने हाथ में मिथिलाक्षर में लिखी तख्ती रखेंगे, ताकि आम लोगों को मिथिलाक्षर सीखने के प्रति जागरुक किया जा सके।

शोभायात्रा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय, संस्थान के अध्यक्ष सह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद डा दिलीप कुमार चौधरी, दरभंगा की पूर्व मेयर वैजयन्ती खेड़िया आदि भी शामिल होंगे। प्रथम दिन के संध्याकालीन कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति संगीत की पारंपरिक प्रस्तुति के साथ होगी।

तदुपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर चयनित विशिष्ट व्यक्तियों को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और इसके बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और महेंद्र मलंगिया रचित मैथिली नाटक 'मालिक सभ चलि गेलाह' का मंचन होगा, जिसमें मैथिली नाट्य मंच के स्थापित कलाकार अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरेंगे।समारोह के दूसरे दिन 'मिथिलाक गाम' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राइजिंग स्टार मैथिली ठाकुर एवं रंजना झा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनेगी। सेमिनार प्रभारी मणिकांत झा ने बताया कि सेमिनार के लिए प्रस्तावित विषय पर चार दर्जन से अधिक आलेख प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पुस्तकाकार किए जाने का कार्य अंतिम चरण में है और समारोह के दूसरे दिन संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कवि-गोष्ठी संयोजक लेखक रमेश ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन संध्या बेला में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए चार दर्जन से अधिक कवि एवं कवयित्री अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इसमें भाग लेने वाले कवियों में उदय चंद्र झा विनोद, बुद्धिनाथ झा, ताराचंद वियोगी, डा जयप्रकाश चौधरी जनक, अर्जुन कविराज, डा अशोक कुमार मेहता, डा चंद्रमणि, वैद्यनाथ मिश्र विमल, फूलचंद झा प्रवीण, सतीश साजन, रामकुमार झा, मणिकांत झा, रामसेवक ठाकुर, अजित आजाद, आनंद मोहन झा, सदरे आलम गौहर, रघुनाथ मुखिया, आभा झा, सोनी चौधरी, मालती मिश्र , रूपम झा, निक्की प्रियदर्शिनी आदि ने अपने आगमन की स्वीकृति दे दी है। डा. बैजू ने बताया कि यह साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महाकुंभ यादगार होगा। इसमें आम मिथिला वासी से लेकर भारी संख्या में पड़ोसी देश नेपाल एवं प्रवासी मैथिल भाग लेंगे। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि मिथिला लोक-चित्रकला प्रतियोगिता 2024 के परिणाम की घोषणा 15 नवम्बर को दिन में होगी। जबकि पुरस्कार वितरण मुख्य समारोह में इसी दिन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह के अंतिम दिन इस बार मिथिला व्यंजन मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग मिथिला के पारंपरिक लजीज व्यंजन के स्वाद का लुत्फ़ उठा सकेंगे। उन्होंने ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान विद्यापति सेवा संस्थान की मुख्य पत्रिका 'अर्पण' के साथ संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित वरिष्ठ साहित्यकार डा. महेंद्र नारायण राम एवं प्रवीण कुमार झा की लिखी पुस्तक 'मिथिलाक संघर्ष दूत डा. बैद्यनाथ चौधरी बैजू', मैथिली पुत्र प्रदीप की कालजयी रचनाओं के संग्रह सहित 1990 में संस्थान द्वारा वरिष्ठ कवि एवं गजलकार सियाराम झा सरस के प्रधान संपादन में प्रकाशित गजल संग्रह 'लोकवेद आ लालकिला' के नये तेवर एवं कलेवर में प्रकाशित दूसरे संस्करण का लोकार्पण किया जाएगा।

13 नवंबर को एम्स शिलान्यास कार्यक्रम। डीएम, एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों के साथ सांसद ने किया एम्स स्थल का निरीक्षण

November 05, 2024
Dbg

05.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : 13 नवंबर को एम्स शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के दरभंगा दौरा के मद्देनजर सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने डीएम, एसएसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दरभंगा एम्स के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों के निमित्त अपने सुझाव दिए।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को बिहार के दूसरे एम्स का दरभंगा में शिलान्यास करने के लिए यहां आ रहे हैं। सांसद डा. ठाकुर ने डीएम एवं अन्य अधिकारियों से प्रस्तावित स्थल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। सांसद डा. ठाकुर ने एम्स निर्माण के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की पीएम एवं एनडीए सरकार की दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प के कारण मिथिला के केंद्र दरभंगा में 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले एम्स निर्माण का सपना अब साकार हो रहा है।उन्होंने कहा की दरभंगा में बहुप्रतीक्षित एम्स का निर्माण हो जाने से मिथिला सहित उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों को स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा और आने वाली कई पीढ़ी को इससे लाभ मिलेगा।

सांसद डा. ठाकुर ने अधिकारियो से इस कार्यक्रम को हर तरह से सुरक्षित एवं सफ़ल बनाने का निर्देश देते हुए कहा की कार्यक्रम में आने वाले लाखों लोगों के लिए हर दृष्टि से सुविधापरक बनाने का निर्देश देते हुए कहा की इस कार्यक्रम की सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।

इस मौक़े डीएम राजीव रौशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अलका झा, प्रिंसिपल डॉ. कृपानंद झा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक, महामंत्री अभयानंद झा, कृष्ण भगवान झा, कन्हैया पासवान, ज्योतिाकृष्ण लवली, विजय चौधरी, प्रेम कुमार मिश्र, रिंकू, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा आदि मौजूद थे।

जल है, हरियाली है, तभी जीवन है। हम सबको इसके प्रति संवेदनशील तथा तत्पर रहना होगा

November 05, 2024
Dbg

05.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सूचना भवन, बिहार, पटना के सभागार में मंत्री सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार सरकार, महेश्वर हजारी के अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की जलवायु परिवर्तन को देखते हुए 13 जुलाई 2019 को राज्य सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक में लिये गये निर्णय के उपरांत बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के अन्तर्गत 11 अवयवों को शामिल किया गया है, जिनमें सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करना, सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर जीर्णोद्धार करना, सार्वजनिक कुओं के चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करना, सार्वजनिक कुओं/ चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण करना, छोटी-छोटी नदियों/नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम का निर्माण करना, नए जल स्रोतों का सृजन, नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्र में जल ले जाना, भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचनाओं का निर्माण, पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण, वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं तकनीकों का उपयोग, सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत एवं गयारहवाँ अवयव है।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान है, जिसे सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार प्रचार प्रसार करा रही है। उन्होंने कहा की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ साथ बिहार सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस के लाभ हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करती है। निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार ने संबोधित करते हुए कहा की जल-जीवन-हरियाली अभियान एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें सभी विभागों के कार्यों को समरूपता प्रदान करते हुए एक दिशा प्रदान की गई है ताकि जलवायु परिवर्तन से हम लोग लड़ सके। उन्होंने कहा की पूरे देश में बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ पर जलवायु परिवर्तन में होने वाले विभिन्न खतरे को बेहतर तरीके से समझा है। बहुत अच्छे माध्यम से रणनीति तैयार कर मिशन के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली योजना को चलाई जा रही है।

हमारे आज के जेनरेशन एवं आने वाले पीढ़ी जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बच सके। उन्होंने कहा की इस अभियान में 15 विभाग शामिल हैं- जिनमें ग्रामीण विकास विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, कृषि विभाग, भवन निर्माण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शामिल है। उन्होंने कहा की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान का गहन प्रचार-प्रसार कराया जाता रहा है।

सभी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार फेसबुक लाइव के माध्यम से कराया जा रहा है। मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली प्रतिभा रानी द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरीय पदाधिकारी ने भी जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित अपनी बातों को रखा। बिहार की पारिस्थितिकीय चुनौतियों एवं पर्यावरण में परिवर्तन को देखते हुए सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गई। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। जल है, हरियाली है, तभी जीवन है। हम सबको इसके प्रति संवेदनशील तथा तत्पर रहना होगा। सभी क्रियान्वयन विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करना होगा। जलवायु परिवर्तन एवं उसके बढ़ते दुष्परिणामों को रोकने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी अवयवों के प्रति हम सबको प्रतिबद्ध रहना पड़ेगा।

अपने संबोधन में कहा की इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों के पदाधिकारी लक्ष्य के बाद अनुरूप उपलब्धि हासिल करने हेतु सतत प्रयत्नशील रहें। उक्त कार्यशाला में दरभंगा एन.आई.सी से वरीय समाहर्ता निशांत कुमार, जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, जीविका के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

छठ पूजा के शुभ अवसर ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है

November 05, 2024
Dbg

04.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर दरभंगा शहरी क्षेत्र,लहेरियासराय एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों पर काफी भीड़-भाड़ होने की संभावना रहती है। उक्त अवसर पर दरभंगा शहर के निवासियों की सुविधा हेतु शहरी क्षेत्र अंतर्गत भीड़-भाड़ एवं जाम की समस्या से निजात हेतु दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए रूट एवं ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है।

विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी ने 06 एवं 07 नवम्बर 2024 को प्रतिबंधित मार्गों के बारे में बताया की चट्टी चौक से लहेरियासराय आने वाले वाले मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे। पण्डासराय रेलवे गुमटी से लोहिया चौक आने वाले मार्ग पुर्णतः बंद रहेंगे। एकमी घाट से लोहिया चौक आने वाले मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे। लोहिया चौक से बाकरगंज एवं पण्डासराय की ओर मात्र पुजा से सम्बंधित वाहन को ही जाने की अनुमति है।

दारू भट्ठी चौक से बाकरगंज की ओर केवल पुजा से सम्बंधित वाहन को ही जाने की अनुमति है। अन्य वाहन जी०एन० गंज से कॉमर्शियल चौक की ओर स्वतः मुड़ जाएँगे। नाका नं0-06 से जिला स्कूल की ओर मात्र पुजा से सम्बंधित वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। बेला मोड़ से भण्डार चौक की ओर जाने वाले मार्ग में पूजा से सम्बंधित दो पहिया वाहनो के अतिरिक्त अन्य वाहनों का परिगमण पुर्णतः बाधित रहेगा। भण्डार चौक से ओवर ब्रीज की ओर जाने वाले मार्ग पर कॉर्मशियल वाहन पूर्णतः बाधित रहेंगें। रेलवे स्टेशन से हराही पोखर/विद्या मन्दिर की ओर जाने वाले मार्ग पूर्णतः बाधित रहेंगे। रेलवे स्टेशन से मिर्जापुर चौक होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी।

डेनवी रोड से हराही पोखर जाने वाले मार्ग पूर्णतः बाधित रहेंगे। कर्बला से हराही पोखर जाने वाले मार्ग पूर्णतः बाधित रहेंगे। दिल्ली मोड़ से शहर की ओर आने वाले रास्तों पर भारी वाहनों का परिगमण पूर्णतः बाधित रहेगा।

नोट-उपरोक्त रूट/ट्रैफिक प्लान 07.11.2024 को 12:30 बजे से आरम्भ होकर दिनांक 08.11.2024 के 10:00 बजे पुर्वाह्न तक के लिए निर्धारित है।

छठ पूजा के शुभ अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम व एसएसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

November 05, 2024
Dbg

03.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है। इस वर्ष छठ पूजा 05 नवम्बर से 08 नवम्बर 2024 तक मनाया जायेगा। 05 नवम्बर 2024 को नहाय खाय, 06 नवम्बर को खरना, 07 नवम्बर को पहला अर्घ्य एवं 08 नवम्बर को प्रातः में दूसरा अर्घ्य तथा पारण निर्धारित है।

संयुक्ताआदेश में लहेरियासराय, कोतवानी ओ.पी., विश्वविद्यालय, सदर, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा, जाले, कमतौल, केवटी, बिरौल, बहेड़ा, मनीगाछी, अलीनगर आदि थाना अध्यक्ष को विशेष रूप से निगरानी करने का सख्त निर्देश दिया गया है। बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में गुण्डा तत्वों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है। जिला संयुक्तादेश में वर्ष 2007 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश सभी संबंधित थाने को दिया है। सभी थानाध्यक्ष, यातायात दरभंगा संयुक्ता आदेश निर्गत के तिथि से ही छठ पूजा की समाप्ति तक सभी चौक-चौराहों एवं छठ घाट जाने वाले मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों पर प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी स्वंय भ्रमणशील रहकर इसका अनुश्रवण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित करेगे। पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे। डीएम ने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक कर लेने का निर्देश दिया तथा शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का निश्चित रूप से नाम एवं मोबाईल नम्बर का संधारण कर लेने को कहा है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्ष को अपने थानान्तर्गत महत्वपूर्ण छठ घाटों पर वाच टावर एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं अफवाह फैलाये जाने से उत्पन्न आकस्मिक भगदड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि छठ घाट के आस-पास बड़ी एवं छोटी वाहन का परिचालन एवं पार्किग नहीं रहे। उन्होंने कहा की छठ घाटों एवं इसके इर्द-गिर्द पटाखा बेचने एवं छठ घाटों पर पटाख छोड़ने पर रोक लगाया गया है। इसलिए सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 736 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी स्थानों पर बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता हो, तो थानाध्यक्ष अपने स्तर से पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे। उन्होंने कहा की उक्त पर्व के अवसर पर 05 नवम्बर से 08 नवम्बर 2024 तक दरभंगा, समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त रहेंगे। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के 03 महत्वपूर्ण छठ घाट यथा - गंगासागर पोखर छठ घाट, हराही पोखर छठ घाट एवं किलाघाट पुल नदी छठ घाट पर सहायक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इन सभी घाटों पर एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी।

सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ सभी प्रमुख छठ घाटों पर वे अपने स्तर से एक एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाओ के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। अग्नि शाम पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया की अग्नि शाम वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ, दरभंगा को छठ पर्व के अवसर पर भी.एच.एफ कन्ट्रोल सहित जिला के सभी थाना के वितन्तु सेट खुला रखने का निर्देश दिया गया एवं उक्त पर्व के अवसर पर लगातार खैरियत प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, शहरी विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा एवं बेनीपुर को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा लगाये गये विद्युत आपूर्ति की जाँच सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व में ही करना सुनिश्चित करेंगे, यदि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पूजा समितियों से समन्वय कर उसे ठीक करना सुनिश्चत करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नदी एवं खतरनाक तालाब घाटों पर मोटर/नाव एवं नाविक को महाजाल, रस्सा, गोताखोर इत्यादि के साथ प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, दरभंगा से समन्वय कर लाईप जैकेट इत्यादि की व्यवस्था भी पूर्व से ही कर लेंगे। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष को उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम के साथ-साथ् सभी नगर परिषद्/नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकरी, अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी छठ घाटों की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया तथा छठ घाटों पर खतरनाक भाग एवं गहरे पानी से पहले बाँस-बल्ला से घेरा बनाकर उस पर लाल झण्डी लगवाने का निर्देश दिया। संयुक्ता आदेश में बताया गया है कि किसी भी स्तर से बरती गयी लापरवाही, कर्त्तव्यहीनता माना जायेगा तथा उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बल को निर्देश दिया गया की वे 06 नवम्बर के पूर्वाह्न 10:00 बजे में ही अपने कर्तव्य स्थल पर योगदान देंगे तथा छठ पर्व की समाप्ति के बाद निर्देशानुसार अपने कर्त्तव्य स्थल को छोड़ेगे। सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता सदर अनुमण्डल के एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर अनुमण्डल के तथा अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) शालीम अख्तर बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन जिले वासियों से अपील करता है की अफवाहों पर ध्यान ना दें और अफवाह ना फैलाएं, अफवाहों की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को अवश्य दें। छठ घाटों पर बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। गहरे पानी में नहीं जाएं, छठ घाटों के बैरिकेडिंग के पार नहीं करें। सजग तथा सावधान रहें। किसी प्रकार की सूचना और सुझाव जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06272 -240 600 पर दी जा सकती है।

जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा इसके लिए तीन शिफ्ट में दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी तथा काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम श्री रौशन ने बताया की छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ एवं छठ घाटों पर सतत् निगरानी रखने हेतु तथा शहरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 06 नवम्बर से 08 नवम्बर (छठ पूजा प्रतिमा विसर्जन तक के लिए) तक 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसके लिए काफी संख्या में दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।