DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

UDID कार्ड के निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के निदेशानुसार जिला के दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ठ पहचान पत्र UDID कार्ड के निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सिंघवाड़ा, जाले एवं केवटी प्रखण्ड में आयोजित शिविर में 1080 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। दिव्यंगता प्रमाण पत्र सिविल सर्जन दरभंगा के कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा रहा है। 6 दिनों के शिविर में अभी तक 198 दिव्यांगजनों को परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड बना कर उपलब्ध कराया गया है।

आज तारडीह प्रखण्ड में इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 160 दिव्यांगजनों ने online पंजीकरण करवाया। कल दिनांक 25.10.2024 को भी तारडीह प्रखण्ड कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा, इसके अतिरिक्त दिनांक 26 एवं 27 अक्टूबर को हायाघाट प्रखण्ड में शिविर लगेगा। इन प्रखंडों में छूटे हुए दिव्यांगजनों के लिए समहारणलय परिसर में 29.10.2024 मंगलवार को शिविर लगेगा। इस शिविर में कोई भी दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवाते हुए परीक्षण कर कर UDID कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगले चरण में बाकी के प्रखंडों में भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र सह UDID कार्ड हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजन विशेष सहायक उपकरण के लिए भी अपना आवेदन कर सकते हैं। नेहा कुमारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया की दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने के लिए भविष्य में यू डी आई डी कार्ड बनाना आवश्यक हो जाएगा .जिले में कोई दिव्यांगजन इस पेंशन से वंचित नहीं रह जाएं, इसके जिलाधिकारी ने विशेष शिविर का आयोजन प्रखंडों में उनकी सुविधा के लिए कराया जा रहा है । दरभंगा जिले के दिव्यांग जनों से अनुरोध है कि निर्धारित समय और निर्धारित प्रखंडों में उपस्थित होकर यू डी आई डी कार्ड जरूर बना ले जिनसे उनका पेंशन में रुकावट नहीं हो।

किसके सर पर सजेगा विजेता का सेहरा

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खो- खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के तीसरे दिन अपने-अपने पूल के लीग मैच में विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों ने प्रवेश किया। प्रथम क्वार्टर फाइनल में पूल-ए से भागलपुर एवं मुंगेर के बीच मुकाबला हुआ, जहाँ मुंगेर ने भागलपुर को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांका ने पूर्णिया को पराजित किया, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैमूर ने सहरसा को पराजित किया तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मुंगेर एवं कैमूर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल दरभंगा एवं बांका के बीच खेला गया दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ फाइनल में मुकाबला होगा। मेजबान दरभंगा ने सेमीफाइनल तक का सफर अपने ऊंचे प्रदर्शन एवं कठिन अभ्यास की बदौलत बनाते हुए दरभंगा के खेल प्रेमियों के उत्साह को बढ़ाया है।

क्वार्टर फाइनल का परिणाम इस प्रकार है, मुंगेर ने भागलपुर को 11-06,दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांका ने पूर्णिया को 6-3, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैमूर ने सहरसा को 5-3 एवं चौथे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 9-6 से पराजित कर सेमीफाइनल मंश अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रथम सेमीफाइनल में मुंगेर ने कैमूर को एक पारी और दो अंक से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया साथ ही वही दूसरे सेमीफाइनल में दरभंगा ने बांका को एक पारी और तीन अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। कल प्रातः काल मेजवान दरभंगा का मुंगेर के साथ फाइनल मुकाबला होगा, जहाँ पता चलेगा कि बिहार का ताज किस जिले के पास रहेगा। कौन बनेगा बिहार का विजेता, किसके सर पर सजेगा विजेता का सेहरा।

सीएम ने दरभंगा जिले को दी बड़ी सौगात

October 24, 2024
Dbg

24.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज विभाग अंतर्गत 7,160 करोड़ रुपये की लागत से 2615 पंचायत सरकार भवन एवं राज्य पंचायत संसाधन केंद्र सोनपुर के भवन का शिलान्यास एवं 13 जिला पंचायत संसाधन केन्द्रों, 65 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। पंचायती राज विभाग अंतर्गत ई-ग्राम कचहरी ऑनलाइन पोर्टल एवं राज्य के सभी जिला परिषदों का पोर्टल का लोकार्पण किया गया।

दरभंगा जिला के 115 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास जिनमें बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत 09 , केवटी प्रखंड अंतर्गत 15, मनीगाछी 11, बिरौल प्रखंड अंतर्गत 13, गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत 06, हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत 08, दरभंगा सदर, हायाघाट, सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत 04-04, बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत 11, तारडीह प्रखंड अंतर्गत एक, अलीनगर प्रखंड अंतर्गत 05, बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत 07, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी किरतपुर प्रखंड अंतर्गत 02-02, जाले प्रखंड अंतर्गत 11 पंचायत सरकार भवन शामिल है। अलीनगर प्रखंड अंतर्गत नरमा नवानगर पंचायत सरकार भवन नरम नवानगर का उद्घाटन किया गया। एक पंचायत सरकार भवन के लिए 50 डिसमिल जमीन एवं तीन करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण होता है।

सीएम ने आज दरभंगा जिले को पंचायत विभाग के द्वारा बहुत बड़ी सौगात दी गई है। पंचायत में यह मिनी सचिवालय के रूप में कार्य करेगा जहां सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विधायक जाले जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार रविंद्र कुमार कार्यपालक अभियंता भवन आदि पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Crime Meeting में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को मिला प्रशस्ति पत्र तथा सही ढंग से कार्य नहीं करने वाले थानाध्यक्षों को मिली हिदायतें

October 14, 2024
Dbg

14.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा सितंबर माह- 2024 की Monthly Crime Meeting का आयोजन पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया। जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पु0 उपाधीक्षक-रक्षित, पु0 उपाधीक्षक-यातायात, पु0 उपाधीक्षक-मुख्यालय, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए| उक्त Meeting की शुरुआत एसएसपी श्री रेड्डी द्वारा अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।

Dbg

अवधेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक यातायात को विभिन्न स्थानों में सड़क दुर्घटना शीर्ष के अंतर्गत माह सितंबर 2024 तक प्रतिवेदित कांडो की विवरणी को स समय iRAD एवं eDAR ऐप पर अपलोड करने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। दिनांक-15 .07.24 को घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम जिरात में जीतन सहनी की हत्या की सूचना प्राप्ति के पश्चात घटनास्थल पर कैंप कर वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यो को संकलन किया गया।

Dbg

एसएसपी ने बताया की हत्या जैसे महत्वपूर्ण घटना के त्वरित उद्वेदन में अपने कर्तव्य एवं भूमिका को महत्वपूर्ण ढंग से निभाई गई जो काफी सराहनीय रहा उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु FSL टीम में अच्छे कार्य करने हेतु वरीय वैज्ञानिक सहायक कुंवर श्रीवास्तव, पु०नि० विजय यादव, पु०अ०नि० गुड्डू कुमार, पु०अ०नि० तृषा सैनी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सितंबर माह - 2024 में लंबित विशेष/अवशेष कांडों के बेहतर निष्पादन जिसमे 01. स०अ०नि० उपेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, 02. पु०अ०नि० दिव्या कुमारी, 03. पी०टी०सी०-सुशील कुमार सभी बहेड़ा थान, 04. पु०अ०नि० रोशन कुमार, बहेड़ी थाना, 05.पु०अ०नि० सुनिल कुमार, बहेड़ी थाना, 06. पु०अ०नि०शशिभूषण रजक, बाजितपुर थाना, 07. पु०अ०नि० चार्ली कुमारी, सकतपुर थाना, 08. पु०अ०नि० निलेश कुमार, नेहरा थाना, 09.पु०अ०नि० आरती कुमारी, बिरौल थाना, 10. पु०अ०नि० केशरीनंदन कु०स्थान थाना, 11. स०अ०नि० अभय कुमार सिह कु०स्थान थाना, 12. पु०अ०नि० गोपाल कुमार गुप्ता, घनश्यामपुर थाना, 13. पु०अ०नि० संजीत कुमार,घनश्यामपुर थाना, 14. पु०अ०नि जयप्रकाश सिंह, ए०पी०एम० थाना, 15. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, मोरो थाना, 16. पु०अ०नि० मनोज कुमार, पतौर थाना, 17. पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, सोनकी थाना, 18. पु०अ०नि० मोति कुमार, फेकला थाना ,19. पु०अ०नि० नितु कुमारी, बहादुरपुर थाना, 20. पु०अ०नि० गौतम कुमार बहादूरपुर थाना, 21. पु०अ०नि० अनुराधा कुमारी, बहादुरपुर थाना को मनोवल को बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Dbg

सप्ताह में अलग अलग दिनों में दिए गए कार्यों में सही ढंग से नहीं करने वाले थानाध्यक्षों को हिदायतें दी गई। Meeting में मुख्यमंत्री e-desh बोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।

Dbg

एसएसपी के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड/सितंबर माह में प्रतिवेदित कांड/सितंबर माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लुट, दहेज हत्या, मोटरसाइकिल चोरी, गृहभेदन का समीक्षा की गई| समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया| SC/ST (60 दिनों के अंदर)/पॉस्को/सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया।

Dbg

त्वरित गति से निष्पादन हेतु काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट/इश्तेहार /कुर्की को लेकर एवं विशेष/अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया| एसएसपी ने कहा की प्रत्येक शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, इश्तेहार,कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे एवं कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा गया।

Dbg

Crime Meeting के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण हेतु संबंधित शाखा को आदेशित किया गया। इस सभा की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

मखाना की खेती हेतु जागरुकता के लिऐ 17 को होगा राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार – सांसद

October 14, 2024
Dbg

14.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला के मखाना ने दरभंगा सहित पुरे मिथिलांचल को विश्व मानचित्र पर एक बार फिर से प्रतिष्ठित किया है। इस चमत्कारिक जलीय फसल में उत्तर बिहार की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में क्रांति ला देने की पूरी क्षमता है तथा अब मखाना की खेती तथा इसके ग्लोबिंग मार्केटिंग के माध्यम से करोड़ों लोगों को रोज़गार मुहैय्या होगी।

इस विषय पर नए अनुभव एवं नए शोध पर चर्चा के लिए 17 अक्टूबर को दरभंगा में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमे ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं विद्वान् भाग लेंगे। दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मखाना अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डा. नचिकेत कोतवाली वाले, तथा मखाना अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा कार्यालय में चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने तथा अधिकारियो के साथ बैठक के बाद उपरोक्त बातें कहीं। डॉ. नचिकेता ने जानकारी दिया की मखाना एवं मखाना आधारित उत्पादों की बढती राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मांग उत्तर बिहार की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो सकती है। विश्व के कुल मखाना उत्पादन में बिहार का योगदान लगभग 80 प्रतिशत है।

मखाना की खेती एवं प्रसंस्करण में किसानों व् उद्यमियों की बढती रूचि, बेहतर आमदनी की सम्भावना, सकारात्मक नीतियाँ, एवं राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के शोध एवं प्रसार प्रयासों के कारण पिछले पाँच वर्षों में मखाने की खेती का विस्तार तेजी से हुआ है। पांच वर्ष पहले तक मखाने की खेती लगभग 15 हज़ार हेक्टेयर में होती थी जो अब 30 से 35 हजार हेक्टेयर में होती है। इसकी उत्पादकता इस दौरान 14-16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 20-25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बढ़ गई है। प्रति हेक्टेयर आमदनी 50-60 हजार रुपये से बढ़कर 1.5 से दो लाख तक अनुमानित है। मखाना किसानों और उद्यमियों की संख्या भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। बिहार के दरभंगा जिले में मखाना की खेती से 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से 3 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक की आमदनी देखी गई है। दरभंगा स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त होने के साथ ही संस्थान में शोध के लिए जरूर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेज हो गया है। विकासात्मक कार्यों के लिए फण्ड की उपलब्धता बढ़ी है साथ ही वैज्ञानिकों की संख्या भी बढ़ी है।

मिथिला के किसानों व् उद्यमियों के साथ साथ पूरे देश में मखाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 17 अक्टूबर को मखाना अनुसंधान केंद्र में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है तथा आश्विन शुक्ल पूर्णिमा कोजगरा के दिन हर साल अक्टूबर महीने में राष्ट्रीय मखाना दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उदयशंकर चौधरी, मनीष झा, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा, राहुल कर्ण सहित विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों मखाना खेती एवं उद्यमी मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।