December 29, 2024
28.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा शहर के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण की पहल शुरू की जाएगी। दरभंगा शहर में दोनार आर. ओ. बी निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई जिसका शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा तथा निर्माणाधीन अन्य सभी आरोबी को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी कोशी तटबंध की ऊंचाई को बढ़ाने तथा उसपर टू लेन सड़क बनाने के लिए जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग के बीच वार्ता चल रही है।
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने आज शनिवार को पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कही। सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा के चारों ओर रिंग रोड निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कहा कि कमिश्नरी मुख्यालय, दो दो विश्वविद्यालय, एम्स, एयरपोर्ट, दो दो रेलवे स्टेशन, डीएमसीएच, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आदि होने के कारण अब जिस तरह से शहर के अंदर लोगो की काफी भीड़ रहती हैं जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है तथा लोगों का शहर में निकलना मुश्किल हो जाता है, इस परिस्थिति में शहर के चारों ओर रिंग रोड बन जाने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
सांसद डा ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री से चर्चा के क्रम में बताया कि पश्चिमी कोशी तटबंध के पैंसठ वर्ष पूर्व बनने तथा नदी में गाद भर जाने के कारण बाढ़ की विनाशकारी खतरे से बचने के लिए निर्माणाधीन बरूना से रसियारी एसएच 88 पथ को रसियारी से आगे कोशी पश्चिमी तटबंध में मिलाने, कोशी तटबंध को जल संसाधन विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित कर टू लेन सड़क निर्माण करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे भविष्य में बाढ़ की खतरे से बचा भी जा सकता है तथा आवागमन का मार्ग भी सुगम हो जायेगा। सांसद डा ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री से दरभंगा जिले के अन्य प्रमुख सड़कों की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनार चौक से बेनीपुर होते हुए कुशेश्वरस्थान खगड़िया फोर लेन में उन्नयन करने, एनएच 57 सकरी से बेनीपुर तक सरक को फोर लेन में बदलने, बहेरा से विदेश्वस्थान सरक को टू लेन में बदलने जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक राजनितिक स्वास्थ्य न्यायालय जैसे अन्य कार्यों के लिए दरभंगा के विस्तार के लिए इन मुद्दों पर पहल होना जरूरी है।
सांसद डा ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा से चर्चा किए गए मुद्दे को संसदीय क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि जिस तरह से दरभंगा में सड़कों तथा पुल पुलिए का जाल बिछाया जा रहा है उससे यह साबित होता है कि आने वाले समय में यातायात के मामले मिथिला क्षेत्र को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार संकल्पित है।
December 29, 2024
28.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी अशोक कुमार द्वारा सिंहवाड़ा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SHO सिंहवाड़ा एवं थाना के अन्य पधाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, गिरोह पंजी इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पंजी अद्यतन पाया गया एवं कुछ पजी अद्यतन नहीं पाया गया जिसे अद्यतन करने हेतु SHO को निर्देश दिया गया। लंबित कांडों में लंबित बिन्दुओं पर शीघ्र अनुसंधान पूर्ण, कांडों में बांछितों की सूची तैयार कर शीघ्र गिरफ्तार करने का दिशा निर्देश दिया गया। काण्ड का निष्पादन जल्द से जल्द करने का आदेश सभी अनुसंधानकर्ताओं को दिया गया।
सिटी एसपी ने बताया की थाना परिसर एवं थाना हाजत की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना परिसर को सुंदर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आने वाले आगंतुक के साथ सदव्यवहार करने एवं उनकी प्रविष्टी आगंतुक पंजी में करने एवं आवेदन की प्राप्ति रसीद एवं समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया गया।
December 29, 2024
26.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत समाहरणालय परिसर अवस्थित अम्बेडकर सभागार में बाल संरक्षण उन्मुखीकरण सह PCPNDT से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चांदनी सिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने सभी उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी ताकि प्रसवपूर्व लिंग प्रशिक्षण को रोका जा सके, साथ ही सभी लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया I कार्यशाला में नाज़िस अहमद ने कहा कि बाल विवाह के प्रति समाज को जागरूक होने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार के रोकथाम हेतु जिला स्तरीय ठोस समन्वय की जरूरत है, ताकि बाल संरक्षण पद्धति को मजबूत एवं सुदृढ़ किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह के उन्मूलन के लिए उचित प्रचार प्रसार किया जाए। इस जागरूकता को व्यापक ढंग से सुदूर गांव के अंतिम व्यक्ति तक ले जाया जाए। जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि बाल विवाह के रोकथाम में समुदाय और अभिभावक की भागीदारी होती है तभी बाल विवाह को रोका जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं से जुड़े किसी भी सहायता एवं शिकायत के लिए 181 हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा ने पोक्सो एक्ट, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनो सामाजिक सहायता, बाल एवं किशोर श्रम कानून के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की एंव बाल विवाह, बाल श्रम सम्बन्धित मुद्दों शिकायत पर अधिकारियों के साथ फौलो अप बाल तस्करी के सम्बन्ध में बाल संरक्षण समिति की भुमिका बच्चों के पुर्नवास पर चर्चा हुई। बाल संरक्षण इकाई के कोऑर्डिनेटर सुभान ने प्रायोजन एवं परवरिश योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उक्त कार्यशाला में पिरामल स्वास्थ्य के संजीव कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, लेडी सुपरवाइजर, हब के लैंगिक विशेषज्ञ गोविन्द कुमार, वन स्टाप सेन्टर की पैनल अधिवक्ता बेबी सरोज, उड़ान परियोजना के प्रखंड समन्वयक समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
December 29, 2024
26.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा में पटना हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना किया जाना जरूरी है। बिहार के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आमजनों की सुविधा के लिए इसके स्थापना हो जाने से लोगो को आर्थिक रूप से बचत के साथ साथ समय और अन्य संसाधनों की काफी बचत होगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस पर शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया है जिसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार से मिलने के बाद उपरोक्त बातें कही हैं। सांसद डा. ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार जी के मिथिला क्षेत्र में दिए गए योगदानों की चर्चा करते हुए कहा कि दरभंगा सहित पूरे मिथिला में विकास की गंगा बह रही है। एयरपोर्ट, एम्स, दरभंगा शहर के आर ओ बी, जैसे मुद्दों पर हो रहे विकास कार्यों के बदौलत दरभंगा और मिथिला का विकास देश के मानचित्र पर स्थापित किया जा रहा है।
इन विकास कार्यों के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के योगदानों की जितनी चर्चा की जाय वह कम है। वास्तविक रूप से बिहार के सीएम नीतीश कुमार विकास कार्यों के लिए पर्यायवाची शब्द बन चुके हैं। सासंद डा ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार से भेंट के दौरान उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण तथा एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने में सीएम नीतीश कुमार की महती भूमिका रही है जिसके लिए साढ़े करोड़ मिथिलावासियों के ह्रदय में सीएम सदैव जीवंत रहेंगे।
सीएम से भेंट के दौरान सांसद डा ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दरभंगा में आईआईटी, एनआईटी, निफ्ट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जैसे मुद्दों के लिए शीघ्र पहल शुरू करने का आग्रह करते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला क्षेत्र की अघोषित राजधानी मानी जाती है इसलिए अब यहां इस तरह की उच्चतर संस्थानों का होना जरूरी है।
सांसद डा ठाकुर ने सीएम श्री नीतीश से डा. कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा तथा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के कायाकल्प करने का आग्रह करते हुए कहा कि इन मुद्दो के समाधान करने के लिए आश्वस्त किया है।
सांसद डा ठाकुर ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त भुभौल गाँव तथा वहां मची तबाही से भविष्य में इस तरह की विनाश से बचने के लिए समाधान का आग्रह करते हुए कहा कि कोशी नदी में गाद के भर जाने के कारण पश्चिम कोशी तटबंध को ऊंचा किए जाने को आवश्यक बताते हुए कहा कि इस तटबंध को ऊंचा कर गंडोल तक टू लेन सड़क बनाया जाना अति आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने बताया कि सीएम श्री नीतीश कुमार ने उनके द्वारा चर्चा किए गए हर मुद्दे पर यथाशीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया है।
December 29, 2024
26.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : देश और प्रदेश स्तर पर एनडीए की सरकार सुशासन का प्रतीक बन चुकी है। लालू राबड़ी के कथित जंगलराज से मुक्ति दिलाकर सूबे की नीतीश सरकार ने बिहार में जिस तरह से विश्वास का का वातावरण बनाया है वह प्रशंसनीय है। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने पटना में बिहार के डीजीपी विनय कुमार से औपचारिक भेंट करने के बाद उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र सहित पूरे जिला में अपराधिक घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी से डीजीपी को अवगत कराते हुए कहा कि बंद पड़े घरों में चोरी सड़कों पर राहगीरों से हो रही लूट जैसी घटनाओं के कारण लोगों के मन में व्याप्त भय के वातावरण को दूर करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
सांसद डा. ठाकुर ने डीजीपी से जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के सुदूर देहाती क्षेत्रों में जहां से थाना की दूरी 20 किलोमिटर से ज्यादा की दूरी है ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नए पुलिस ओपी खोलने सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस ओपी को थाना में अपग्रेड करने पूरे जिले में रात्रि गश्त को नियमित करने जैसे मुद्दों को आवश्यक बताते हुए कहा कि सुशासन के माहौल को जीवंत रखने के लिए आवश्यक है। सांसद डा. ठाकुर ने डीजीपी को इनके सफल कार्यकाल की शुभकामना देते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में पुलिस प्रशासन आमजनों की विश्वसनीयता पर खड़ी उतरेगी।