DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

हर घर में मैथिली भाषा का प्रयोग करें – सांसद

December 22, 2024
22.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : 22 दिसंबर को मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर तत्कालीन प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय स्वo अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के सम्मान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया था। आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद मैथिली को कानूनी तौर पर आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला। इसलिए 22 दिसंबर का दिन साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।

सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने मैथिली अधिकार दिवस पर मिथिलावासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उपरोक्त बातें कही हैं। सांसद डा ठाकुर ने मैथिली भाषा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि अति प्राचीन व अति समृद्ध माँ जानकी की यह भाषा प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक रूप से समृद्ध रहा है और इस विरासत को जीवंत रखने के लिए इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करना मील का पत्थर साबित हुआ है। सांसद डा ठाकुर ने मैथिली भाषा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैथिली भाषा की एक स्वतंत्र और समृद्ध लिपि है और करोड़ों लोगों की मातृभाषा है।

यहां तक कि झारखंड राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा मैथिली है। 2003 में परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मैथिली भाषा को अष्टम अनुसूची में शामिल करके इस भाषा की महत्ता को स्वीकार किया। आज मैथिली भाषा ना केवल शिक्षा का माध्यम है अपितु शासन और प्रशासन की भी भाषा है। सांसद डा. ठाकुर ने मैथिली भाषा के सांस्कृतिक विकास के लिए इसे रोजी रोजगार से जोड़ने, इस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के लिए अपने पहल और प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि मैथिली भाषा शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने हेतु सभी मापदंडों को पूर्ण करती है जिस संबंध में उन्होंने संबंधित मंत्री से मिलकर अपनी बातें रखी है।

सांसद डा ठाकुर ने मिथिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा है कि इस अवसर पर हर घर में मैथिली भाषा का प्रयोग करें यह हमलोगों का नैतिक कर्तव्य बनता है।

चाइल्ड हेल्प डेस्क का किया गया औचक निरिक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश

December 22, 2024
Dbg

22.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर संचालित चाइल्ड हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क सह डीपीआरओ और बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डेस्क पर प्रतिनियुक्ति दोनों कर्मी उपस्थित पाए गए। उप निदेशक द्वारा उपस्थिति पंजी, चाइल्ड रेस्क्यू पंजी आदि का निरीक्षण किया गया। दोनों पंजियों में अनियमितता और लापरवाही पाई गई। इसके समाधान के लिए कई आवश्यक निर्देश उपस्थित कर्मियों को दिया गया। निरिक्षण में ये पाया गया की दिसंबर माह में केवल चार बच्चों का रेस्क्यू किया गया है जो काफी कम है। कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया की प्लेटफार्म पर गतिशील होकर बच्चों का रेस्क्यू करना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्टेशन मास्टर और स्टेक होल्डर के साथ लगातार समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया। जिला का चाइल्ड हेल्पलाइन तथा रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क दोनों संचालित है। यदि बालक, बालिका, भूले हुए बेसहारा बच्चों, परित्यक्त, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, भिक्षा वृति, बाल तस्करी से संबंधित आपात सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 / 112 पर सूचना/संपर्क स्थापित किया जा सकता है। इसमें आम नागरिकों की भी सहायता की आवश्यकता है।

परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई – डीएम

December 22, 2024
Dbg

22.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं वएसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सिविल कोर्ट लिपिक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिले के बीकेडी जिला स्कूल दरभंगा एवं एम. एल. एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा आदि परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किये। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर लगातार सक्रिय रहे। प्रथम पाली में 15,088 एवं द्वितीय पाली में 15088 विद्यार्थियों परीक्षार्थियों सीट व्यवस्था की गई । डीएम ने कहा कि सिविल कोर्ट लिपिक प्रारंभिक परीक्षा दरभंगा जिले के 25 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजित हुई।

कदाचार मुक्त और स्वच्छ परीक्षा कराने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्र अधीक्षक सक्रीय हैं। किसी भी प्रकार के मोबाईल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं अन्य गैजेट्स का दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी प्रकार के एहतियात बरती गई।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक सभी परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया, कहीं कोई कठिनाई नहीं हुई। सभी परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधा सभी परीक्षा केदो पर सुलभ कराई गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सक्रीय है, जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। एसएसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई l

होली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय 30वाँ वार्षिक समारोह मनाया गया

December 19, 2024
Dbg

19.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दोनार स्थित होली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय 30वाँ वार्षिक समारोह मनाया गया। दो दिवसीय इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमन कुमार दिवाकर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, श्री रवीशंकर कुमार एवं श्रीमती प्रोतीमा परिहार विशिष्ट न्यायाधीश, ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। स्कूल के प्रतिभाशाली छात्राओं ने टीका एवं आरती से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलन एवं ईश्वर की अराधना से किया गया ताकि ईश्वर की असीम कृपा हम पर सदा बनी रहे। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं दक्षता के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी। छात्राओं ने नृत्य एवं गीत के माध्यम से समाज की कुरीतियों को उजागर किया और नई चेतना के लिए लोगों को जागृत किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से ये सन्देश दिया की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे हैं, बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इस बार वार्षिक उत्सव का मूल मंत्र था विश्व शांति, जिसे कई माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। विश्व शांति को ध्यान में रखते हुए छात्राओं ने शांति एक युद्ध नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया कि शांति सद्भाव, प्रेम, सौहार्द इत्यादि ही जीवन के मुल यंत्र है।

इस उत्सव में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के साथ-साथ मिथिला की संस्कृति की भी प्रस्तुति नृत्य (जट जटिन, झिझिया इत्यादि) के माध्यम से छात्राओं ने दी।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जैंसी मैथ्यू ने स्कूल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने होली क्रॉस सोसाइटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य, एवं संस्था के संस्थापकों के विचार एवं योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थीयों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्धता, नई शिक्षा नीति 2020 पाठ्यक्रम में शामिल होना, पठन पाठन की विधी को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण, शिक्षा के दीपक को प्रज्वलित रखने के लिए निम्न एव गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक अनुदान, जो इस वर्ष लगभग 9 लाख रूपया रहा। उन्होंने कहा की कक्षा 10 और कक्षा 12 का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। समाज के उत्थान के लिए होली क्रॉस के बच्चों का योगदान भी सराहनीय है जिसे भुला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा की अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में छुपे हुए प्रतिभा को निखारने का प्रयास हमेशा करते हैं। सिस्टर जैंसी ने अभिभावकों के सहयोग और योगदान के लिए सराहना की और धन्यवाद के साथ-साथ बहुत सारी उपलब्धियों को प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जैंसी मैथ्यू, प्रबंधिका सिस्टर नीली कुजूर, शिक्षा समन्वयक सिस्टर एल्सीट, उप प्रचार्या सिस्टर सूरीना केरकेट्टा, एवं सभी टीचर्स ने कार्यक्रम को सफलता पुर्वक संचालन करवाया। सुश्री मिस नीता मैकल, मुनीर आलम, प्रशांत कुमार, श्रीमती फातमा जफर, रमेश कुमार झा, प्रेम चन्द्र झा, श्रीमती रीती सिन्हा, आदि लोगों का कार्यक्रम को सफलता पुर्वक संचालन करवाने में विशेष योगदान रहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा में शीघ्र होगा आगमन

December 19, 2024
Dbg

19.12.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : रक्षा मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और सुलझे हुए राजनेता हैं। मिथिला क्षेत्र के प्रति इनका सदैव लगाव रहा है। एयरपोर्ट, एम्स से लेकर दरभंगा के विकास में इनकी प्रत्यक्ष और परोक्ष भूमिका प्रभावी रूप से रही है। अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना तथा अभी संविधान का मैथिली भाषा में विमोचन किया जाना इनकी प्रभावी भूमिका का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

मिथिला के विकास में श्री राजनाथ सिंह जी के योगदानों के लिए दरभंगा में शीघ्र ही इनका अभिनंदन किया जाएगा। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने आज बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से भेंट के दौरान आभार प्रकट करने के बाद उपरोक्त बातें कही हैं। इस मौके पर सांसद डा ठाकुर ने रक्षा मंत्री श्री सिंह को मखाना के माला तथा पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया। सांसद डा ठाकुर ने भेंट के दौरान रक्षा मंत्री को केंद्र सरकार द्वारा मिथिला क्षेत्र को बाढ़ से स्थाई समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा ग्यारह हजार करोड रुपए, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा की दस हजार करोड रुपए, मत्स्य सम्पदा के लिए 20050 हजार करोड रुपए दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के लिए 912 करोड़ रुपए जैसे दर्जनों योजनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि मिथिला क्षेत्र के हर विकासात्मक कार्यों की स्वीकृति तथा योजनाओं के राशि आवंटन में इनका रचनात्मक योगदान रहा है जिसके लिए साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से उन्हें बधाई और साधुवाद है।

सांसद डा ठाकुर ने रक्षामंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि 2024 में सम्पन्न दरभंगा लोकसभा चुनाव के समय नांमाकन से पूर्व ही शिवनगरघाट बिरौल में अपनी महती जनसभा में इन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से उत्साहवर्धन किया था उसी का परिणाम हुआ कि इस लोकसभा का चुनावी माहौल शुरू से ही भाजपा और एनडीएमय रहा। सांसद डा ठाकुर ने अपने भेंट के दौरान रक्षा मंत्री को विभिन्न मुद्दो पर पहल करने का आग्रह करते हुए कहा कि दरभंगा में सैनिक स्कूल की स्वीकृति, दरभंगा एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग सिस्टम के लिए एयरफोर्स से एमएएफआई 2 योजना के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र देने तथा कैट 2 की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल सके।

सांसद डा ठाकुर ने रक्षा मंत्री को मैथिली भाषा में संविधान के विमोचन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा मिथिला और मैथिली के सम्मान के लिए जितने पहल किए गए हैं उसमें रक्षा मंत्री श्री सिंह की प्रभावी भूमिका रही है। रक्षा मंत्री से भेंट के दौरान जिला महामंत्री अभयानंद झा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह कृष्ण भगवान झा सहित अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।