February 02, 2025
01.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : केंद्र की मोदी सरकार में वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट हर दृष्टि से संतुलित और प्रशंसनीय है। इस बजट में जिस तरह से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों के हितों के साथ साथ छात्र छात्राओं एवं युवाओं के साथ किसानों की आर्थिक उन्नति पर फोकस किया गया है वह सराहनीय है। वास्तविक रूप से निर्मला सीतारमण जी के बजट में अमृतकाल की झलक मिलती है।
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा है कि इस बजट में बिहार के लिए किए गए घोषणाओं से यह स्पष्ट होता है कि यहां का सर्वांगीण विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता है। सांसद ने केंद्रीय बजट में बिहार के लिए राष्ट्रीय उद्यमिता प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित करने, आईआईटी पटना का विस्तार करने, बिहटा ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का विस्तार, पश्चिमी कोशी केनाल प्रोजेक्ट की मंजूरी, सीता सर्किट योजना मिथिला पेटिंग के कलाकारों को आर्थिक सहायता तथा वैश्विक पहचान, दरभंगा में सांस्कृतिक महोत्सव केंद्र, जैसे प्रावधानों को बिहार के लिए वरदान बताते हुए कहा कि कोशी केनाल प्रोजेक्ट से मिथिला क्षेत्र के पचास हजार एकड़ से अधिक जमीन उपजाऊ बनेगी जबकि राष्ट्रीय उद्यमिता प्रौद्योगिकी संस्थान के खुलने से लघु सूक्ष्म तथा मध्यम स्तर के उद्योगों के चालू होने से लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे।
सांसद ने इस बजट में आईआईटी तथा मेडिकल की सीटें बढ़ाने, कैंसर की दवाओं को सस्ता करने तथा 36 जीवन रक्षक दवाओं को कस्टम से फ्री करने, शिक्षा ऋण को बढ़ाने, साढ़े सात करोड़ किसानों, मछुआरों तथा डेयरी किसानों के लिए अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण में वृद्धि करने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी विद्यालयों में ब्रॉडबैंड की स्थापना करने एक लाख नए लोगों को घर उपलब्ध कराने जैसे प्रावधानों को डेढ़ सौ करोड़ देशवासियों के लिए दूरगामी तथा प्रभावी फैसला बताते हुए कहा है कि इस बजट ने साबित कर दिया है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के निहितार्थो को पूरा कर रहे है।
February 02, 2025
01.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए बताया गया कि सरस्वती पूजा 02 एवं 03 फरवरी 2025 को मनाये जाने की सूचना है। सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन 03, 04 एवं 05 फरवरी 2025 को संभावित है। उन्होंने बताया की 714 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की गई प्रतिनियुक्ति की गयी है। सीसीटीवी और ड्रोन से विसर्जन जुलूस पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा की बिना लाइसेंस का सरस्वती पूजा नहीं होंगे।
प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में पुलिस स्कॉट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रतिमा के विसर्जन में जो समय अनुज्ञप्ति पर अंकित है, उसी समय विसर्जन होना चाहिए। ऐसे अनुज्ञप्तिधारी जिनके द्वारा निर्धारित समय पर विसर्जन नहीं करते हुए आदेश की अवहेलना की जाती है उसकी अनुज्ञप्ति रद्द करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रभारी यातायात, दरभंगा को निर्देश दिया कि दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी चौक-चौराहो एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मूर्ति विसर्जन तक ट्रैफिक एवं विधि-व्यवस्था देखेंगे। सरस्वती पूजा के अवसर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष 2 फरवरी से 4 फरवरी तक 2025 तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा, इसके लिए तीन शिफ्ट में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला नियंत्रण का दूरभाष संख्या- 06272-240600 है। अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है की पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में 02 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 प्रतिमा विसर्जन तक के लिए अग्निशमन दस्ता की एक टुकड़ी मनीगाछी थाना पर एवं अग्निशमन की एक युनिट नियंत्रण कक्ष में तथा एक-एक युनिट की प्रतिनियुक्ति तैयारी हालत में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति करते हुए प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु बलों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया की शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति से निपटने हेतु संबंधित थानाध्यक्ष / अंचल अधिकारी / प्रखंड विकास पदाधिकारी / पुलिस निरीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / अनुमंडल पदाधिकारी की होगी। उन्हे निष्पक्ष एवं नियमपूर्वक निर्णय लिया जाना चाहिए, पदाधिकारियों की किसी प्रकार की विफलता के लिए उन्हें सरकार द्वारा दंडित किया जायेगा। प्रतिनियुक्त बल/पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी 02 फरवरी 2025 के प्रातः से पूजा की समाप्ति तथा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक होने तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर बने रहेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष अपने-अपने यहाँ प्रतिनियुक्त गाड़ियों को विधि-व्यवस्था कार्य में लगायेंगे।
सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक लिए स्थगित किया जाता है। विषेश परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्णय लिया जायेगा। पूजा पंडाल एवं उसके आस-पास के क्षेत्र का एण्टी-सबोटेज जाँच आवश्यक है। इसके लिए डी०फ०एम०डी० एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से जॉच करायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आयोजनकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर पूजा पंडालों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं विडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। इस अवसर पर रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था आवश्यक है। भीड़ वाले स्थान में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए पॉवर जनरेटर को स्टैंड बाय मोड में प्रशिक्षित व्यक्ति के साथ रखा जाना चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर त्वरित बिना बिलम्ब किये उसका इस्तेमाल किया जा सके।
भीड़ में बिजली के तार आदि के टूटने की अफवाह होता है। ऐसी स्थिति में बचने के लिए नंगे एवं कमजोर तारो को समय रहते भीड़ वाले स्थान से हटा देना, सभी थानाध्यक्ष/प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे कार्यक्रम के आयोजको से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी निम्नलिखित विन्दुओं पर पूर्ण निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया की बिना अनुज्ञप्ति किसी भी जुलूस को निकलने की अनुमति नहीं देना है। जुलूस के रूट का सत्यापन करना एवं जुलूस के साथ अनिवार्य रूप से स्कोर्ट रहेगा। सभी जुलूस का विडियोग्राफी की व्यवस्था करना है।
प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निर्धारण समय पूर्व में ही सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन के समय ध्वनि विस्तारक यंत्र के बजाने पर पूर्ण निगरानी रखेंगे। जबरदस्ती चंदा वसूलने/वाहन आदि को रोकने / सरकारी कर्मचारी को चंदा के लिए बाध्य करने की प्रक्रिया पर पूर्ण निगरानी रखेंगे। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर सभी थानाध्यक्ष / पुलिस निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी ऐसे स्थानों पर जहाँ मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा ईदगाह / मस्जिद एवं आने जाने वाले रास्ते में किसी प्रकार की बात को उभारकर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं, आसूचना संकलन करते हुए वैसे स्थानों पर पूजा के अवसर पर कड़ी निगरानी रखेंगे। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी/पदाधिकारी / दंडाधिकारी सक्रिय एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी डियुटी करेंगे।
जिन स्थानों पर मुख्यालय से बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना से चौकीदार/दफादार की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर गश्ती करेंगे ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी/बल अपनी-अपनी डियुटी मुस्तैदी के साथ करेंगे तथा साम्प्रदायिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अपनी डियुटी पुरी जिम्मेवारी के साथ करेंगे। डियुटी में लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि-व्यवस्था संधारित कराते हुए सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे। सरस्वती पूजा-2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण की स्थापना दिनांक-02 फरवरी 2025 से 05 फ़रवरी 2025 तक के लिए की जाती है। जिला नियंत्रण कक्ष में निम्नांकित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
February 02, 2025
01.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला क्षेत्र का मखाना यहां के लिए एक रोजगार उपलब्ध कराने वाली खेती के साथ साथ सांस्कृतिक और विरासत की पहचान है जिसके माध्यम से यहां के किसानों तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ठोस पहल शुरू कर दी गई है। केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड का गठन तथा दरभंगा में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की घोषणा इसका ज्वलंत उदाहरण है।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने इस बजट में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा को साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के हित में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताते हुए कहा कि अब इसके माध्यम से मखाना खेती से जुड़े किसानों को उचित मूल्य, बेहतर तकनीक तथा वैश्विक बाजार उपलब्ध होगा जो यहां के युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मुद्दे पर मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने मखाना के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता तथा संकल्पों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दरभंगा में स्थापित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र से मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय का दर्जा समाप्त कर दिया था लेकिन केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लोकसभा में मुद्दा उठाने तथा इस दर्जे के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संज्ञान में देने के बाद 18 साल बाद तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दरभंगा आकर फिर से राष्ट्रीय दर्जा वापस करने की घोषणा की तथा पीएम श्री मोदी ने इसके विकास के लिए मत्स्य सम्पदा योजना के तहत दस हजार करोड रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया।
सांसद ने मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा को मिथिला क्षेत्र के लिए वरदान बताते हुए कहा कि पूरे बिहार में 35 हजार हेक्टेयर में मखाना की खेती की जाती हैं जिसमें 25 हजार हेक्टेयर की जमीन मे मिथिला के मात्र दस जिले दरभंगा मधुबनी पूर्णिया कटिहार सहरसा मधेपुरा सुपौल अररिया सीतामढी तथा किशनगंज में खेती की जाती है जिससे यहां के लिए मखाना बोर्ड की महत्ता को समझा जा सकता है।
मखाना बोर्ड की घोषणा को मिथिला क्षेत्र को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार की भगीरथी पहल बताते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा कि इस खेती के नए अनुसंधान, इसके उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता और व्यापारिक सुधार के लिए यह बोर्ड दूरगामी और प्रभावी निर्णय साबित होगा।
February 02, 2025
29.01.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : युवाओं के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद की भावना को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार युवाओं में खेलभावना के प्रोत्साहन के लिए संकल्पित है। दरभंगा जिले में इसके लिए अनेकों पहल किए जा रहे हैं जिसका सार्थक परिणाम सामने आयेगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने आज बुधवार को बलभद्रपुर स्थित सांसद कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा. ठाकुर ने जिला खेल विभाग के अधिकारियों से समीक्षा और चर्चा के बाद बताया कि खेलो इंडिया के तहत 14 करोड़ की लागत से मल्टीपरपस हॉल तथा साढ़े तीन करोड़ की लागत से नेचुरल फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण के लिए पहल शुरू की जा चुकी है जबकि पुनहद पर्री जैसे दर्जनों हाई स्कूलों में जहां जमीन उपलब्ध है वहां शीघ्र स्टेडियम निर्माण के लिए औपचारिकताएं शुरू की जाएगी। सांसद ने बताया कि खेलो इंडिया इंडिया के तहत जिला खेल विभाग के द्वारा जिले में बीस एकड़ की जमीन मे प्रमंडलीय स्तर का खेल गांव के लिए औपचारिकताएं पूरी करने, बड़े तालाब की चिन्हित कर उसमें स्विमिंग पूल बनाने के पहल में तेजी लाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि युवाओ में खेल की भावना जागृति करने के लिए केंद्र और सूबे की सरकार संकल्पित है।
खेल भावना को हर युवाओं तथा छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खेल से जहां शारीरिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है वहीं खेल मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने खेल अधिकारी से खेलो इंडिया के तहत अप्रैल 2825 मे होने वाले यूथ गेम्स की लिए दरभंगा जिले से भी हॉकी, बॉक्सिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कबड्डी वालीबाल फुटबॉल बास्केट बाल जैसे खेलो में होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सक्षम बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।
February 02, 2025
28.01.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सरकारी नक्शा में मौजूद सैकड़ों सरकारी तालाबों के धरातल से विलुप्त होने, उन तालाबों की जमीन का भू माफियाओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से अतिक्रमण कर निजी उपयोग के लिए बेचे जाने, विभिन्न सरकारी कमिटी की बैठकों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जमीन के मुद्दे पर लाए गए प्रस्ताव, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की सम्पन्न सिंडीकेट तथा सीनेट की बैठक में विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के जमीन की मापी सीमांकन अतिक्रमण संबंधी उठाए गए मुद्दे तथा दरभंगा एयरपोर्ट में निर्माणधीन सिविल एनक्लेव के सांसद द्वारा किए गए निरीक्षण के क्रम में एयरपोर्ट निदेशक के द्वारा किए गए सौ एकड़ नए जमीन की मांग सहित दर्जनों विकासात्मक मुद्दों को लेकर दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने डीएम राजीव रौशन से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भेंट कर इन मुद्दों के समाधान के लिए विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों का यथाशीघ्र समाधान कर विकास कारंयो में तेजी लाने की आवश्यकता है।
सांसद डा. ठाकुर ने सरकारी नक्शा में मौजूद लेकिन धरातल से गुम हुए सैकड़ों तालाबों के मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कहा दिशा की बैठक में अधिकारियों ने सिर्फ चौंतीस तालाब के अस्तित्व में पाए जाने का रिपोर्ट दिया है जो आश्चर्यजनक है क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर जमीनों की हो रही हेराफेरी में नगर निगम तथा जिला प्रशासन मूक रहकर क्यों देखती रही। सांसद डा. ठाकुर ने इन सभी तालाबों का नक्शा के हिसाब से जमीन की मापी सीमांकन तथा अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का आग्रह किया। सांसद डा ठाकुर ने डीएम श्री रौशन से चर्चा करते हुए कहा की विगत दिनों जिला स्तरीय दिशा की सम्पन्न हुई बैठक में जिले में प्रस्तावित तथा निर्माणाधीन विभिन्न एनएच, एस एच, प्रधानमंत्रीतथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, संपर्क पथ योजना, बसावट योजना, पुल निर्माण निगम से निर्माणाधीन पुलों, के साथ साथ पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने इसमें कई योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीन संबंधी आ रही बाधाओं का उल्लेख किया था जिसे प्रस्ताव में लिया गया था, जबकि एलएनएमयू की सम्पन्न सिंडीकेट तथा सीनेट की बैठक में विश्वविद्यालय के साथ साथ कई महाविद्यालयों के जमीन का भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था जिसके लिए डीएम ने शीघ्र पहल करने की बात कही है।
सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक के द्वारा उनके निरीक्षण के दौरान सौ एकड़ नए जमीन संबंधी चर्चा के विषय से डीएम को अवगत कराते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए बनने वाले आवासीय भवनों, पार्क, खेल मैदान, गेस्ट हाउस जैसी आवश्यकताओं को देखते हुए एयरपोर्ट से सटे सौ एकड़ नई जमीन की शीघ्र खोज कर अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता है ताकि मानक के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को पूरा करे। इस मौके पर डीएम ने इन सभी मुद्दों के समाधान कर लेने का आश्वासन दिया। मौके पर सांसद डा. ठाकुर के साथ हायाघाट विधायक रामचंद्र साह भाजपा दरभंगा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार मिश्र रिंकू आदि मौजूद थे।