February 11, 2025
11.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा यातायात थाना एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष यातायात एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी श्री रेड्डी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। e - DAR एवं IRAD को अद्यतन करने हेतु दिशा निर्देश उन्होंने दिया।
किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलती है तो तुरंत पहुंचकर यातायात को निर्बाध रुप से चलाने के लिए उचित कदम उठाएं। नगर निगम के साथ टीम बनाकर अतिक्रमण होने पर कारवाई हेतु दिशा निर्देश उन्होंने दिया। शहर में सड़कों पर नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनो को खड़ा नहीं होने दें। नियमों की उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को ब्रीफ करते रहने का निर्देश दिया गया।
February 11, 2025
10.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा जनवरी माह- 2025 की Monthly Crime Meeting का आयोजन पुलिस कार्यालय दरभंगा में किया गया। सभा को संबोधित करने से पहले सभी SHO को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बधाई दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/सहायक पुलिस अधीक्षक/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए| एसएसपी के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड /जनवरी माह में प्रतिवेदित कांड/जनवरी माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लुट, दहेज हत्या की समीक्षा की गई|उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए, खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित ना रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया, एवं SC/ST (60 दिनों के अंदर)/पॉस्को/सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा की प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, बॉडी वारंट/नीलम वारंट, इश्तेहार, कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे, एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे तथा कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिया| एसएसपी ने सीसीए, गुंडा, डोसियर प्रस्ताव एवम् शराब कांडो में एक माह से पहले सभी शराब कांडो में जब्त शराब का शराब विनष्टिकरण राजसात प्रस्ताव सात दिनों के अंदर भेजने हेतु हिदायत दिया।
धारा -107 BNSS के तहत कांड में वांछित अभियुक्तों का चिन्हित कर प्रतिवेदन देने हेतु सभी थानाध्यक्षों को सूची देने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री e-desh बोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना के अनुसंधानकर्ताओं को ई- साक्ष्य ऐप का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं मोबाइल में डाउनलोड करने का दिशा निर्देश दिया गया। शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले, शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश एसएसपी श्री रेड्डी ने दिया।
थाना में आने वाले फरियादियों/ आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोंप्रांत विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने दिया। दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। धारा 163 वीएनएसएस का प्रयोग करते हुए दुकानदारों से अनुरोध कर दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय में निपटारा करने का निर्देश उन्होंने दिया। एसएसपी ने प्रत्येक दिन SHO थाना में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के साथ सुबह मीटिंग कर टास्किंग करेंगे। Crime Meeting के दौरान एसएसपी द्वारा अच्छा पुलिसिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मब्बी थानाध्यक्ष एवं Asi गजेंद्र उपाध्याय के द्वारा मब्बी थाना क्षेत्र में लगे आग को तत्परता एवं सूझ-बूझ से बुझाने के लिए सम्मानित किया गया।
वरीय वैज्ञानिक सहायक कुंवर वीर विक्रम श्रीवास्तव जिला चलंत विधि विज्ञान इकाई, दरभंगा, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, पु०नि० विजय कुमार यादव, पु०अ०नि० गुड्डू कुमार, पु०अ०नि० तृषा सैनी, सिपाही दिवाकर कुमार, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी के द्वारा बहादुरपुर थाना अंतर्गत हत्या की घटना घटित में पूरे FSL टीम के द्वारा घटनास्थल पर कैंप कर साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके लिए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही भविष्य में निरंतर ऐसे ही कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही पुलिस सभा का आयोजन कर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का समस्या सुना गया एवं समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
February 11, 2025
10.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : कोमल मीना (IPS) सहायक पुलिस अधीक्षक, ने बहादुरपुर SHO का पदभार ग्रहण किया। उन्हें बहादुरपुर थाना में तीन महीना व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत SHO बहादुरपुर दरभंगा के रूप में पदस्थापित किया गया।
February 11, 2025
10.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता तथा बजट में मिथिला एवं बिहार को मिले प्राथमिकता को लेकर सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने संसद के सेंट्रल हॉल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की तथा बधाई दिया। इस मौके पर सांसद डा. ठाकुर ने कहा की गृह मंत्री श्री शाह को मखान माला पाग तथा अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया तथा दरभंगा आने का आग्रह किया जिसपर गृह मंत्री ने सांसद को सकारात्मक उत्तर देकर आश्वस्त किया।
दिल्ली चुनाव में भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत के लिए गृह मंत्री को उनकी चुनावी रणनीति उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए बधाई देते हुए कहा कि 27 साल बाद भाजपा की इतनी बड़ी सफलता तथा सरकार गठन के लिए पीएम मोदी जी के बाद अमित शाह जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सांसद डा. ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की राजधानी में अब भाजपा के विचारों का शासन चलेगा जो महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सांसद डा. ठाकुर ने केंद्रीय बजट में बिहार सरकार मैथिली को मिली प्राथमिकता के लिए गृहमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मिथिला के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा तथा पश्चिमी कोशी तटबंध परियोजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने यहां के लोगों के लिए रोजगार सृजन का जो रोडमैप तैयार किया वह दूरगामी परिणाम देगा।
सांसद ने फूड टेक्नोलॉजी संस्थान के शुरू किए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि यहां मखाना, मकई, पानी में उगने वाला सिंघाड़ा मछली जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के माध्यम से साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए रोज़गार श्रृजन का मजबूत माध्यम बनेगा। सांसद ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चल रहे सैकड़ों विकासात्मक योजनाओ के लिए गृह मंत्री श्री शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जितनी परियोजनाएं चल रही हैं वह विकास का एक बड़ा पैमाना बन रहा है। सांसद ने बताया कि गृह मंत्री के समक्ष उन्होंने एम्स एयरपोर्ट, मेट्रो, आईटीपार्क तारामंडल जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है।
February 11, 2025
08.02.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में नितिन नवीन माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग की अध्यक्षता में दरभंगा जिला अंतर्गत नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद दरभंगा गोपाल जी ठाकुर, विधायक नगर संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, विधायक जाले जीवेश कुमार, विधायक हायाघाट रामचंद्र प्रसाद, महापौर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी, मुख्यमंत्री हर घर नल का जल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली गली योजना, दरभंगा शहर में मेट्रो रेल परियोजना, दरभंगा नगर निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन आदि बिंदुओं पर विस्तृत बिंदुवार समीक्षा हुई। सर्वप्रथम नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से सभी संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।
उन्होंने बताया कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुबह शाम शहर की साफ सफाई का काम किया जा रहा है। जीपीएस के माध्यम से सफाई में प्रयुक्त गाड़ी का मॉनिटरिंग की जा रही है, सुबह 6:00 से 11:00 तक साफ सफाई के कार्य करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रात्रि में भी एक टीम के द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। कुल 90 लोगों का टीम बना हुआ है, 09 सार्वजनिक शौचालय है सभी क्रियाशील है। कार्यपालक अभियंता नगर निगम बेनीपुर ने गलत प्रतिवेदन प्रतिवेदीत किया जिसको मंत्री ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश विभागीय पदाधिकारी को दिया। विधायक जाले द्वारा बताया गया कि सुबह शाम सफाई का काम नहीं हो रहा है। जाले में ठीक से सफाई नहीं हो रही है।
मंत्री ने सभी सफाई कर्मियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने का निर्देश दिया। विधायक जाले ने नगर पंचायत अंतर्गत लाइट की गुणवत्ता जांच कराने को कहा। मंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारी को गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने को कहा एवं सभी का प्रतिवेदन और बैठक की तिथि स्थानीय विधायक, मुख्य पाषर्दो उप मुख्य पार्षद को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में कमतौल का साफ सफाई का कार्य संतोषप्रद बताया गया। मंत्री श्री नवीन ने बोर्ड की बैठक एवं स्टैंडिंग कमेटी की बैठक निर्धारित समय-समय पर कराने को कहा। बैठक में बताया गया कि अहिला स्थान पर्यटन स्थल है, वहां पर सुबह-शाम साफ सफाई की जरूरत है। विधायक हायाघाट द्वारा बताया गया कि बोर्ड की बैठक की सूचना नहीं दी जाती है।
मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को बैठक की सूचना जनप्रतिनिधि को देने को कहा। मंत्री ने कहा कि बैठक में पदाधिकारी मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद को सभी बिंदुओं से अवगत कराएंगे साथ ही सभी योजना की जानकारी देंगे एवं लिखित रूप से भी सूचना देंगे। मंत्री ने कुशेश्वरस्थान के दो साल के सभी योजनाओं का प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। कुशेश्वरस्थान में 2 साल से संचालित सभी योजनाएं की जांच करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया। भरवारा नगर पंचायत में भी दोनों समय साफ सफाई करने को कहा गया। बुडको के एम डी के द्वारा बताया गया कि 106 किलोमीटर में पाइप लाइन का काम किया गया है। मंत्री ने कहा कि पाइपलाइन को 1 मीटर जमीन के नीचे गाड़ना है और तत्पश्चात गली और सड़क को ठीक करने के लिए और उसके ऊपर मोरंग देकर 8 इंच मोटी पीसीसी करना है। यह विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया है।
मंत्री ने सभी वार्ड पार्षद से इसका सत्यापन कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी काम तीन महीने में पूर्ण करें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, साथ ही तीन महीने में कितना कार्य किया गया प्रतिवेदन देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी लापरवाही से काम न करें, सही से काम करें।