May 07, 2024

07.05.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि 29 लाख 19 हजार 406 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण यानि 13 मई को पूर्वाह्न 07:00 बजे से मतदान शुरू होगा और मतगणना 04 जून 2024 को बाजार समिति के प्रांगण दरभंगा में होगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के दस (10) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में छः (06) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा - 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 13,69,50,महिला मतदाताओं की संख्या-12,47,49 एवं थर्ड जेंडर-01 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-261700 है।
80-बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,88,62,महिला मतदाताओं की संख्या-142576 एवं थर्ड जेंडर-05 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-30,1443 है। 81-अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 148568,महिला मतदाताओं की संख्या-135701 एवं थर्ड जेंडर-01 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-284270 है।
82- दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 157732,महिला मतदाताओं की संख्या-141952 एवं थर्ड जेंडर-02 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-29,9686 है। 83- दरभंगा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 165924,महिला मतदाताओं की संख्या-149452 एवं थर्ड जेंडर-15 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-315391 है।
85- बहादुरपुर क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 165086,महिला मतदाताओं की संख्या-147069 एवं थर्ड जेंडर-11 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-312166 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 09 लाख 33 हजार 122 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 08 लाख 41 हजार 499 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 35 है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 74 हजार 656 मतदाता अपने मत का प्रयोग -1,785 मतदान केंद्रो पर करेंगे। उन्होंने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या -1,488 है, इसमें पुरुष - 1397 एवं 91 महिला सेवा मतदाता है।
23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र (अंश भाग)78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-137399, महिला मतदाताओं की संख्या-125030 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-03 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-262432 है।
84- हायाघाट क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-134562, महिला मतदाताओं की संख्या-121152 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-04 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-255718 है। 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) 86-केवटी क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-160169, महिला मतदाताओं की संख्या-142782 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-05 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-302956 है।
87-जाले क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-170263, महिला मतदाताओं की संख्या-153374 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-07 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-323644 है। 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में 06 लाख 26 हजार 600 मतदाता अपने मत का प्रयोग कुल - 634 मतदान केंद्रो पर करेंगे,जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 03 लाख 30 हजार 432 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 02 लाख 96 हजार 156 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है।
06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में सेवा मतदाताओं की संख्या -367 है,इसमें पुरुष 341 एवं 26 महिला सेवा मतदाता है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 02 लाख 71 हजार 961 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 02 लाख 46 हजार 182 है और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 07 है।
उन्होंने कहा कि 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में सेवा मतदाताओं की संख्या-399 है, इसमें पुरुष 378 एवं 21 महिला सेवा मतदाता है। 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र (अंश भाग) में 05 लाख 18 हजार 150 मतदाता अपने मत का प्रयोग कुल - 520 मतदान केंद्रो पर करेंगे।
इस प्रकार जिला में कुल मतदाताओं की संख्या -29 लाख 19 हजार 406 है, जिसमें 15 लाख 35 हजार 515 पुरूष मतदाता, 13 लाख 83 हजार 837 महिला मतदाता एवं 54 थर्ड जेंडर मतदाता है। वहीं कुल सेवा मतदाताओं की संख्या - 2254 है, जिनमें 2116 पुरूष सेवा मतदाता एवं 128 महिला सेवा मतदाता शामिल है।
May 07, 2024

07.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव रौशन ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर निर्वाचन कार्य के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम -1951 की धारा - 162 से 165 तक के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं परिवहन विभाग के मार्गदर्शिका के आलोक में अधिग्रहित की गई वाहन के मालिकों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहन को अनिवार्य रूप से 08 मई 2024 के पूर्वाह्न 10:00 बजे तक नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वाहन का प्रतिकार भुगतान (उचित भाड़ा) सरकार द्वारा निर्धारित दर से किया जाएगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वाहन मालिक को निर्देश दिया गया कि उनकी वाहन अच्छी एवं चालू हालत में हो, ये सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही यह भी चेतावनी दिया गया कि आदेश के उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के वाहन के विरुद्ध सुसंगत नियमों के तहत वाहन से संबंधित परमिट को रद्द कर दिया जाएगा तथा वाहन मालिक कानून के अन्तर्गत सजा के भी भागी होंगे।
May 07, 2024

04.05.2024 (दरभंगा) : PM नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने दरभंगा के राज मैदान पहुंचे। उनके पहुचते ही उमंग व उत्साह से लोगों की उमड़ी भारी भीड़ ने खूब मोदी, मोदी, मोदी की जयकार से उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए PM श्री मोदी ने कहा की कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात करती है। उन्होंने कहा की धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर व जवाहर लाल नेहरु भी थे।
उन्होंने कहा की जब तक मोदी है आरक्षण पर खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। कोरोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन की सरकारों ने बिहार के लोगों को दिल्ली महाराष्ट्र से भगा दिया। उस विकट परिस्थिति से भी भारत ने मजबूती से सामना किया तथा भारत ने दिखाया की सामर्थ क्या होता है। PM ने कहा की भारत चाँद पर पहुँच गया है। 10 साल पहले अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी आज 5वें नंबर पर है। उन्होंने दो शहजादे का जिक्र करते हुए कहा की एक दिल्ली में है दूसरा पटना में, इन दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे ही है, सिर्फ घोटाले और बेलगाम कानून व्यवस्था के अलावा कुछ नहीं। उन्होंने कहा की नितीश कुमार कुमार के नेतृत्व में NDA Govt. बिहार में विकास के लिए कार्य कर रही है। विकास के मुद्दों पर बात करते हुए PM ने अपने संबोधन में कहा की दरभंगा एम्स के व्यवधान को दूर किया जा रहा है।
दरभंगा एयरपोर्ट शुरू हो गया है, विश्वस्तरीय स्टेशन का काम चल रहा है, IT पार्क बनकर तैयार है, यहाँ के मखाना को दुनिया तक पहुंचाने के लिए GI टैग दिया गया है, 42 हज़ार करोड़ की आर्थिक सहायता दी गयी है। उन्होंने कहा की दरभंगा और मधुबनी जिले की 11 लाख महिलायें स्वयं सहायता समूह से जुड़कर खुशहाल हो रहे हैं। उनकी ख़ुशी मोदी को मेहनत करने का हौसला देती है। उन्होंने कहा की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग का प्रचार वो खुद पूरी दुनिया में करते है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज के लिए 5 लाख तक का मुफ्त सहायता दिया जायेगा।
उन्होंने कहा की जब विकास की बुनियाद मजबूत होंगी तभी उद्योग धंधे का विस्तार होगा। PM ने प्रभु श्री राम को स्मरण करते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों बाद के लिए सभी को बधाई दी और कहा की इतने संघर्षों के बाद बने राम मंदिर का इंतज़ार सिर्फ प्रभु राम को ही नहीं, सीता मैया एवं मिथिला को भी था। उन्होंने सभा से दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के NDA प्रत्याशी को समर्थन देकर मजबूत करने की बात कही। PM ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा की घर-घर जाकर मेरा प्रणाम कहियेगा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह को भी स्मरण किया।
May 02, 2024

02.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक 04.05.2024 को PM नरेंद्र मोदी का विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत राज मैदान में जन सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर वी०आई०पी०/ बी०वी०आई०पी०/पुलिस पदाधिकारी/आग जनता के सुविधा हेतु दिनांक 04.05.2024 को निम्नांकित ढंग से पार्किंग/डायवर्सन / ट्रैफिक प्लान किया गया है।
बस पार्किंग : 01-डी०एम०सी०एच० मैदान/कर्पूरी मैदान, 02-लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान, 03-कादिरा बाद बस स्टैण्ड, 04-कादिराबाद स्थित बंद पड़ी पुरानी बस स्टैण्ड, 05-बाजार समिति।
चार पहिया/दो पहिया वाहनों के लिए चिन्हित स्थल : 01-इनकम टैक्स चौराहा स्थित पुराना बस स्टैण्ड, 02-सी०एम० लॉ कॉलेज हराही पोखर, 03-सी०एम० लॉ कॉलेज हराही पोखर के ठीक बगल स्थित बहुद्देशीय भवन, 04-विधयक श्री संजय सरावगी के मकान के ठीक सामने स्थित हराही ऑयल मिल, 05-मिर्जापुर स्थित पुअर होम, 06-गौशाला, 07-पोलटेक्निक कॉलेज, कादिराबाद, 08-गृहरक्षक कमाण्डेन्ट कार्यालय का खाली परिसर।
मिडिया एवं सरकारी अधिकारी के लिए पार्किंग स्थल : 01-नगर थाना स्थित एमाआसा एम० कॉलेज, (हरान चौक मौड रोड़) 03-लक्ष्मेश्वर पुस्तकालय (प्रधान डाकघर के सामने) नियर हसन चौक।
डायवर्सन : 01-बिरौल/बेनीपुर से आने बाली बसें गंज चौक से पेट्रोल पम्प से यू (U) टर्न होकर वहीं पार्क करेंगे। अथवा घरीड़ा मोड़ बेनीपुर से डाईवर्ट होकर नेहरा सकरी होते हुए दिल्ली मोड़ ओवर ब्रीज के उपर से होते हुए बाजार समिति/कैदराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे। 02-सीतामढ़ी / मुजफ्फरपुर से आने वाली बसें मब्बी थाना के पास से divert होकर बाजार समिति/कैदराबाद स्थित नया एवं पुराना बस स्टैण्ड में पार्क होंगी। 03-मधुबनी/मनीगाछी से आने वाली बसें दिल्ली मोड के ओवर बीज से होते हुए कादिराबाद बस स्टैण्ड एवं उसके ठीक सामने अवस्थित पुराना बंद पड़े बस स्टैण्ड/बाजार समिति में पार्क करेंगे। 04-कमतौल से आने वाली बसें मारुती नेक्सा के शो-रूम के सामने से होते हुए बाजार समिति/कैदराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे। 05-समस्तीपुर/विशनुपुर से आने वाली बसें एकमी मोड़ से बीए घूमकर शोभन चौक, शिक्धारा चौक होते हुए बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगी। 00-बहेड़ी/हायाघाट/चट्टी चौक/पण्डासराय / लहेरियासराय से आने वाली नाका नं0-06 से होकर डी०एम०सी०एस० दरनगा के मैदान में पार्क करेंगी अथवा हजमा चौराहा से बायें होकर एकमी/शोनन / शिवधारा / बाजार मोड होते हुए बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैण्ड में पार्क करेंगे।
प्रशासन द्वारा निर्देशः दिया गया है की दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैण्ड पूर्णतः बंद रहेगा तथा यहीं से बसों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। सारी बसें अथवा वाहन ओवर बीज से आवागमण करेंगे।
नोटः- 01:00 बजे अपराहन् के पश्चात उपरोक्त पार्किंग स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों को सुरक्षार्थ पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। अतएव समय सीमा के भीतर ही सभी परिचालन / पार्किंग स्थल तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे।
दिनांक 04.05.2024 को पूर्णतः बाधित रहने वाले मार्ग : 01-बेला मोड़ यो पास सड़क दोनों साईड पूर्णतः बंद रहेगा। 02-भण्डार चौक के पास सड़क पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 03-देनवी रोड मोड़ (युनिवर्सिटी चौक तीन मुहानी ) पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 04-एन०एम०टी०एम० कॉलेज जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। 05-श्यामा मन्दिर रोड (वि०वि० थाना के पूरब) पूर्णतः बंद रहेगा। 06-आयकर चौराहा के बगल में स्टेशन जाने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 07-मिर्जापुर से आयकर ऑफिस के सामने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 06-दरगंगा टावर रो हसन चौक आने वाली सडक हसन चौक के पास दोनों ओर पूर्णतः बंद रहेगा। 09-किला के पहले नाका नं0-03 की ओर जाने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। 10-राजकुमार साहब के आवास तक जाने वाला रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा। 11-डब्लू०आई०टी० मोड़ के पास एस०बी०आई० बैंक की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेंगी। 12. पॉलिटेकनिक चौक पर दोनों तरफ से (एक कादिराबाद जाने वाला रास्ता दूसरा तारामंडल जानेवाला रास्ता} पुर्णतः बंद रहेगा।
May 01, 2024
01.05.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ता डॉ.माधव कुमार लाभ ने मंगलवार को बाल पर्यवेक्षण गृह दरभंगा में किशोर न्याय अधिनियम और किशोर न्याय नियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुफ्त कानून की सहायता का किशोर के अधिकार आदि विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर किशोर न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजनाथ ने कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए संविधान में वर्णित कानूनों में उन्हें कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान किए गए हैं और उनके हितों का संरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता डॉ.माधव कुमार लाभ ने किशोर न्याय नियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुफ्त कानूनी सहायता तथा किशोर का अधिकार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक श्रीमती डेजी कुमारी, बसंत ठाकुर, पीएलवी रमेश कुमार पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।