May 21, 2024

21.05.2024 (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों के समस्या की सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज क्रमशः कोतवाली थाना-01, हायाघाट थाना-01, कुल 02 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।
May 21, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य के द्वारा बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत कई महत्वपूर्ण निर्देश उन्होंने दिए। अनुसंधानकर्ता के लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश।
बहादुरपुर थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई। सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश, पंजी संधारण के बिंदु पर अद्यतन हेतु निर्देश, राज्य से बाहर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सत्यापन हेतु टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश, लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश, गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थओं पर निगरानी रखने का निर्देश सिटी एसपी ने दिए।
May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : आज दिनांक 18.05 24 को CSP संचालक पंकज कुमार उम्र 39 वर्ष पिता राम पुकार शर्मा ग्राम गोरैला थाना विशनपुर जिला दरभंगा काला रंग के बैग में कुल रुपया 5,95,275 लेकर मोटर साईकल से अपने CSP शाखा पटोरी रामस्वरूप चैक ले जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर के दूरी पर गोरैला ग्राम से विपरित दिशा से आ रहे एक मोटर साईकल पर तीन आदमी सवार व्यक्ति वादी के मोटरसाईकल में धक्का मारा जिससे वादी गाड़ी सहित निचे गिर गये और वादी को पिस्टल (खिलौनानुमा) दिखाकर रूपये का बैग, मोबाईल एवं गाड़ी का चाभी छीन लिया।
घटना के बाद तीनों अपराधी ग्राम गोरैला के ओर भागा। वादी के द्वारा अन्य व्यक्ति के मोबाईल से अपने पिता को घटना को सूचना दिया। सूचना पाकर वादी के पिता ग्रामीणों के साथ सड़क को घेर लिया और अपराधी ज्यो ही पहुॅचे कि ग्रामिणों के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें दो अपराधी एवं अपराधी का मोटरसाईकल पकड लिये। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दिया गया।
सूचना उपरांत विशनपुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये घटना स्थल पर पहुच कर दोनो अभियुक्त एवं लूट का राशि 2,18,500 (दो लाख अठारह हजार पाँच रुपया) बरामद किया गया। उक्त घटना के बारे में एसएसपी ने बताया की दो अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता राजदेव सहनी व अर्जुन कुमार पिता जगा सहनी दोनो सा0 विजय छपरा, थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है जिससे टी0 भी० एस० कंपनी का एक मोटरसाइकल, एक खिलौना जैसा पिस्टल एवं कुल रुपया 2,18,500/- बरामद किया गया है।
May 19, 2024

18.05.2024 (पटना) : पटना नगर निगम के अनूठे पहल इंडियन वोटर लीग में दिव्यांगजन भी मतदान के लिए आमजनों को जागरूक कर रहे हैं। मतदान में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करने और मतदान के लिए जागरूक करने के लिए दिव्यांगजनों का जोश भी हाई है। 18 मई को दीघा घाट स्थित नवनिविर्मित ग्राउंड में यह मैच आयोजित किया गया। दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाने के लिए सामान्य प्रेक्षक, शानवास सी (भाo प्रoसेo), व्यय प्रेक्षक, योगेश कुमार शर्मा (भाo राo सेo) एवं व्यय प्रेक्षक, श्रीमती सोनल मेहलावत (भाo राo लेo सेo) एवं संयुक्त नगर आयुक्त देवेंद्र सुमन मौजूद रहे। अतिथियों ने आमजनों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। दिव्य़ागंजनों के दो टीम के बीच मुकाबला आयोजित किया गया। पटना साहिब एवं पाटलिपुत्रा के नाम से टीम बनाई गई। मैच के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा यह संदेश भी लोगों को दिया गया कि *जब हम मतदान करने के लिए घर से बाहर निकल सकते है तो आमजन क्यों नहीं। इसके साथ ही अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की गई।
May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हित से संबंधित 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी अगीभूत महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभाग में शीतल पेयजल एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की जाए। सुदुर ग्रामीण एवं दुर-दराज से आये छात्रों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का अविलम्ब निमार्ण करवाया जाय। विश्वविद्यालय क्षेत्र अन्तर्गत एवं अन्य जिलों से आये छात्रों के सुविधा एवं समस्या समाधान के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर हेल्पलाईन सहायता नंबर जारी कर सुचारु संचालन किया जाए। विश्वविद्यालय अन्तर्गत शोधार्थी के छात्रों के लिए छात्रवृति, छात्रावास एवं लैब की व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज छात्रावासों में रह रहे छात्र व छात्राओं के लिए उत्तम व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।
विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी महाविद्यालय में पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकालय में पुस्तक की व्यवस्था एवं रीडिंग रूम का संचालन हो। प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन कर ससमय मूल प्रमाण पत्र का निर्गमण की व्यवस्था की जाय ताकि छात्रों को विश्वविद्यालय के द्वारा वसूले जा रहे मनमानी चालान शुल्क पर प्रतिबंध हो। विश्वविद्यालय का अपना डाटा सेंटर हो ना कि निजी कंपनी के हाथो सचालन हो तथा पूर्व में डाटा सेंटर की गड़बडी से प्रभावित हुए लाखों छात्रों के भविष्य अघर में डालने वाले दोषियों की उच्च स्तरीय जाँच कर कारवाई हो।
महाविद्यालय स्तर पर ही समस्या का संग्रह एवं निदान हो ताकि बच्चों को विश्वविद्यालय की चक्कर ना काटना पड़े। निजी व सम्बद्ध महाविद्यालय में नामांकन के समय छात्राओं की मनमानी फीस पर पूर्ण प्रतिबंध हो। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केन्द्र के बंद होने के कारणों का निदान कर शीघ्र प्रारंभ हो। अगीभूत व सम्बद्ध महाविद्यालय में सत्र की सभी शुल्क समान हो तथा महाविद्यालयों की मनमानी पर रोक लगे। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ हो। तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगारपूरक विषयों की पढ़ाई हो जिससे स्वरोजगार को बल मिले। सभी महाविद्यालय में खेल के मैदान की समुचित व्यवस्था एवं खेलो का निरंतर आयोजन हो। पैट-2023 प्रवेश परिक्षा अविलंब ली जाय।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुलपति का सभी विषयों पर सकारात्मक रुख था एवं छात्र हित में सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनकर एवम सविस्तार चर्चा कर जल्द ही विश्वविद्यालयों के छात्रहित के ज्ञापन के सभी विषयों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश कर शीघ्र निदान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर, विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, विभाग संयोजक राहुल सिंह, जिला संयोजक वागीश झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, प्रिंस चौधरी उपस्थित थे।