May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : आज दिनांक 18.05 24 को CSP संचालक पंकज कुमार उम्र 39 वर्ष पिता राम पुकार शर्मा ग्राम गोरैला थाना विशनपुर जिला दरभंगा काला रंग के बैग में कुल रुपया 5,95,275 लेकर मोटर साईकल से अपने CSP शाखा पटोरी रामस्वरूप चैक ले जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर के दूरी पर गोरैला ग्राम से विपरित दिशा से आ रहे एक मोटर साईकल पर तीन आदमी सवार व्यक्ति वादी के मोटरसाईकल में धक्का मारा जिससे वादी गाड़ी सहित निचे गिर गये और वादी को पिस्टल (खिलौनानुमा) दिखाकर रूपये का बैग, मोबाईल एवं गाड़ी का चाभी छीन लिया।
घटना के बाद तीनों अपराधी ग्राम गोरैला के ओर भागा। वादी के द्वारा अन्य व्यक्ति के मोबाईल से अपने पिता को घटना को सूचना दिया। सूचना पाकर वादी के पिता ग्रामीणों के साथ सड़क को घेर लिया और अपराधी ज्यो ही पहुॅचे कि ग्रामिणों के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें दो अपराधी एवं अपराधी का मोटरसाईकल पकड लिये। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दिया गया।
सूचना उपरांत विशनपुर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये घटना स्थल पर पहुच कर दोनो अभियुक्त एवं लूट का राशि 2,18,500 (दो लाख अठारह हजार पाँच रुपया) बरामद किया गया। उक्त घटना के बारे में एसएसपी ने बताया की दो अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता राजदेव सहनी व अर्जुन कुमार पिता जगा सहनी दोनो सा0 विजय छपरा, थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है जिससे टी0 भी० एस० कंपनी का एक मोटरसाइकल, एक खिलौना जैसा पिस्टल एवं कुल रुपया 2,18,500/- बरामद किया गया है।
May 19, 2024

18.05.2024 (पटना) : पटना नगर निगम के अनूठे पहल इंडियन वोटर लीग में दिव्यांगजन भी मतदान के लिए आमजनों को जागरूक कर रहे हैं। मतदान में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करने और मतदान के लिए जागरूक करने के लिए दिव्यांगजनों का जोश भी हाई है। 18 मई को दीघा घाट स्थित नवनिविर्मित ग्राउंड में यह मैच आयोजित किया गया। दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाने के लिए सामान्य प्रेक्षक, शानवास सी (भाo प्रoसेo), व्यय प्रेक्षक, योगेश कुमार शर्मा (भाo राo सेo) एवं व्यय प्रेक्षक, श्रीमती सोनल मेहलावत (भाo राo लेo सेo) एवं संयुक्त नगर आयुक्त देवेंद्र सुमन मौजूद रहे। अतिथियों ने आमजनों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। दिव्य़ागंजनों के दो टीम के बीच मुकाबला आयोजित किया गया। पटना साहिब एवं पाटलिपुत्रा के नाम से टीम बनाई गई। मैच के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा यह संदेश भी लोगों को दिया गया कि *जब हम मतदान करने के लिए घर से बाहर निकल सकते है तो आमजन क्यों नहीं। इसके साथ ही अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की गई।
May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हित से संबंधित 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी अगीभूत महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभाग में शीतल पेयजल एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की जाए। सुदुर ग्रामीण एवं दुर-दराज से आये छात्रों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का अविलम्ब निमार्ण करवाया जाय। विश्वविद्यालय क्षेत्र अन्तर्गत एवं अन्य जिलों से आये छात्रों के सुविधा एवं समस्या समाधान के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर हेल्पलाईन सहायता नंबर जारी कर सुचारु संचालन किया जाए। विश्वविद्यालय अन्तर्गत शोधार्थी के छात्रों के लिए छात्रवृति, छात्रावास एवं लैब की व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज छात्रावासों में रह रहे छात्र व छात्राओं के लिए उत्तम व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।
विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी महाविद्यालय में पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकालय में पुस्तक की व्यवस्था एवं रीडिंग रूम का संचालन हो। प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन कर ससमय मूल प्रमाण पत्र का निर्गमण की व्यवस्था की जाय ताकि छात्रों को विश्वविद्यालय के द्वारा वसूले जा रहे मनमानी चालान शुल्क पर प्रतिबंध हो। विश्वविद्यालय का अपना डाटा सेंटर हो ना कि निजी कंपनी के हाथो सचालन हो तथा पूर्व में डाटा सेंटर की गड़बडी से प्रभावित हुए लाखों छात्रों के भविष्य अघर में डालने वाले दोषियों की उच्च स्तरीय जाँच कर कारवाई हो।
महाविद्यालय स्तर पर ही समस्या का संग्रह एवं निदान हो ताकि बच्चों को विश्वविद्यालय की चक्कर ना काटना पड़े। निजी व सम्बद्ध महाविद्यालय में नामांकन के समय छात्राओं की मनमानी फीस पर पूर्ण प्रतिबंध हो। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केन्द्र के बंद होने के कारणों का निदान कर शीघ्र प्रारंभ हो। अगीभूत व सम्बद्ध महाविद्यालय में सत्र की सभी शुल्क समान हो तथा महाविद्यालयों की मनमानी पर रोक लगे। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ हो। तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगारपूरक विषयों की पढ़ाई हो जिससे स्वरोजगार को बल मिले। सभी महाविद्यालय में खेल के मैदान की समुचित व्यवस्था एवं खेलो का निरंतर आयोजन हो। पैट-2023 प्रवेश परिक्षा अविलंब ली जाय।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुलपति का सभी विषयों पर सकारात्मक रुख था एवं छात्र हित में सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनकर एवम सविस्तार चर्चा कर जल्द ही विश्वविद्यालयों के छात्रहित के ज्ञापन के सभी विषयों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश कर शीघ्र निदान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर, विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, विभाग संयोजक राहुल सिंह, जिला संयोजक वागीश झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, प्रिंस चौधरी उपस्थित थे।
May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में मई माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 19 मई 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बेनीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत धरौरा पंचायत में तथा 26 मई 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बेनीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत वार्ड नम्बर - 19 के बसौली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 मई (रविवार) को आयोजित विधिक जारूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली, मोबाईल नम्बर - 6204134865 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक टुनटुन दास द्वारा पंचायत के लोगों को दलील सौदेबाजी/अपराध के समझौता के लाभ के बारे में, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 यथा - POSH अधिनियम, 2013 के बारे में, मेडिको लीगल जागरूकता शिविर का आयोजन, दिव्यांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में, पी.सी एण्ड पी.एन.डी.टी अधिनियम, 1994 के बारे में तथा 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जबकि 26 मई (रविवार) को आयोजित विधिक जारूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली, मोबाईल नम्बर - 6204134865 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक नीतीश कुमार राम द्वारा लोक अदालत और एडीआर प्रणाली-मध्यस्थता के बारे में, किशोर न्याय अधिनियम-2015 और पी.सी एवं पी.एन.डी.टी अधिनियम के बारे में, बिहार मोटर वाहन (संशोधन-1) नियमावली, 2021 के बारे में, एसिड अटैक के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार और बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना- 2014 के बारे में, मध्यस्थता प्रक्रिया और ए.डी.आर तंत्र के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 यथा - POSH अधिनियम, 2013 के बारे में तथा 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
May 19, 2024

18.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो विधानसभा 86-केवटी एवं 87-जाले के लिए प्रतिनियुक्त सभी संबंधित मतदान पदाधिकारीयों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 87-जाले के लिए बनाए गए ईवीएम डिस्पैच सेंटर दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, 86-केवटी हेतु बनाए गए केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल दरभंगा डिस्पैच सेन्टरों पर उपस्थित मतदान कर्मियों और पदाधिकारीयों चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को बिंदुवार समझाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 मई 2024 को 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान का कार्य बेहतर ढंग से किया गया है और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि केवटी एवं जाले विधानसभा के मतदान कर्मियों अपना कर्तव्य सही तरीके से निर्वाहन, तत्परता पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में अपना काम करते हुए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराएंगे।
उन्होंने कहा कि 20 मई को पूर्वाह्न 7:00 से अपराह्न 6:00 तक मतदान कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान में सुविधा के लिए मतदाता पर्ची दिया गया है लेकिन यदि कोई मतदाता पर्ची नहीं लेकर भी आता है तो, उसे बाहर नहीं करेंगे, सहायक बीएलओ के पास उसका सीरियल नंबर अल्फाबेटिकल रखा रहता है उसे मिलान कर लें या मतदाता के द्वारा मतदाता एप्प माध्यम से भी क्रमांक पता करके आता है तो मिलान कर लें और 12 वैकल्पिक दस्तावेज से किन्ही एक दस्तावेज से वे वोट कर सकते है। एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से प्ले स्टोर पर जाकर दरभंगा मतदान केंद्र एप्प को लोड कर निर्वाचन से संबंधित सारी जानकारियां एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकांश मतदान अधिकारियों ने इस एप्प को लोड भी कर लिया है।
आम जनता भी लोड कर अपने उपयोग में सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अपना ध्यान रखें सभी मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है, सभी जगह पेयजल के लिए मटका की व्यवस्था कराई गई है। बुजुर्ग मतदाता एवं गर्भवती महिलाओं को मतदान प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। यदि वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है तो उपलब्ध करा दें। सभी मतदान केन्द्रों पर दो-दो व्हीलचेयर कुर्सी उपलब्ध करा दी गई है।उन्होंने कहा कि मॉक पोल के दौरान ईवीएम का जो भी भाग खराब होगा सिर्फ उसी को चेंज करना है,पूरा सेट नहीं बदलना है और उस पर डिफेक्ट का सील लगा देना है तथा जिस डिब्बे से जो मशीन निकाला गया है उसी डिब्बे में पुनः रखना है, नहीं तो संग्रहण के दौरान दिक्कत होगी, मॉक पोल के बाद डाटा डिलीट कर देना है। ईवीएम मशीन के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने कहा कि वास्तविक मतदान के लिए समय से पहले तैयार कर ले, यह सब लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। सभी मतदान केन्द्रों पर मेडिकल किट्स उपलब्ध करा दिया जाएगा, यदि किसी मतदाता को भी जरूरत पड़ेगी तो उसके लिए एक अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गाइडलाइन नहीं है कि आप लोग मीडिया को बयान देने के लिए प्राधिकृत हैं, इसलिए आप लोग को कोई बयान नहीं देना है।
मीडिया कतार में लगे मतदाता का फोटो ले सकते हैं। मीडिया ईवीएम कंपार्टमेंन्ट क्षेत्र का फोटो नहीं ले सकते हैं। मतदान समाप्ति के उपरांत फोर्ड एवं आर. के कॉलेज मधुबनी में संग्रह होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को कहा कि लोकतंत्र के महात्योहार में शतप्रतिशत होना चाहिए, सब लोग जिसका हक है,वे मतदान करें।
प्रत्येक मतदान केंद्र के एक सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। सभी मतदान कर्मियों को डेमो के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन सभी बिंदुओं पर सभी पदाधिकारीयों एवं मतदान कर्मियों को ध्यान देने की जरूरत है।
एसएसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि सामग्री प्राप्त करने के बाद कहीं रुकना नहीं है, सभी लोग बूथ पर ही जाएं। किसी के लालच में नहीं आना है यदि शिकायत मिलेगी तो सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोई भी बॉडीगार्ड 200 मीटर की परिधि के मतदान केंद्र से बाहर ही रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी, सभी मतदान कर्मी परिस्थितियों के अनुरूप अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सक्रिय सजग एवं सचेष्ट रहकर दिए गए निर्देशों का अनुपालन दृढ़ता पूर्वक करते हुए स्वच्छ एवं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे। उन्होंने मतदान अधिकारी को निर्देश दिया कि उत्साह के साथ योगदान करें और गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल का सेवन करें।