DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जाले थाना अंतर्गत घटित घटना में संलिप्त 02 गिरफ्तार, शेष के लिए छापेमारी तेज

May 23, 2024
23.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक-20.05.24 की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक-20.05.24 धारा-419/420/171(डी) /171(एफ) भा0द0वि० के चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाने के संबंघ में 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध जाले थाना कांड सं0-104/24 दिनांक-21.05.24 धारा-147/148/149/323/324/325/225/353/354(बी.)/504 भा0द0वि0 अंकित किया गया। उक्त कांड में संलिप्त सभी नामजद 24 प्राथमिकी अभियुक्तों के विरूद्ध माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त है।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में विषेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में विषेष अनुसंधान दल द्वारा विडियो फुटेज के अवलोकन के पश्चात घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी (1) मो0 तारिक अनवर उम्र 37 वर्ष पिता-मो0 हफीज इजहार ग्राम-मनसा थाना-जाले, (2) नुर नबी उम्र 25 वर्ष पिता-मो0 जाकिर हुसैन ग्राम-गाजी मुहल्ला थाना-जाले, जिला-दरभंगा) को दिनांक-22/23.05.2024 की रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में में प्रयुक्त वाहनों के मालिक लॉग बुक, वाहन कोषांग में अविलम्ब करें जमा : डी.एम

May 23, 2024
Dbg

23.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर वाहनों के अधिग्रहण, ईंधन की आपूर्ति, सेवा का भुगतान आदि के संबंध में परिवहन विभाग, बिहार द्वारा निर्गत मार्ग-दर्शिका, जो निर्वाचन विभाग, बिहार से निर्गत पत्र में संसूचित है, के आधार पर निर्वाचन कार्य मे अधिग्रहित वाहनों की सम्पूर्ण मुआवजा राशि का भुगतान अधिकतम तीस दिनों के अंदर किया जाना है।

उपर्युक्त के आलोक में डी.ई.ओ द्वारा लोस चुनाव, 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय वाहन कोषांग द्वारा विमुक्त किये गये वाहनों का लॉगबुक, वी.एम.एस. प्रतिवेदन, वाहन अधिग्रहण पंजी, भुगतान किये गये अग्रिम भुगतान (खुराकी), वाहन द्वारा वास्तविक रूप में तय की गयी दूरी, आपूर्ति किये गये ईंधन आदि के आधार पर अंतिम रूप से वास्तविक राशि के भुगतान की गणना एवं जाँच हेतु प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के नेतृत्व में जाँच दल का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय वाहन कोषांग, विधान सभा के बनाये गए डिस्पैच सेन्टर पर गठित वाहन कोषांग एवं प्रखण्ड स्तरीय वाहन कोषांग द्वारा अधिग्रहित वाहनों के अंतिम मुआवजा की गणना एवं जाँच हेतु 26 मई 2024 से 31 मई 2024 तक वाहन कोषांग (नेहरू स्टेडियम) में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

डी.ई.ओ द्वारा दरभंगा जिला अन्तर्गत लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर अधिग्रहित किए गए वाहनों के मालिकों को सूचित किया कि वे पूर्ण यात्रा विवरणी के साथ वाहन प्रयोग करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त लॉगबुक स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में बनाये गए वाहन कोषांग में अविलम्ब जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि नियमानुसार भुगतान की पूर्ण कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की वाहन मालिक को लॉगबुक जमा करते समय अनिवार्य रुप से अपना बैंक स्टेटमेंट/पासबुक के साथ-साथ वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

उन्होंने कहा कि जाँच दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जाँचोपरान्त प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, वाहन कोषांग के समक्ष समर्पित करें, जिससे भुगतान के लिए अग्रेतर की जा सकें।

एसएसपी ने सुना फरियादियों की समस्या एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किये

May 23, 2024
Dbg

22.05.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज उन्होंने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक , दरभंगा - 01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल -02, कमतौल थाना - 01, सोनकी थाना-01,अशोक पेपर मिल थाना-01, बिरौल - 01, मब्बी थाना -01, बहेड़ी थाना - 01, बहेड़ा थाना - 01, सकतपूर थाना - 01, अलीनगर थाना - 02, बेता थाना - 01, भालपट्टी थाना - 01, sc/st थाना - 01 कुल-16 फरियादी के समस्या की सुनवाई की एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किये।

सिटी एसपी ने सुनी 10 फरयादियों की समस्या, उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया

May 23, 2024
Dbg

22.05.2024 (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज बहादुरपुर थाना-04, केवटी थाना-01, सिमरी थाना - 01, सदर थाना - 01 सोनकी थाना - 01, भालपट्टी - 01 विश्वविद्यालय थाना - 01 कुल 10 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।

डी.एम ने लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सेवा सामग्री की आपूर्ति, विपत्रों के भुगतान के सम्बन्ध में पदाधिकारियों के साथ बैठक की

May 23, 2024
Dbg

22.05.2024 (दरभंगा) : लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति, विपत्रों के भुगतान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सेवा/ सामग्री की आपूर्ति/विपत्रों के भुगतान के संबंध में फीडबैक लिया।

उन्म्होने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विपत्रों को सत्यापित करते हुए तीन दिनों के अंदर उपलब्ध करावें।

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।