May 23, 2024
23.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक-20.05.24 की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक - 20.05.24 धारा-419/420/171(डी)/ 171(एफ) भा0द0वि० के चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर लेकर चले गये।
जिसके संबंध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर - 02 कमतौल को जाँच कर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर- 02 कमतौल द्वारा मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि दिनांक -20.05.24 को लोक सभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के दौरान जाले विधान सभा क्षेत्र सं0-87 के ग्राम - देवरा, बंधौली के बूथ सं0-85 हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली के प्रांगण में फर्जी मतदान करने के आरोप में चार लोगों के विरूद्ध जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक - 20.05.24 धारा-149/420/171(डी)/171(एफ) भा0द0वि० दर्ज करते हुए महिला अभिरक्षा में थाना सिरिस्ता में रखा गया था। चारों लोगों से थाना के पदाधिकारी द्वारा महिला कर्मी की उपस्थिति में सिरिस्ता में आवश्यक पूछताछ की जा रही थी।
समय करीब 23.05 बजे रात्रि में असमाजिक तत्वों के साथ लगभग 130.140 व्यक्ति थाना पर आये और चारो को जबरन छुड़ाकर ले गये। घटना कों रोकने में विफल रहने और वरीय पदाधिकारी को सूचना नहीं देने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशांसा किया गया। उक्त अनुशंसा के आलोक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा को थानाध्यक्ष जाले के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशांसा की गई।
जिसके आलोक में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा द्वारा पु०नि० विपिन बिहारी थानाध्यक्ष जाले को दिनांक - 21.05.24 से निलंबित किया गया है।
May 23, 2024
23.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक-20.05.24 की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक-20.05.24 धारा-419/420/171(डी) /171(एफ) भा0द0वि० के चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाने के संबंघ में 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध जाले थाना कांड सं0-104/24 दिनांक-21.05.24 धारा-147/148/149/323/324/325/225/353/354(बी.)/504 भा0द0वि0 अंकित किया गया। उक्त कांड में संलिप्त सभी नामजद 24 प्राथमिकी अभियुक्तों के विरूद्ध माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त है।
उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में विषेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में विषेष अनुसंधान दल द्वारा विडियो फुटेज के अवलोकन के पश्चात घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी (1) मो0 तारिक अनवर उम्र 37 वर्ष पिता-मो0 हफीज इजहार ग्राम-मनसा थाना-जाले, (2) नुर नबी उम्र 25 वर्ष पिता-मो0 जाकिर हुसैन ग्राम-गाजी मुहल्ला थाना-जाले, जिला-दरभंगा) को दिनांक-22/23.05.2024 की रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
May 23, 2024

23.05.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर वाहनों के अधिग्रहण, ईंधन की आपूर्ति, सेवा का भुगतान आदि के संबंध में परिवहन विभाग, बिहार द्वारा निर्गत मार्ग-दर्शिका, जो निर्वाचन विभाग, बिहार से निर्गत पत्र में संसूचित है, के आधार पर निर्वाचन कार्य मे अधिग्रहित वाहनों की सम्पूर्ण मुआवजा राशि का भुगतान अधिकतम तीस दिनों के अंदर किया जाना है।
उपर्युक्त के आलोक में डी.ई.ओ द्वारा लोस चुनाव, 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय वाहन कोषांग द्वारा विमुक्त किये गये वाहनों का लॉगबुक, वी.एम.एस. प्रतिवेदन, वाहन अधिग्रहण पंजी, भुगतान किये गये अग्रिम भुगतान (खुराकी), वाहन द्वारा वास्तविक रूप में तय की गयी दूरी, आपूर्ति किये गये ईंधन आदि के आधार पर अंतिम रूप से वास्तविक राशि के भुगतान की गणना एवं जाँच हेतु प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के नेतृत्व में जाँच दल का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय वाहन कोषांग, विधान सभा के बनाये गए डिस्पैच सेन्टर पर गठित वाहन कोषांग एवं प्रखण्ड स्तरीय वाहन कोषांग द्वारा अधिग्रहित वाहनों के अंतिम मुआवजा की गणना एवं जाँच हेतु 26 मई 2024 से 31 मई 2024 तक वाहन कोषांग (नेहरू स्टेडियम) में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।
डी.ई.ओ द्वारा दरभंगा जिला अन्तर्गत लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर अधिग्रहित किए गए वाहनों के मालिकों को सूचित किया कि वे पूर्ण यात्रा विवरणी के साथ वाहन प्रयोग करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त लॉगबुक स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में बनाये गए वाहन कोषांग में अविलम्ब जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि नियमानुसार भुगतान की पूर्ण कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की वाहन मालिक को लॉगबुक जमा करते समय अनिवार्य रुप से अपना बैंक स्टेटमेंट/पासबुक के साथ-साथ वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।
उन्होंने कहा कि जाँच दल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जाँचोपरान्त प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, वाहन कोषांग के समक्ष समर्पित करें, जिससे भुगतान के लिए अग्रेतर की जा सकें।
May 23, 2024

22.05.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज उन्होंने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक , दरभंगा - 01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल -02, कमतौल थाना - 01, सोनकी थाना-01,अशोक पेपर मिल थाना-01, बिरौल - 01, मब्बी थाना -01, बहेड़ी थाना - 01, बहेड़ा थाना - 01, सकतपूर थाना - 01, अलीनगर थाना - 02, बेता थाना - 01, भालपट्टी थाना - 01, sc/st थाना - 01 कुल-16 फरियादी के समस्या की सुनवाई की एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किये।
May 23, 2024

22.05.2024 (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता हैं इसी क्रम में आज बहादुरपुर थाना-04, केवटी थाना-01, सिमरी थाना - 01, सदर थाना - 01 सोनकी थाना - 01, भालपट्टी - 01 विश्वविद्यालय थाना - 01 कुल 10 फरियादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।