May 26, 2024

25.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक - 24/25.05.2024 को सदर अनुमंडल के फेकला थाना द्वारा रात्री गश्ती के क्रम जब गोधिया पुल के पास गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा की पुर्व से कुछ व्यक्ति खड़े थे। गश्ती गाड़ी को देख सभी व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे गश्ती दल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति की जब तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम एक देशी कट्टा, 9500 रुपया, चार मोबाईल, दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
उक्त पकड़ाये चारों अभियुक्त 01. विशाल कुमार पिता रामेश्वर मंडल सा0 कुशोथर, 02. नितेश मंडल पिता पलार मंडल सा0 कुशोथर, 03. अमरजीत कुमार पिता उजित यादव सा0 गोधिया घाट, 04. मुकेश कुमार पिता लोचन यादव सा0 फातेपुर सभी थाना फेकला जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है।
May 26, 2024
25.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक-20.05.24 की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना से चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाने के मामले में दो (मो0 शहनवाज आलम उम्र 32 वर्ष पिता-मो0 अब्दुल रहीम ग्राम-देवरा बंधौली थाना-जाले जिला-दरभंगा एवं मो0 इस्तेयाक उर्फ टुन्नु उम्र 52 वर्ष पिता- सफी अहमद ग्राम-छोटी महुली थाना-जाले जिला-दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतू सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में विशेष अनुसंधान दल द्वारा विडियो फुटेज के अवलोकन के पश्चात् घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मियों को दिनांक-23/24.05.2024 को रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त घटना को लेकर पूर्व में दो कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक कि गई है।
May 26, 2024

25.05.2024 (दरभंगा) : माननीय उच्चतम न्यायालय एवं नालसा के निर्देशानुसार मंडलकारा दरभंगा का निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी, जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार सदस्य जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डीएम ने कारा मेंस्वच्छता, साफ-सफाई, वाशरूम की स्थिति, बैरकों में सीपेज, पानी टंकी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं के संबंध में फीड बैक लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला बैरक में महिला बंदियों को कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ किया।
उन्होंने पुरुष वार्डों का निरीक्षण कर कैदियों की समस्याओं को सुना। जेल अस्पताल, रसोई घर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था को देखा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कारा में पीने के पानी, कैदियों की शिक्षा एवं उनके मनोरंजन आदि को बेहतर करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी मंडल काराधीक्षक स्नेहलता से जानकारी लिया तथा जेल लिगल एड क्लिनिक द्वारा बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ किया।
निरीक्षण के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार कारा निरीक्षण के लिए गठित टीम के सदस्य के रूप में जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार सदस्य श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, टीम की महिला सदस्या प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश पोक्सो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव मौजूद थे। मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता बेबी सरोज, प्रकाश चंद्र झा, मुन्ना दास आदि मौजूद थे।
May 26, 2024

25.05.2024 (दरभंगा) : माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में "विशेष लोक अदालत" का आयोजन 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। लोक अदालत में माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित सुलहयोग्य वादों का निष्पादन पक्षकारों के बीच हुए आपसी सुलह-समझौता के आधार पर किया जाएगा। माननीय उच्चतम न्यायालय में होने वाले इस विशेष लोक अदालत के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायालय आनेवाले पक्षकारों को बतायें, विद्वान अधिवक्ताओं को जानकारी दें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित दरभंगा जिले के मुकदमों के पक्षकारों को सूचित करने, पक्षकारों के बीच प्रि-काउंसलिंग, प्रचार-प्रसार आदि की निगरानी के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव से कहा कि पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया आदि के जरिए माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में होने वाले विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
May 26, 2024

25.05.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा शस्त्र सत्यापन की तिथि निर्धारित करते हुए समाचार पत्रों के माध्यम से सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को संबंधित थाना में उपस्थित होकर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने की सूचना दी गई है। जिला शस्त्र प्रशाखा, दरभंगा द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष से शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की सूची प्राप्त की गई। तदोपरान्त थाना से प्राप्त शस्त्र अनुज्ञप्ति की सत्यापन सूची का नडाल से मिलान किया गया है। मिलान के क्रम में पाया गया कि कमतौल थाना क्षेत्र के 10 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन थाना स्तर से नहीं कराया गया है।
वहीं बहादुरपुर/फेकला थाना क्षेत्र के 27 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन थाना स्तर से नहीं कराया गया है। उपरोक्त के आलोक में जिला अधिकारी, दरभंगा द्वारा कमतौल, बहादुरपुर/फेकला थाना क्षेत्र के वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी, जिन्होंने अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन नहीं कराया है, को निर्देश दिया कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अन्दर उपर्युक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण (अद्यतन साक्ष्य सहित) देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत स्पष्टीकरण नहीं देने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के विरूद्ध एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनकी शस्त्र अनुज्ञप्ति को रद्द/निलंबित किया जाएगा। जिला अधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष, कमतौल, बहादुरपुर/फेकला को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों को यथाशीघ्र पत्र तामिला कराकर तामिला प्रतिवेदन तथा उनके शस्त्र को थाना के मालखाना में जमा करने का प्रतिवेदन स-समय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।