DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विधिक जागरूकता शिविर में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

June 03, 2024
Dbg

02.06.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन केवटी प्रखंड के जलवारा पंचायत में किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता (प्रो बोनो) अजय कुमार साहू ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति एवं उनके आश्रितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम बनाया गया है। इस स्कीम में कई अपराध जैसे हत्या, बलात्कार, एसीड अटैक, गंभीर चोट आदि के पीड़ित को मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट में दिनांक 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत एवं व्यवहार न्यायालय दरभंगा में दिनांक 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। मौके पर पीएलवी निलाम्बर मिश्र सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

04 जून को मतगणना, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर 45 स्थलों पर प्रतिनियुक्ति कियें गयें दण्डाधिकारी और पुलिस अधिकारी

June 03, 2024
Dbg

01.06.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिला अधिकारी, राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी द्वारा जिला संयुक्तादेश जारी किया गया जिसमें लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर 13 मई 2024 को चतुर्थ चरण में 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का सम्पन्न हुए मतदान के पश्चात् मतगणना का कार्य 04 जून 2024 को प्रातः 08ः00 बजे से बाजार समिति, शिवधारा स्थित बज्रगृह के बगल में बने मतगणना हॉल में प्रारंभ होगा। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि मतगणना कार्य के अवसर पर बज्रगृह एवं मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था किया गया ताकि मतगणना कार्य सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मोड़ से शोभन तक बाजार समिति वाले भाग में एन.एच - 57 पर मतगणना कार्य से संबंधित वाहन को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन 04 जून को 05ः00 बजे पूर्वाह्न से मतगणना कार्य की समाप्ति तक बंद रहेगा। वहीं शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर एवं एन.एच से बाजार समिति जाने वाली सड़क पर कोई वाहन/व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी एवं दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि बाजार समिति के मुख्य द्वार के अन्दर से कोई वाहन अथवा कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के मतगणना परिसर की ओर प्रवेश नहीं करें। उन्होंने कहा कि बाजार समिति प्रांगण के अन्दर स्थित मतगणना स्थल के परिसर में प्रवेश द्वार के अन्दर कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेंगे। गेट के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी/अधिकारी तथा मतगणना अभिकर्त्ता के लिए निम्न स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी/पदाधिकारी के लिए बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर दाहिनी तरफ गार्ड रूम के पास खाली जगह पर सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। अन्य पदाधिकारियों के लिए बाजार समिति परिसर में अवस्थित एफ.सी.आई. गोदाम/वेयर हाउस के पास एवं उसके सामने सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल पर निर्धारित किया गया है। मतगणना अभिकर्त्ता के लिए एन.एच 57 से बाजार समिति जाने वाली सड़क के किनारे अवस्थित वैदेही पार्क के पास पार्किंग स्थल पर निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक (रक्षित), दरभंगा द्वारा उपर्युक्त सभी पार्किंग स्थल पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों द्वारा स्थापित किये जाने वाले केन्द्र अथवा पार्टी कार्यालय बाजार समिति के अन्दर अथवा एन.एच. - 57 से शिवधारा चौक के बीच किसी भी परिस्थिति में नहीं होगा। मतगणना केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों किनारे पर दो गेट एवं बीच में एक गेट बनाया गया है।

बीच वाले गेट से मतगणना कर्मी तथा अन्य दोनों गेट से मतगणना अभिकर्त्ता प्रवेश करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल, झोला, बैग, गुटखा, नशापान की अन्य सामग्री अथवा अन्य आपत्तिजनक सामान लेकर मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। मतगणना परिसर के मुख्य द्वार पर आवश्यक जाँचोपरान्त विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्त्ता अपना फूड पैकेट तथा पानी की बोतलें साथ ले जा सकते है। मतगणना परिसर में नियंत्रण कक्ष के पास सिविल सर्जन, दरभंगा द्वारा आपात चिकित्सा हेतु चिकित्सकों के दल एवं एम्बुलेंस के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों के साथ कर्मियों की प्रतिनियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि मतगणना परिसर में एक दिन पूर्व से मतगणना कार्य समाप्ति तक अग्निशामक वाहन के साथ एक अग्निशामक दस्ता की टुकड़ी करने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे तथा वे स्वयं भी उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त व्यवस्था के अतिरिक्त शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 04 जून, 2024 के पूर्वाह्न से मतगणना के शांतिपूर्ण समापन तक मतगणना स्थल पर पूर्व से गठित जिला नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी जिला नियोजन पदाधिकारी शक्ति रंजन को बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या - 06272-240047 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मीडिया कर्मी केवल चुनाव आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना परिसर में प्रवेश करेंगे। मीडिया कर्मी गणना विधि की फोटोग्राफी नहीं करेंगे। मीडिया कर्मियों का मतगणना परिसर के बाहर अन्यत्र घूमना-फिरना वर्जित रहेगा। मीडिया कर्मी मतगणना कक्ष के बाहर बने मीडिया सेन्टर में ही बैठेंगे।

मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन लेकर मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करें। मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। कोई भी मतगणना कर्मी/अभिकर्त्ता मतगणना हॉल में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं कर सकते है। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि मतगणना के बाद सम्पूर्ण क्षेत्र में विजयी एवं पराजित उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच तनाव उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। अशांति फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध यथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु जिले के 47 स्थलों पर दण्डाधिकारी/पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आसूचनाओं का संकलन करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मतगणना अभिकर्त्ता स्ट्रांग रूम के पास एवं मतगणना कर्मी के प्रवेश द्वार आदि जगहों पर प्रवेश नहीं करेंगे। मतगणना स्थल पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमण्डल अधिकारी, सदर विकास कुमार एवं अनुमण्डल पुलिस अधिकारी, सदर अमित कुमार प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना स्थल एवं यातायात व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा शुभम आर्य रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को 04 जून 2024 को प्रातः 06ः00 बजे तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर निश्चित रूप से योगदान देगें।

उन्होंने मब्बी ओ.पी. अध्यक्ष के साथ-साथ लहेरियासराय, नगर एवं विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मतगणना के दौरान एवं मतगणना समाप्ति के पश्चात् परिणाम घोषित हो जाने के बाद सघन गश्ती करने का निर्देश दिया, ताकि सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विजयी उम्मीदवार अथवा उनके समर्थकों के द्वारा किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

June 03, 2024
Dbg

31.05.2024 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर न्यायालय परिसर दरभंगा में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाकांत ने कहा कि तंबाकू उत्पादों का उपभोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, इसका सामाजिक स्तर पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तंबाकू निषेध दिवस का थीम "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है।

बच्चे देश दुनिया के भविष्य होते हैं और बच्चों का तंबाकू उत्पादों से संबंधित उद्योगों या कारोबार में संलिप्तता उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए जागरूकता अतिआवश्यक है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा की विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण स्तर तक लोगों को तंबाकू उत्पादों के उपभोग से होनेवाले बीमारियों के प्रति जागरूक करता है। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने, परिजनों व परिचितों को सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने एवं कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी, पीएलवी आदि मौजूद थे।

Heat wave के कारण सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई से 8 जून तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा

May 29, 2024
Dbg

29.05.2024 (दरभंगा) : बिहार के मुख्य सचिव, ब्रजेश मेहरोत्रा द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू (Heat wave) के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कतिपय जिलों में यथा - गया, औरंगाबाद, कैमूर में तापमान 46°C से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह (CMG) की बैठक में IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति 08 जून, 2024 तक बने रहने की संभावना है। उपर्युक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई, 2024 से 8 जून, 2024 तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा, ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी को कहा कि भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा पूर्व में निर्गत गाईडलाईन तथा उक्त संबंध में विभिन्न विभागों के द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)/मार्गदर्शिका के अनुरूप कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस गश्ती व रोको टोको अभियान से मिली सफलता, चोरी की गई पांच मोबाइल के साथ 02 गिरफ्तार

May 29, 2024
Dbg

29.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक - 28.05.2024 को सदर अनुमंडल के सदर थाना द्वारा संध्या गश्ती के क्रम में दाल मिल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में जब दो संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और पूछताछ किया तो उसके पास से चोरी की गई 4 स्क्रीन टच मोबाइल एवम एक बटन वाला मोबाइल कुल 5 मोबाइल बरामद किया गया। उक्त पकड़ाये दोनों अभियुक्त 01. शिवम कुमार पे0 दिनेश मंडल सा0 दिलावरपुर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा, 02. पप्पू कुमार पे0 प्रमोद दास सा0 वांधीनमर , कटरहिया थाना सदर जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।