June 03, 2024

03.06.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा, राजीव रौशन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतगणना की तिथि 04 जून 2024 को प्रातः 8:00 बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति दरभंगा में निर्धारित है। 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में कुल 261 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 19 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है। 80-बेनीपुर में कुल 298 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 22 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है।
81-अलीनगर में कुल 286 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 21 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है। 82-दरभंगा ग्रामीण,में कुल 313 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 23 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है। 83-दरभंगा, में कुल 316 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 23 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है। 85-बहादुरपुर में कुल 311 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा 23 चक्र में मतगणना कार्य किया जाना है तथा हेतु मतगणना कक्ष में गणना हेतु 14-14 टेबल लगाया गया है। पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना हेतु 07 टेबल ETPBS pre counting एवं 06 टेबल पोस्टल बैलट की वास्तविक गणना हेतु बनाया गया है। मतगणना तिथि को अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता/गणन अभिकर्ता के द्वारा मतगणना परिसर/ मतगणना कक्ष में धूम्रपान करना/ मोबाइल लाना वर्जित है। गणना अभिकर्ता को मतगणना परिसर कक्ष में अनुशासित व्यवहार रखना होगा। सभी अभिकर्ता को सुबह 7:00 बजे तक मतगणना केंद्र पर प्रवेश करना होगा।
उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ता अपने आवंटित विधानसभा एवं टेबल पर ही रहेंगे, यत्र-तत्र नहीं घूमेंगे, मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखेंगे। मतगणना परिसर में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर एवं किसी प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पान गुटखा एवं ध्रूमपान प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केंद्र स्थल पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। चार स्तरीय दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में शस्त्र पुलिस वलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चच्पे चच्पे पर पुलिस बलोें को शादें लिवास में भी प्रतिनियुक्ति कियें गयें है।
सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर भी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना केंद्र स्थल पर काफी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे भी लगातार निगरानी की जाएगी। विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा।