मतगणना के अवसर पर प्रशासन के द्वारा TRAFFIC PLAN बनाया गया है
June 03, 2024
02.06.2024 (दरभंगा) : 04.06.24 को लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के उपरान्त मतगणना का कार्य होगा। इस अवसर पर वाहनों के लिए दरभंगा जिलान्तर्गत प्रशासन के द्वारा TRAFFIC PLAN बनाया गया है। मतगणना के अवसर पर बज्जगृह एवं मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिंसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ मतगणना स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए समुचित पार्किंग स्थल एवं traffic Plan सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि मतगणना कार्य सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
जिसके लिए निम्नांकित ROUTE/ TRAFFIC PLAN निर्धारित किया गया है। शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर एवं एन०एच०-57 हाईवे से बाजार समिति जाने वाली सड़क पर कोई भी वाहन / व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेंगे। बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर से कोई भी वाहन / व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के मतगणना परिसर की ओर प्रवेश नहीं करेंगे।
पार्किंग स्थल का निर्धारण निम्न प्रकार से किया जाता है।बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के भीतर दाहिनी तरफ गार्ड रूम के पास खाली जगह पर, सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों के लिए (मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारी / पदाधिकारी के वाहन) व्यवस्था की गयी है। बाजार समिति परिसर में अवस्थित FCI गोदाम / वेयर हाउस के पास एवं उसके सामने सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के लिए (अन्य पदाधिकारियों के वाहन), एन0एच0-57 से बाजार समिति जाने वाली सड़क के किनारे अवस्थित वैदेही पार्क के पास मतगणना अभिकर्ता के वाहन का पार्किंग किया जाएगा।
एन0एच0-57 हाईवे के आउटर लाईन के बाहर दोनों ओर मतगणना से सम्बंधित वाहन पार्क किया जाएगा ताकि परिचालन बाधित ना हो। कैदराबाद से आने वाले वाहनों का पार्किंग स्थल वैदही पार्क में ही रहेगा।
शिवधारा चौक से बाजार समिति जाने वाली सड़क पुर्णतः बंद रहेगी।दिल्ली मोड़ से आने वाले वैसे वाहन जो मतगणना अभिकर्ता अथवा पार्टी समर्थक के होंगे वे अपने अपने वाहन मब्बी थाना से आगे अवस्थित गेहुमी पुल के नीचे होते हुए वैदेही पार्क में ही अपना-अपना वाहन पार्क करेंगे।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























