Dbg

28.05.2024 (दरभंगा) : दिनांक - 27/28.05.2024 को सदर अनुमंडल के कोतवाली थाना द्वारा रात्री गश्ती के क्रम म्यूजियम गुमटी के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल को रोका गया और मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति की तलाशी ली गयी। पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ एक चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त पकड़ाये दोनों अभियुक्त 01. चंपम कुमार पे0 बेचन यादव 02. गौतम कुमार पे0 अरुण कुमार यादव दोनों सा0 काकरघाटी थाना सदर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।