Dbg

27.05.2024 (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के दिशा निर्देशन में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिनांक 26.05.2024 को बेनीपुर अनुमंडल के सकतपुर थाना के रात्री गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम राजाखरबार कमला बलान नदी के बांध के निचे गाछी में शराब का खेप उतारा गया हैं। इस सुचना के सत्यापन हेतू पुलिस टीम ने कमला बलान नदी के बांध के नीचे ग्राम राजाखरबार के लिये प्रस्थान किये एवं ग्राम राजाखरबार कमला बलान नदी के बांध के निचे पहुॅच कर छापेमारी किये। छापेमारी के क्रम में 300 मि0 ली0 का 2700 पैक कुल 810 लीटर नेपाली शराब के साथ एक पिकअप और एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया।