Dbg

16.05.2024 (दरभंगा) : माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार जेलों में बंद महिला बंदियों के रहने, खाने पीने, स्वास्थ्य आदि जैसे आधारभूत संरचनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरी ओर क्रिमिनल इंज्यूरी कंपनसेशन बोर्ड की बैठक भी जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव द्वारा प्रस्तुत मामलों में से कुल तीन पीड़ितों को 09 लाख रुपये प्रतिकर राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसएसपी सह प्राधिकार सदस्य जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास, चिकित्सा पदाधिकारी, मंडल काराधीक्षक स्नेहलता, उप कारा बेनीपुर के अधीक्षक धीरज कुमार उपस्थित थे।