July 11, 2024
09.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) :दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक पार्थ साहा, डीजीएम (सिविल)अश्वनी कुमार, सी० के० तालुगार, एसम सिविल राजेश कुमार, अभिनाश कुमार मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य, रनवे, यात्री सुविधा सहित प्रस्तावित नए टर्निमल भवन की प्रगति की समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिए। सांसद ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 918 करोड़ की लागत से दरभंगा एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप विकसित करने के कार्य को स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके तहत 572 करोड़ की लागत से 54 एकड़ भूमि पर टर्मिनल बिल्डिंग सहित अन्य आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन को कार्य आवंटित कर दिया गया है और जल्द ही भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट की प्रारम्भिक सलाना क्षमता 42.5 लाख यात्री की होगी।
सांसद ने कहा कि नए एयरपोर्ट पर एक बार में 11 विमानों के ठहराव हेतु 11 एप्रन का निर्माण के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल पर 60 चेक इन काउंटर, 5 बैगेज बेल्ट, एक दर्जन से अधिक एक्स रे मशीन, 30 से अधिक स्कैनर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल परिसर में उचित पार्किंग, कार्गो की व्यवस्था एवं एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 78 करोड़ की लागत से चार परत वाले रनवे का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 24 एकड़ भूमि पर बाउंड्री वाल का कार्य प्रगति पर है। 36 करोड़ की लागत 2.4 एकड़ में बन रहे नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही इसका लोकार्पण होगा।
उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल बिल्डिंग के चालू हो जाने से यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। सीमित संसाधन के वाबजूद दरभंगा एयरपोर्ट से अब तक रिकॉर्ड साधे अठारह लाख यात्री उड़ान सेवा का लाभ ले चुके है वहीं सांसद के प्रयास से वर्तमान टर्मिनल पर चालू किए गए कार्गो सर्विस के माध्यम से 113 टन लिची का निर्यात बड़े शहरों में किया जा चुका है।
सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ करने हेतु वह वर्षों से प्रयासरत रहे है और 08 नवंबर 2020 को कई बुनियादी सुविधा के अभाव के वाबजूद वह इस एयरपोर्ट से उड़ान योजना के तहत यात्री विमान परिचालन प्रारंभ करने में सफल रहे थे और अब 918 करोड़ की लागत से अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप इसका विकास होना किसी बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। इसके अलावा सांसद ने यात्री सुविधा और निर्माण से जुड़े कई विषयों पर एयरपोर्ट निदेशक को कई निर्देश दिए।
July 08, 2024
08.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज समय 01:05 बजे बहेड़ी SHO को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधकर्मी समस्तीपुर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बहेड़ी के तरफ आने वाले हैं।
इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा बघौनी चौक पर वाहन चेकिंग कर तीन व्यक्ति 01. सोनू कुमार पिता उमेश साह सा० बहेड़ी 02. रौशन कुमार पे० कलेश्वर साह सा० महुआ सिमरी दोनो थाना बहेड़ी जिला दरभंगा 03. चंदन कुमार पे० राजेश राम चन्द्रवंशी सा० बरौनी थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय को गिरफतार किया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में इनलोगों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया तथा अपने अन्य तीन साथी को शिवाजीनगर की ओर से बहेड़ी की ओर आने के संबंध में बताया जिसके सूचना पर तत्काल पुलिस पदा० एवं बल कुम्हीया चौक पहुँच कर वाहन चेकिंग करने लगे तो वहाँ एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति 01 सेंन्टीश कुमार पिता माया राम महतो सा० चन्दरपुर 02. सोनू कुमार पिता अनिल पासवान सा० पटसा 03. रंजीत कुमार पिता बेचन यादव सा० मलीपुर तीनो थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर को एक देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 06 मोबाइल, 02 मोटार्सकिल के साथ गिरफतार कर अग्रिम कारवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के criminal history के बारे में बताया गया की रंजीत कुमार पर हसनपुर थाना, अलौली (खगड़िया) थाना, रोसरा थाना में एन०डी०पी०एस० व आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में case दर्ज है। सोनू कुमार पर हसनपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा चंदन कुमार पर वेगुसराय मुफ्फसिल थाना में एन०डी०पी०एस० एक्ट व आर्म्स एक्ट में case दर्ज है। शेष अभियुक्त के संबंध में criminal history पता किया जा रहा है। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी, पु०अ०नि० श्रीराम प्रसाद, प्र०पु० अ० नि० रोशन कुमार, गृहरक्षक मो० इरशाद, गृहरक्षक सत्य नारायण पासवान, तथा डी०आई०यू० की टीम छापामारी में शामिल रहे।
July 08, 2024
08.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : Rape जैसे संगीन मामले का आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप SHO हायाघाट पर लगाया गया था। जिसका जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर से कराई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के प्रतिवेदन के आलोक में एसएसपी के अनुशंसा के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा SHO को निलंबित कर दिया गया है एवं अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।
July 08, 2024
08.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : संयुक्त कृषि भवन परिसर दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शस्य) दरभंगा प्रमंडल दरभंगा संजय नाथ तिवारी के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा, उप परियोजना निदेशक आत्मा अंबा कुमारी, सहायक अध्यापक क्षेत्रीय धान अनुसंधान केंद्र बिरौल डॉ.मो.साजिद हुसैन, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण शाहिद जमाल, सहायक निदेशक बीज संस्करण अमित कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ.आकांक्षा, सहायक निदेशक उद्यान नीरज कुमार झा, सहायक निदेशक के बीज विश्लेषण अमित रंजन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर हरिमोहन मिश्रा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिरौल कविता कुमारी,आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ.आकांक्षा ने कहा कि प्रथम चरण के आवेदक किसानों का चयन कर उनके कृषि यंत्रों को लिए परमिट निर्गत कर दिया गया है, आने वाले दिनों के लिए दिए जाने वाले यंत्रों के आवेदन प्रक्रियाधीन है। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को सब्सिडी दर पर कृषि यांत्रिकरण जैसे जुताई एवं बीज शैय्या तैयार करने वाले यंत्र ट्रैक्टर, पावर टिलर, एमबी प्लाऊ, स्प्रिंग टाईन कल्टीवेटर,रिजिड टाईन, कल्टीभेटर, बार पॉइंट कल्टीवेटर तथा बीज बुआई एवं रोपनी वाले यंत्र पैडी ड्रम सीडर, स्वचालित राइस ट्रांसप्लांटर,बीज सह उर्वरक ड्रिल, बेड प्लांटर, अर्द्ध स्वचालित पोटैटो प्लांटर, ट्रैक्टर धारित शरद मक्का रिज प्लांटर एवं सिंचाई यंत्र स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, ड्रिप सिंचाई पद्धति, मोनो ब्लौक पंपसेट, सेल्फ प्राईमिंग सेंट्रीफुगल पंप सेट तथा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु उपयोगी यंत्र हैपी सीडर, स्ट्रा बेलर-रैक रहित, रोटरी मल्चर, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, आदि यंत्र उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन किसानों से प्राप्त कर लॉटरी के माध्यम से चयन कर 812 आवेदकों को स्वीकृति पत्र यंत्र क्रय हेतु दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीज वितरण का कार्य सभी प्रखंड में चल रहा है। किसानों को प्रशिक्षण हेतु दूसरे राज्य भी भेजा जा रहा है। संयुक्त निदेशक (शस्य) दरभंगा प्रमंडल दरभंगा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए, किसानों को समय से बीज उपलब्ध करावे। उन्होंने किसानों से कहा कि यूरिया उर्वरक का कम से कम प्रयोग करें तथा मोटे अनाज जैसे मरुआ, कोदो, ज्वार, साँवा आदि की खेती करें।
उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कहा कि मिट्टी जांच लगातार करते रहें। उन्होंने जिले के सभी किसानों को कहा कि अच्छे किस्म के बीज का प्रयोग करें इससे काफी उपज होती है। सभी किसानों को कहा की किसी प्रकार की कोई समस्या है तो संयुक्त निदेशक शस्य से संपर्क करें। जो किसान यहाँ उपस्थित हैं, वे अपने माध्यम से अपने क्षेत्र के किसानों को जानकारी दें कि कृषि यांत्रिकरण मेला में कृषि से संबंधित कई प्रकार के उपकरण/औजार अनुदान पर उपलब्ध है, वे मेला भ्रमण कर इसकी जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि इस मेला का यही उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर किसान जो उन्नत कृषि तकनीकी से अनभिज्ञ है और इसका लाभ नहीं उठा पाए हैं,वे यहाँ आएं और इसका लाभ उठावें। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आपके पास अद्यतन एवं उन्नत औजार आवश्यक है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शस्य) दरभंगा प्रमंडल दरभंगा एवं अन्य कृषि यांत्रिकरण मेला में लगे सभी स्टॉल का एक-एक कर अवलोकन किया तथा रीपर कंबाइंडर की चाभी आवेदक किसान को प्रदान किया।
इस अवसर पर कई किसान उत्पादक समूह को ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की गई। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ.आकांक्षा ने बताया कि किसान उत्पादक समूह को 10 लाख पर 08 लाख अनुदान यानी 80 प्रतिशत के अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाता है, जबकि व्यक्तिगत किसान को 10 लाख के यंत्र बैंक पर 04 लाख रुपये का अनुदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत कृषि, कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, उन्नत बीज, फसल चक्र, जैविक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज की गुणवत्ता जाँच के लाभ से किसानों को अवगत कराया गया। बताया गया कि उन्न्त कृषि अपनाकर पंजाब व हरियाणा के किसान कृषि को अपना आधार बना चुके हैं।
July 08, 2024
07.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज CTET परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया | इस परीक्षा में अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 12 फर्जी परीक्षार्थी क्रमशः बहादुरपुर थाना अंतर्गत नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल, भैरोपट्टी परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी मुकेश कुमार पिता सोमारू प्रजापति पता दाउदनगर जिला औरंगाबाद है जो महेंद्रू पटना के सोनू राजभर के बदले परीक्षा देने आया था।
उक्त फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स में जांच के दौरान पकड़ा गया। आवेदक सह केंद्र अधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी घटना सदर थाना अंतर्गत डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से 02 फर्जी अभ्यर्थी 01. गुरु शरण यादव, उम्र-25 वर्ष पे० शिवनारायण यादव, सा० अरनामा, पोस्ट वासुदेवपुर, थाना लौकहा, जिला मधुबनी एवं 02. सोनू कुमार, उम्र - 26 वर्ष, पे० जगदीश महतो, सा० बलुआ , थाना- फूलपरास, जिला - मधुबनी को गिरफ्तार किया गया हैं। लहेरियासराय थाना अंतर्गत अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 09 क्रमशः जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी 01. धमेंद्र कुमार, उम्र- 34 वर्ष, पे० रणबीर यादव, पता बलुआ, मो० करहरी, थाना- लौकही, जिला- मधुबनी, 02. विमल कुमार, उम्र - 26 वर्ष, पे० यदुनंदन यादव, सा० निधमा, थाना मोधाडिहा, जिला- मधुबनी एवं एंजेल स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी 03. राजा कुमार, उम्र-26 वर्ष पे० रामपुकार साह, सा० ककरडाभ, थाना लौकही, जिला मधुबनी, 04. सुनीता कुमारी उम्र 25 वर्ष पे० लक्ष्मण यादव, पदमौल, थाना मासरक, जिला- सारण एवं डोनबोस्को स्कूल परीक्षा केंद्र से पांच फर्जी परीक्षार्थी 05.नीतू कुमारी, उम्र-20 वर्ष पे० राम बहादुर मंडल, सा० मुवराध थाना मरौना जिला सुपौल 06. ईश्वर कुमार, उम्र-26 वर्ष, पे ० जगन्नाथ बिदवार, पता- सगापट्टी, थाना- फूलपरास,जिला मधुबनी 07. शशिकांत भारती, पे० योगधर प्रसाद, सा० लक्ष्मीपुर, थाना लौकही, जिला मधुबनी, 08. श्रवण कुमार मंडल, पे० रामबाबू मंडल सा० धोई, थाना- सदर, जिला दरभंगा, 09. मनोज कुमार, पे० राम प्रसाद यादव, सा० शंकरपुर, थाना- मधेपुर, जिला- मधुबनी को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की गयी।