DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

तीन नए आपराधिक कानून की विशेषताओं के बारे में बताया गया

July 03, 2024
Dbg

01.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : तीन नए आपराधिक कानून ( भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 ) के लागू होने के अवसर पर स्थानीय नागरिकों को तीन नए अपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी हेतु विभिन्न थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेश के आलोक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में सिटी एसपी शुभम आर्य द्वारा तीन नए आपराधिक कानून लागू होने के अवसर लहेरियासराय थाना परिसर में स्थानीय लोगों को आमंत्रित कर तीन नए आपराधिक कानून के प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया।Dbg

उन्होंने कहा की नए आपराधिक कानून को नागरिक केन्द्रित बनाने की दिशा में बड़ी पहल है, नागरिक घटनास्थल या उससे परे कहीं से भी FIR दर्ज करा सकते हैं। पीड़ित FIR की एक नि:शुल्क प्रति प्राप्त करने के हकदार हैं। पुलिस द्वारा पीड़ित को 90 दिनों के अंदर जांच की प्रगति के बारे में सूचित करना अनिवार्य है। महिला अपराध की स्थिति में 24 घंटे के अंदर पीड़िता की सहमति से उसकी मेडिकल जांच की जाएगी। साथ ही 7 दिनों के अंदर चिकित्सक उसकी मेडिकल रिपोर्ट भेजेंगे।

Dbg

अभियोजन पक्ष की मदद के लिए नागरिकों को खुद का कानूनी प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है। BNS की धारा 396 एवं 397 में पीड़ित को मुआवजे और मुफ्त इलाज का अधिकार दिया गया है। BNS की धारा 398 के अंतर्गत गवाह संरक्षण योजना का प्रावधान है। केस वापसी के पहले न्यायालयों को पीड़ित की बात सुनने का अधिकार दिया गया है। कोर्ट में आवेदन करने पर पीड़ितों को ऑर्डर की नि:शुल्क कॉपी प्राप्त करने का अधिकार मिला है। कानूनी जांच, पूछताछ और मुकदमे की कार्यवाही को इलेक्ट्रॉनिक रूप से आयोजित करने का प्रावधान है।Dbg

अन्य कतीपय बिंदु पर आम नागरिकों को बताया गया एवं अन्य कतिपय बिंदु के बारे में अवगत कराया गया| इस कार्यक्रम में आए सभी नागरिकों को 12 पेज का नए आपराधिक कानून का एक बुकलेट उपलब्ध कराया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा द्वारा तीन नए आपराधिक कानून लागू होने के अवसर मनिगाछी थाना परिसर में स्थानीय लोगों को आमंत्रित कर तीन नए आपराधिक कानूनो के प्रमुख विशेषताओं के बारे में अवगत कराया गया। एसएसपी, दरभंगा के दिशा निर्देशन में दरभंगा जिला के सभी थानों पर स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित कर तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख विशेषताओं के बारे में अवगत कराने हेतु सभी थानों के थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष के स्वागत भाषण से किया गया एवं स्वागत भाषण के उपरांत तीनों अपराधिक कानूनी के जानकारी एवं विषेताओ के बारे में बताया गया। सभी थानों में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा आमंत्रित नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।

पुरस्कार व सम्मान से पुलिस के जवान बेहतर व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे

June 29, 2024
Dbg

29.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला क्षेत्र के अंतर्गत दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिला के पदाधिकारीयों/कर्मियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण कांडों के सफल उद्वेदन में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया था तथा निर्देश दिया गया था की परेड आयोजन कर इन्हें पुरस्कृत किया जाए। पुलिस महानिदेशक से प्राप्त आदेश के आलोक में बाबू राम पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र द्वारा आज पुलिस केंद्र दरभंगा में सम्मान समारोह आयोजन कर सभी को पुरस्कृत किया गया।

पुरुस्कार समारोह में सम्मानित होनेवाले 01. जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी (भा.पु.से.), वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा। 02. सुशील कुमार, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, मधुबनी 03. विनय तिवारी,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर 04. काम्या मिश्रा, भा.पु.से., ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा 05. शुभम आर्या, भा.पु.से. नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा 06. संजय कुमार पाण्डे, अनु०पु०पदा०, सदर, समस्तीपुर सदर-01 07. अमित कुमार , तात्कालीन पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, समस्तीपुर वर्तमान पदस्थापन अनु०पु०पदा० सदर -2, औरंगाबाद 08. पु०नि०, सुरेन्द्र कुमार सिंह तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन मधुबनी जिला 09. पु०नि०, मुकेश कुमार तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन मधुबनी जिला

10.पु०नि०, विक्रम आचार्य तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन मधुबनी जिला 11. पु०नि०, कृष्ण चन्द्र भारती तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन पटना जिला 12.पु०नि०, अनिल कुमार तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन पटना जिला 13. पु०नि०, संजीव कुमार चौधरी तत्कालीन समस्तीपुर जिला वर्तमान पदस्थापन दरभंगा जिला 14.पु०नि०, ब्रजकिशोर सिंह तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन पटना जिला 15. पु०नि०, पकज कुमार तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान दरभंगा 16. पु०अ०नि०, आनद कु० कश्यप जिला पुलिस बल, समस्तीपुर 17. पु०अ०नि०, राजन कुमार तात्कालीन समस्तीपुर जिला, वर्तमान पदस्थापन ए०टी०एस०,पटना 18. पु0अ0नि0 संजय सिंह जिला पुलिस बल समस्तीपुर 19. पु0अ0नि0 मुकेश कुमार जिला पुलिस बल समस्तीपुर 20. पु0अ0नि0 राहुल कुमार जिला पुलिस बल समस्तीपुर

21. पु0अ0नि0 सन्नी कुमार मौसम जिला पुलिस बल समस्तीपुर 22. सि0 813 अरविंद कुमार जिला बल समस्तीपुर 23. सि0 815 अखिलेश कुमार जिला बल समस्तीपुर 24. सि0 1101 मिथिलेश कुमार जिला बल समस्तीपुर 25. सि0 635 अविनाश कुमार सिंह जिला बल समस्तीपुर 26.सि0 978 केशव कुमार जिला बल समस्तीपुर हैं।

इस पुरूस्कार व सम्मान से पुलिस कर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिस के जवान बेहतर व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

नव नियोजित संविदा कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया जाएगा, एडीएम को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश

June 29, 2024
Dbg

29.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एन आई सी दरभंगा में पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत डीएम राजीव रौशन ने अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास को कई आवश्यक निर्देश दिए।दिनांक 3 जुलाई 2024 को 8:00 बजे पूर्वाह्न से ऑडिटोरियम दरभंगा में नव नियोजित संविदा कर्मियों का नियोजन पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश ए डी एम को दिया गया। नियोजन पत्र के उपरांत सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मी (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनको, अमीन एवं लिपिक) दिनांक 4 जुलाई से 10 जुलाई 2024 के बीच अपने आवंटित स्थान में सभी आवश्यक कागजात मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो कर योगदान करने निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा कि इसके लिए सभी कैंडिडेट का चेक लिस्ट बना ले और 10 टेबल लगाना सुनिश्चित करें , जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी प्रमाण पत्रों को सही सही जांच करने का निर्देश दिया गया। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 266 अमीन, 30 लिपिक, इसके अलावा कानूनको और सहायक बंदोबस्त अधिकारी का संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी।

अभ्यर्थियों द्वारा योगदान के समय मूल दस्तावेज के साथ सभी दस्तावेजों की दो-दो स्वयं अभीप्रमाणित छाया प्रति, तीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, विहित प्रपत्र में टर्म ऑफ़ एसेगमेंट एंड एफिडेविट, सिविल सर्जन का चिकित्सा प्रमाण पत्र, पूर्व से कार्यरत कार्यालय / संस्थान का अनापत्ति प्रमाण पत्र लैपटॉप एवं मोबाइल के मूल आदि विहित प्रपत्र में पूर्ण भरा हुआ एप्लीकेशन डीटेल्स फॉर्म एवं योगदान पत्र समर्पित करना अनिवार्य होगा।

डीएम ने जनता दरबार में 45 से अधिक परिवादियों की समस्याओं को सुना, समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश

June 29, 2024
Dbg

28.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले भर से आए परिवादियों से बड़े ही धैर्य के साथ उनकी समस्यायों को सुना_ समाधान किया एवं संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शुक्रवार आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान आज 45 से अधिक परिवादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिए।

आज जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, अनुकंपा, संपर्क पथ, आदि से संबंधित मामले छाए रहे। डीएम ने न केवल परिवादियों की शिकायतों को सुना, बल्कि 18 शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों / मोबाइल के माध्यम से दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

कमला देवी मनीगाछी से राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दी, उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को तथाशीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।कुशेश्वरस्थान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आवेदन दिया गया।डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया की विशेष टीम बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच करें एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सिविलसर्जन, कार्यपालक अभियंता, डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

SHO फेकला तृषा सैनी निलंबित, पूजा कुमारी बनी SHO फेकला

June 29, 2024
26.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक 23.06.24 को देर रात्रि फेकला SHO के ग्राम गोढ़िया में ग्रामीणों द्वारा स्वयं छापोमारी कर भारी मात्रा में गैलन में रखे गुड़की एवं शराब रखने वाला खाली गैलन एवं शराब निर्माण में प्रयोग होने वाले अन्य सामान बरामद कर पुनदाही पोखर के पास ग्रामीणों के अभिरक्षा में रखी गई एवं थाना को बार-बार सूचना देने पर थाना स्तर से कोई यथोचित कार्रवाई नहीं की जाती हैं, का आरोप फेकला SHO पर लगाया गया| इस आरोप की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर - 1 के द्वारा कराया गया एवम् उनके द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन के आलोक में फेकला SHO तृषा सैनी को निलंबित कर पुलिस केंद्र, दरभंगा में योगदान देने का आदेश दिया गया तथा पु०अ०नि० पूजा कुमारी, क०अ०नि० बिरौल थाना को तत्काल प्रभाव से SHO फेकला के पद पर पदस्थापित किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।