DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभ हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

July 11, 2024
Dbg

11.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला सूचना भवन दरभंगा से परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दरभंगा सुश्री सुरुचि कुमारी एवं उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद द्वारा जिला प्रशासन दरभंगा के फेसबुक लाइव के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के संबंध में जानकारी दी गयी। रोजगार हेतु युवा और युवतियों को मुख्य धारा में सम्मिलित करने, स्वरोजगार प्रदान करने एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना चलाई जा रही है। आवेदन ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 के संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत आवेदन हेतु अर्हता निम्न है- आवेदक बिहार के स्थाई निवासी हो, कम से कम 10 + 2, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष उत्तीर्ण हो, आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत हो, इकाई प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हो, प्रोपराइटरशिप व्यवसाय उद्यमी द्वारा अपने निजी PAN पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत आवेदन हेतु दस्तावेज मैट्रिक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो), इंटरमीडिएट या समकक्ष उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), आवेदक का लाइव फोटोग्राफ एवं आवेदक का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत आवेदन करने एवं चयन की प्रक्रिया निम्न प्रकार है। उद्यमी पोर्टल hhtps://udyami.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत चयनित आवेदकों को उनके द्वारा चयन किए गए परियोजना की स्थापना एवं संचालन हेतु अधिकतम 10 लाख रुपये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें कुल परियोजना का 50 प्रतिशत अधिकतम 05 लाख रुपये का अनुदान तथा शेष 50 प्रतिशत अधिकतम 05 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण (युवा उद्यमी योजना के मामले में एक प्रतिशत ब्याज के साथ) के रूप में प्रदान किया जाता है।

आवेदकों को परियोजना राशि की स्वीकृति विभाग द्वारा तैयार मॉडल डीपीआर के अनुरूप किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का प्रथम चरण में 06 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रथम किस्त की राशि से परियोजना स्थल की तैयारी हेतु अधिकतम 1.50 लाख रुपये, बिजली कनेक्शन सेफ्टी किट के क्रय पर 25 हजार रुपये एवं अन्य मद में 25 हजार रुपये व्यय किया जाएगा। लाभुक द्वारा परियोजना स्थल किराए पर लेने की स्थिति में 06 माह का मासिक किराया अथवा अधिकतम 50 हजार रुपये, जो न्यूनतम हो अग्रिम के रूप में व्यय किया जा सकेगा। लाभुक को प्रथम किस्त का उपयोगिता प्रमाण पत्र राशि प्राप्त होने के 90 दिनों के अंदर उद्यमी पोर्टल पर अपलोड करना होगा तथा अपलोड किए गए उपयोगिता का जाँच क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा करते हुए अपनी अनुशंसा के साथ महाप्रबंधक को अग्रसारित किया जाएगा तथा महा प्रबंधक के स्तर से प्राप्त अनुशंसा के उपरांत लघु को तृतीय किश्त की राशि का भुगतान आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा।

महाप्रबंधक के स्तर पर उपयोगिता स्वीकृत होने के उपरांत लाभुकों को द्वितीय चरण में 06 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। लाभुक मशीनरी क्रय में निर्धारित कुल लागत राशि का अधिकतम 25 प्रतिशत राशि का उपयोग अपनी सुविधा अनुसार मशीनरी क्रय में कर सकते हैं। लाभुक द्वारा योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से मशीनरी पर होने वाली राशि का भुगतान आपूर्तिकर्ता के फर्म इकाई के खाता में ऑनलाइन माध्यम आरटीजीएस, नेफ्ट, चेक, डीडी, यूपीआई, नेट बैंकिंग इत्यादि के माध्यम से ही मान्य होगा।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

July 11, 2024
Dbg

10.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी-सह-नगर आयुक्त कुमार गौरव व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा मोहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था संद्यारण हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश।बैठक में एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

सभी थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शांति समिति के साथ बैठक कर लिया गया है, संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। थानाध्यक्षों द्वारा बताया गया कि बाउंड डॉन की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के व अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। घरों के छतों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से लगातार की जाएगी।

बिना लाइसेंस का कोई जुलूस नहीं निकलेगा। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी होगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भौतिक रूप से मार्ग का सत्यापन अवश्य कर लें।

डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी ने रूट चार्ट का सत्यापन अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उपनिदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं सभी थानाध्यक्ष ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

एसएसपी ने सभी SHO को सात दिन की दी रूटीन

July 11, 2024
Dbg

09.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा जून माह- 2024 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन दरभंगा समानहरणाय स्थित अंबेडकर सभाकार कक्ष में किया गया, जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पु0 उपाधीक्षक-रक्षित, पु0 उपाधीक्षक-यातायात, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए| इस मीटिंग की शुरुआत लोक सभा आम निर्वाचन - 2024 को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कुल 67 पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया|

एसएसपी के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड /जून माह में प्रतिवेदित कांड/जून माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई| समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया| SC/ST पोस्को/ सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया| त्वरित गति से निष्पादन हेतु काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट/इश्तेहार /कुर्की को लेकर एवं विशेष/अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया|

एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा की प्रत्येक शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, इश्तेहार,कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे, एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे एवं कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा गया| सभी थानाध्यक्ष को 14 रजिस्टर अधतन करने के बारे में निर्देश दिए गए जिसमें सभी अलग अलग दिनों (सातों दिनों ) में अलग अलग कार्यों एवं उससे सम्बंधित शाखा प्रभारी के द्वारा अधतन रखे गए रजिस्टर को जांच एवं उनकी कार्यों की समीक्षा करने का दिशा निर्देश दिया गया|

सोमवार - पीसी सेक्शन जिसमें 6 रजिस्टर क्रमशः सम्मन, जमानतीय वारंट, अजमानतीय वारंट, इश्तेहार, कुर्की एवं कांड दैनिकी से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा| मंगलवार - लोकशिकायत, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा|बुधवार - CCTNS कार्य क्रमशः प्रथम सूचना रिपोर्ट, आरोप पत्र, कांड दैनिकी से से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा| गुरुवार - मालखाना से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा|शुक्रवार - अपर थानाध्यक्ष, विधि-व्यवस्था के कार्यों कि समीक्षा| शनिवार - मध निषेध एवं यातायात से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा जिसमे मध निषध के कार्यों में कांड में जप्त शराब का विनष्टीकरण, राज्यसात एवं अन्य अतिपय बिंदु पर कार्यों कि समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश एवं यातायात में गश्ती, वाहन चेकिंग, चलान से सम्बंधित शाखा प्रभारी के कार्यों कि समीक्षा| रविवार - थाना में स्वच्छता कार्य।

दरभंगा एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप विकसित करने के कार्य को स्वीकृति मिली

July 11, 2024
Dbg

09.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) :दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक पार्थ साहा, डीजीएम (सिविल)अश्वनी कुमार, सी० के० तालुगार, एसम सिविल राजेश कुमार, अभिनाश कुमार मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य, रनवे, यात्री सुविधा सहित प्रस्तावित नए टर्निमल भवन की प्रगति की समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिए। सांसद ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 918 करोड़ की लागत से दरभंगा एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप विकसित करने के कार्य को स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके तहत 572 करोड़ की लागत से 54 एकड़ भूमि पर टर्मिनल बिल्डिंग सहित अन्य आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन को कार्य आवंटित कर दिया गया है और जल्द ही भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट की प्रारम्भिक सलाना क्षमता 42.5 लाख यात्री की होगी।

सांसद ने कहा कि नए एयरपोर्ट पर एक बार में 11 विमानों के ठहराव हेतु 11 एप्रन का निर्माण के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल पर 60 चेक इन काउंटर, 5 बैगेज बेल्ट, एक दर्जन से अधिक एक्स रे मशीन, 30 से अधिक स्कैनर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल परिसर में उचित पार्किंग, कार्गो की व्यवस्था एवं एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 78 करोड़ की लागत से चार परत वाले रनवे का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 24 एकड़ भूमि पर बाउंड्री वाल का कार्य प्रगति पर है। 36 करोड़ की लागत 2.4 एकड़ में बन रहे नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही इसका लोकार्पण होगा।

उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल बिल्डिंग के चालू हो जाने से यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। सीमित संसाधन के वाबजूद दरभंगा एयरपोर्ट से अब तक रिकॉर्ड साधे अठारह लाख यात्री उड़ान सेवा का लाभ ले चुके है वहीं सांसद के प्रयास से वर्तमान टर्मिनल पर चालू किए गए कार्गो सर्विस के माध्यम से 113 टन लिची का निर्यात बड़े शहरों में किया जा चुका है।

सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ करने हेतु वह वर्षों से प्रयासरत रहे है और 08 नवंबर 2020 को कई बुनियादी सुविधा के अभाव के वाबजूद वह इस एयरपोर्ट से उड़ान योजना के तहत यात्री विमान परिचालन प्रारंभ करने में सफल रहे थे और अब 918 करोड़ की लागत से अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अनुरूप इसका विकास होना किसी बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। इसके अलावा सांसद ने यात्री सुविधा और निर्माण से जुड़े कई विषयों पर एयरपोर्ट निदेशक को कई निर्देश दिए।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी आपराधिक घटना, देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन के साथ छः गिरफ्तार

July 08, 2024
Dbg

08.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज समय 01:05 बजे बहेड़ी SHO को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधकर्मी समस्तीपुर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बहेड़ी के तरफ आने वाले हैं।

इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा बघौनी चौक पर वाहन चेकिंग कर तीन व्यक्ति 01. सोनू कुमार पिता उमेश साह सा० बहेड़ी 02. रौशन कुमार पे० कलेश्वर साह सा० महुआ सिमरी दोनो थाना बहेड़ी जिला दरभंगा 03. चंदन कुमार पे० राजेश राम चन्द्रवंशी सा० बरौनी थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय को गिरफतार किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में इनलोगों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया तथा अपने अन्य तीन साथी को शिवाजीनगर की ओर से बहेड़ी की ओर आने के संबंध में बताया जिसके सूचना पर तत्काल पुलिस पदा० एवं बल कुम्हीया चौक पहुँच कर वाहन चेकिंग करने लगे तो वहाँ एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति 01 सेंन्टीश कुमार पिता माया राम महतो सा० चन्दरपुर 02. सोनू कुमार पिता अनिल पासवान सा० पटसा 03. रंजीत कुमार पिता बेचन यादव सा० मलीपुर तीनो थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर को एक देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 06 मोबाइल, 02 मोटार्सकिल के साथ गिरफतार कर अग्रिम कारवाई की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के criminal history के बारे में बताया गया की रंजीत कुमार पर हसनपुर थाना, अलौली (खगड़िया) थाना, रोसरा थाना में एन०डी०पी०एस० व आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में case दर्ज है। सोनू कुमार पर हसनपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा चंदन कुमार पर वेगुसराय मुफ्फसिल थाना में एन०डी०पी०एस० एक्ट व आर्म्स एक्ट में case दर्ज है। शेष अभियुक्त के संबंध में criminal history पता किया जा रहा है। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी, पु०अ०नि० श्रीराम प्रसाद, प्र०पु० अ० नि० रोशन कुमार, गृहरक्षक मो० इरशाद, गृहरक्षक सत्य नारायण पासवान, तथा डी०आई०यू० की टीम छापामारी में शामिल रहे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।