July 15, 2024
15.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के मब्बी SHO को प्राप्त सूचना के आधार पर सुबह पुलिस गश्ती को वाहन चेकिंग के दौरान बाजार समिति चौक हाईवे के पास एक बारह चक्का वाहन के केबिन से 45 कार्टून ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब, कुल मात्रा 376.68 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता मिली। इस क्रम में चालक 01. फिरोज अहमद पे० मो० इब्राहिम सा० भूटेन थाना हथौड़ी 02. राजा रॉय पे० बीपत रॉय सा० चकमहेसी थाना मनियारी दोनो जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
July 15, 2024
14.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला का केंद्र बिंदु माने जाने वाले दरभंगा जैसे प्रमंडल मुख्यालय में एक धर्म विशेष की जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। हर व्यक्ति को धार्मिक पूजा करने और उसमे भाग लेने का संवैधानिक अधिकार है लेकीन धार्मिक कार्यक्रम के बहाने राष्ट्रीय संप्रभुता से खिलवाड़ करने की घटना को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सांसद डा ठाकुर ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा है की धार्मिक कार्यक्रम के बहाने जिस तरह कानूनी मर्यादा का उल्लंघन किया गया वह चिंता का विषय है इसलिए जिला प्रशासन दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर उस पर कारवाई सुनिश्चित करें ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नही हो। सांसद डा ठाकुर ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा की उस धर्मिक आयोजन का आदेश देनेवाले अधिकारी इस बात की जांच करें की उस भीड़ में इस तरह की मानसिकता के लोग कैसे पहुंचे और आयोजन समिति ने ऐसे गलत लोगों को अपने साथ शामिल क्यों किया तथा इस तरह की हरकत करने के बाद उस व्यक्ती को क्यों नहीं प्रशासन के हवाले किया गया।
सांसद डा ठाकुर ने देश की संप्रभुता को हर नागरिक के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा है की जिस तरह से इस तरह की देश विरोधी घटना को अंजाम दिया गया है उसे हल्के में नहीं लिया जाना चहिए वरना आने वाले समय में गलत सोच की मानसिकता के लोगों की संख्या बढ़ेगी। संसद डा ठाकुर ने हर धार्मिक सोच के आमजनो से अपील करते हुए कहा है की अपने समाजिक और धार्मिक आयोजनों में कुछ भी ऐसा नहीं करे जिससे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय संप्रभुता को ठेस पहुंचे।
July 13, 2024
13.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज समय 01:15 बजे शम्भु यादव पिता स्व० राजेंद्र यादव सा० भोरमा थाना बिरौल जिला दरभंगा अपने मोटरसाईकिल से दामाद के घर भोज खाकर वापस अपने घर भोरमा बिरौल जा रहे थे।
जैसे ही पाढ़ से आगे श्मशान के पास पहुंचे की वहाँ पूर्व से घात लगाए दो व्यक्ति हथियार के बल पर शंभू यादव का मोटरसाईकिल रुकवाकर गले से सोने का चैन छिनकर भाग जाने की घटना घटित हुई। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया की घटना की सुचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी एंव ग्रामीणों के सहयोग से घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त में से एक अभियुक्त को एक देशी सिक्सर एवं एक मोबाइल के साथ राहुल यादव उम्र 30 वर्ष पिता लक्ष्मी यादव ग्राम करीकट्टा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त घटना के उद्भेदन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, दिलीप कुमार, पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी, पु०अ०नि० सुनील कुमार, प्र०पु०अ०नि० रौशन कुमार ने अहम् भूमिका निभाई।
July 13, 2024
13.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मुहर्रम पर्व की पहली मिट्टी लाने के लिए निकली गई अखारा जुलुस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने को लेकर नगर थाना में सनहा दर्ज कर स0अ0नि0 महेश कुमार पासवान से घटना का जांच कराया गया एवं जांच पदाधिकारी स0अ0नि0 महेश कुमार पासवान द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर आज दिनांक 13.07.24 को नगर थाना में दो व्यक्तियों के विरुद्ध case दर्ज किया गया। आगे की कारवाई जारी है।
July 13, 2024
13.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य द्वारा आज मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर सिमरी/कमतौल थाना अंतर्गत मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में बॉन्ड डाउन, मुहर्रम जुलूस का अनुज्ञप्ति, शांति समिति बैठक, विधि व्यवस्था के कार्यों एवं असामाजिक तत्वों पर की गई करवाई को लेकर समीक्षा किए एवं समीक्षा के क्रम में मुहर्रम पर्व को शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु संबंधित थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सिटी एसपी श्री आर्य ने कहा की सभी जुलूसो के रुट का भौतिक सत्यापन स्वयं थानाध्यक्ष करेंगे। डीजे पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति अनिवार्य होगी। लाइसेंस धारक के साथ 25 वोलेंटियर का वोटर लिस्ट अनिवार्य है। जुलूस अनुज्ञाप्ति में उल्लेखित शर्तो का अनुपालन करें। जुलूस/अखाड़ा के दौरान अस्त्र शस्त्र, तलवार, भाला, फरसा जैसे तेजधारक हत्यार पर पूर्णतः प्रतिबंध के उपयोग रोक रहेगा। सभी जुलूस मार्गो को सी0सी0टी0वी0 कैमरे से निगरानी की जाएगी। स्थलों को चिन्हित कर वॉच टावर एवं ड्रॉप गेट का उपयोग, वीडियोग्राफी, यातायात व्यवस्था सुदृढ़, निगरानी रखने हेतु ड्रोन कैमरा एवं नियंत्रण कक्ष को लेकर संबंधित को निर्देशित किया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश एवं चौकीदार की प्रतिनुक्ति, वैरिकेडिग का व्यवस्था आदि की जाएगी।