DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में आयोजित किया जाएगा वर्कशॉप

July 15, 2024
Dbg

15.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : उप निदेशक, जन सम्पर्क, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में ‘Climate-Resilient and Low-Carbon Development Pathway for Bihar’ प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा प्रमण्डल में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 10:30 बजे पूर्वाह्न में डीएम राजीव रौशन के द्वारा शुभारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि उपर्युक्त कार्यशाला में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिला दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि के साथ-साथ प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य :- बिहार में जलवायु के प्रति अनुकूल और न्यून कार्बन उत्सर्जन वाले विकास से संबंधित अंतर्दृष्टि, शोध के निष्कर्ष और सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों को साझा करना, नीतिनिर्धारकों, शासकीय अधिकारियों और निजी क्षेत्र सहित विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और साझेदारी को बढ़ावा देना और जलवायु संबंधी कार्य और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्थानीय समुदायों को सक्षम बनाना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, अनुकूलन और शमन की रणनीतियों और उनके महत्व के बारे में प्रतिभागियों को सूचित कर उनकी क्षमता विकसित करना, बिहार की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय विकास योजनाओं को बेहतर बनाने और अनुकूलित करने के लिए हितधारकों से उनकी प्रतिपुष्टि प्राप्त करना, बिहार की क्षेत्रीय विविधताओं को देखते हुए प्रमण्डल और जिले के लिए स्थानीय स्तर पर जलवायु संरक्षण योजनाएँ बनाने में सहयोग प्रदान करना, बिहार में जलवायु संरक्षण संबंधित किये जा रहे कार्यो की प्रगति और उनके प्रभाव का मूल्यांकन करने हेतु आवश्यक रूपरेखा पर चर्चा करना, हितधारकों को जुड़ने, अनुभव साझा करने और जलवायु के प्रति अनुकूलन तथा न्यून कार्बन उत्सर्जन वाले विकास से संबधित संयुक्त पहलों की तलाश करने के अवसर प्रदान करना, बिहार में जलवायु परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण के संभावित श्रोतों और साझीदारी के अवसरों के बारे में सूचना उपलब्ध करना है।

इसके साथ ही बिहार में हितधारकों को जलवायु परिर्वन संबंधित जानकारी देना, उनसे जुड़ना, सशक्त करना और संगठित करना है।

चयनित बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराकर न्यायालय के माध्यम से जमानत अथवा रिहाई कराने का कार्य किया जाएगा

July 15, 2024
Dbg

15.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने नालसा गाईडलाईन के अनुरूप चयनित बंदियों के नाम को कमिटी के समक्ष अनुशंसा हेतु प्रस्तुत किया। कमिटी द्वारा विचार करने के पश्चात चयनित बंदियों के मामलों में नियमानुसार जमानत पर रिहाई हेतु सिफारिश किया गया।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वर्ष 2024 का द्वितीय अंडरट्रायल बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु अभियान चलाया गया है, जो की 05 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चयनित बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराकर न्यायालय के माध्यम से जमानत अथवा रिहाई कराने का कार्य किया जाएगा।

विदेशी शराब - 376.68 लीटर बरामद, दो गिरफ्तार

July 15, 2024
Dbg

15.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के मब्बी SHO को प्राप्त सूचना के आधार पर सुबह पुलिस गश्ती को वाहन चेकिंग के दौरान बाजार समिति चौक हाईवे के पास एक बारह चक्का वाहन के केबिन से 45 कार्टून ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब, कुल मात्रा 376.68 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता मिली। इस क्रम में चालक 01. फिरोज अहमद पे० मो० इब्राहिम सा० भूटेन थाना हथौड़ी 02. राजा रॉय पे० बीपत रॉय सा० चकमहेसी थाना मनियारी दोनो जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलिस्तीनी झंडा लहराने की हो उच्च स्तरीय जांच : सांसद

July 15, 2024
Dbg

14.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला का केंद्र बिंदु माने जाने वाले दरभंगा जैसे प्रमंडल मुख्यालय में एक धर्म विशेष की जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। हर व्यक्ति को धार्मिक पूजा करने और उसमे भाग लेने का संवैधानिक अधिकार है लेकीन धार्मिक कार्यक्रम के बहाने राष्ट्रीय संप्रभुता से खिलवाड़ करने की घटना को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सांसद डा ठाकुर ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा है की धार्मिक कार्यक्रम के बहाने जिस तरह कानूनी मर्यादा का उल्लंघन किया गया वह चिंता का विषय है इसलिए जिला प्रशासन दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर उस पर कारवाई सुनिश्चित करें ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नही हो। सांसद डा ठाकुर ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा की उस धर्मिक आयोजन का आदेश देनेवाले अधिकारी इस बात की जांच करें की उस भीड़ में इस तरह की मानसिकता के लोग कैसे पहुंचे और आयोजन समिति ने ऐसे गलत लोगों को अपने साथ शामिल क्यों किया तथा इस तरह की हरकत करने के बाद उस व्यक्ती को क्यों नहीं प्रशासन के हवाले किया गया।

सांसद डा ठाकुर ने देश की संप्रभुता को हर नागरिक के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा है की जिस तरह से इस तरह की देश विरोधी घटना को अंजाम दिया गया है उसे हल्के में नहीं लिया जाना चहिए वरना आने वाले समय में गलत सोच की मानसिकता के लोगों की संख्या बढ़ेगी। संसद डा ठाकुर ने हर धार्मिक सोच के आमजनो से अपील करते हुए कहा है की अपने समाजिक और धार्मिक आयोजनों में कुछ भी ऐसा नहीं करे जिससे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय संप्रभुता को ठेस पहुंचे।

लूट के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, एक गिरफ्तार

July 13, 2024
Dbg

13.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज समय 01:15 बजे शम्भु यादव पिता स्व० राजेंद्र यादव सा० भोरमा थाना बिरौल जिला दरभंगा अपने मोटरसाईकिल से दामाद के घर भोज खाकर वापस अपने घर भोरमा बिरौल जा रहे थे।

जैसे ही पाढ़ से आगे श्मशान के पास पहुंचे की वहाँ पूर्व से घात लगाए दो व्यक्ति हथियार के बल पर शंभू यादव का मोटरसाईकिल रुकवाकर गले से सोने का चैन छिनकर भाग जाने की घटना घटित हुई। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया की घटना की सुचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी एंव ग्रामीणों के सहयोग से घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त में से एक अभियुक्त को एक देशी सिक्सर एवं एक मोबाइल के साथ राहुल यादव उम्र 30 वर्ष पिता लक्ष्मी यादव ग्राम करीकट्टा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त घटना के उद्भेदन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, दिलीप कुमार, पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी, पु०अ०नि० सुनील कुमार, प्र०पु०अ०नि० रौशन कुमार ने अहम् भूमिका निभाई।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।