July 17, 2024
16.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : प्रातः 06ः00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थानान्तर्गत ग्राम जिरात में मुकेश सहनी जी के पिता जीतन सहनी उम्र करीब 70 वर्ष की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने प्रेस वार्ता कर बताया की सम्भवतः घटना को रात्रि में अंजाम दिया गया।
उन्होंने बताया की सूचना प्राप्त होते ही SHO घनश्यामपुर, SHO बिरौल, SDPO, बिरौल तत्काल घटना स्थल पर पहूॅच कर जांच शुरू की। एसपी (ग्रामीण) एवं एसएसपी सहित तमाम वरीय पदाधिकारी त्वरित रूप से घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू किये। इस घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु एसपी (ग्रामीण) के नेतृत्व में एस0आई0टी0 का गठन किया गया है, जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर, अलीनगर, पु0अ0नि0 सुभाष कुमार मण्डल, प्रभारी, डी0आई0यू0 एवं जिला विधि-विज्ञान की पदाधिकारी को शामिल किया गया है।
एस0आई0टी0 टीम कांड के उद्भेदन में जुट गई है। घटना स्थल पर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक और डॉग स्क्वाड ने पहूॅच कर मामले की प्रत्येक एंगल से जॉच की। एसएसपी ने बताया की घर का एक लकड़ी का बक्सा घर के पीछे स्थित छोटे से तालाब मे फेंका मिला है, और घटनास्थल वाले कमरे में टेबल पर तीन खाली गिलास मिले हैं जिनसे अनुसंधान के लिए कुछ संकेत मिल रहे हैं। कुछ अन्य महत्वपूर्ण सूचना भी मिली है। अनुसंधान टीम अन्य सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखकर त्वरित काम कर रही है।इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर बारिकी से अनुसंधान किया जा रहा है।
देर शाम तक किये गए अनुसंधान के सम्बन्ध में एसएसपी ने बताया की मृतक जीतन सहनी के घर के पास लगे cctv से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30-11:00 बजे के बीच 4 लोग घर के अंदर प्रवेश किये और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन लोगों को चिन्हित कर डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात्रि में घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
उन्होंने बताया की अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसा उधार लिया था, तथा इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी मृतक के पास लोन की सिक्युरिटी के रूप में रखी हुई थी जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में गए थे। इनमें दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी जिसमे दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी। एसएसपी ने कहा की अभी कई बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा की इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो कृपया निम्न नम्बरो पर सूचना देने का कष्ट करें।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा - 9431822992, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा - 6287742988, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल - 9431800060, थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर - 9431822449, थानाध्यक्ष, बिरौल - 9431822498, प्रभारी, डी0आई0यू0 शाखा - 9934284121, एस0टी0एफ0 टॉल फ्री नं0 - 14432.
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक घटना चिंता का विषय है। अपराधियों में पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है। जिस तरह से पुलिसिंग सिस्टम को लगातार Hitech बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है उस तरह से क्राइम ग्राफ बिकुल निचे होना चाहिए था, कुछ कमी तो जरूर है।