Dbg

12.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा मुहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर शहरी क्षेत्र में क्रमशः लहेरियासराय, मौलागंज, रहमगंज, मिलानचौक, कोतवाली, मिर्जापुर, कैदराबाद चौक, शिवधारा होते हुए अल्लपट्टी, बेता चौक, दोनार चौक तक जुलूस मार्ग का निरक्षण किया गया, जिसमे सिटी एसपी शुभम आर्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- सदर, अंचल पुलिस निरीक्षक - सदर एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।