July 11, 2024
09.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सिटी एसपी शुभम आर्य द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर भालपट्टी थाना अंतर्गत विभिन्न जगहों से निकलने वाली जुलूसों के रूट का निरीक्षण किया गया एवं मुहर्रम पर्व को शंतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने हेतु भालपट्टी थानाध्यक्ष को निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया|
उन्होंने कहा की सभी जुलूसो रुट का भौतिक सत्यापन स्वयं थानाध्यक्ष करेंगे, सभी जुलूस मार्गो को सी0सी0टी0वी0 कैमरे से निगरानी, बैनर जिसमे सी0सी0टी0वी0 कैमरे के निगरानी में प्रिंट, स्थलों को चिन्हित कर वॉच टावर एवं ड्रॉप गेट का उपयोग, वीडियोग्राफी, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, निगरानी रखने हेतु ड्रोन कैमरा एवं नियंत्रण कक्ष को लेकर संबंधित को निर्देशित किया। संवेदनशील एवम् अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश एवं चौकीदार की प्रतिनुक्ति, वैरिकेडिग की व्यवस्था आदि।