08.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : Rape जैसे संगीन मामले का आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप SHO हायाघाट पर लगाया गया था। जिसका जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर से कराई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के प्रतिवेदन के आलोक में एसएसपी के अनुशंसा के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा SHO को निलंबित कर दिया गया है एवं अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।