सीटीईटी परीक्षा देते 12 फर्जी परीक्षार्थी को किया गया गिरफ्तार
July 08, 2024
07.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज CTET परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया | इस परीक्षा में अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 12 फर्जी परीक्षार्थी क्रमशः बहादुरपुर थाना अंतर्गत नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल, भैरोपट्टी परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी मुकेश कुमार पिता सोमारू प्रजापति पता दाउदनगर जिला औरंगाबाद है जो महेंद्रू पटना के सोनू राजभर के बदले परीक्षा देने आया था।
उक्त फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स में जांच के दौरान पकड़ा गया। आवेदक सह केंद्र अधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी घटना सदर थाना अंतर्गत डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से 02 फर्जी अभ्यर्थी 01. गुरु शरण यादव, उम्र-25 वर्ष पे० शिवनारायण यादव, सा० अरनामा, पोस्ट वासुदेवपुर, थाना लौकहा, जिला मधुबनी एवं 02. सोनू कुमार, उम्र - 26 वर्ष, पे० जगदीश महतो, सा० बलुआ , थाना- फूलपरास, जिला - मधुबनी को गिरफ्तार किया गया हैं। लहेरियासराय थाना अंतर्गत अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 09 क्रमशः जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी 01. धमेंद्र कुमार, उम्र- 34 वर्ष, पे० रणबीर यादव, पता बलुआ, मो० करहरी, थाना- लौकही, जिला- मधुबनी, 02. विमल कुमार, उम्र - 26 वर्ष, पे० यदुनंदन यादव, सा० निधमा, थाना मोधाडिहा, जिला- मधुबनी एवं एंजेल स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी 03. राजा कुमार, उम्र-26 वर्ष पे० रामपुकार साह, सा० ककरडाभ, थाना लौकही, जिला मधुबनी, 04. सुनीता कुमारी उम्र 25 वर्ष पे० लक्ष्मण यादव, पदमौल, थाना मासरक, जिला- सारण एवं डोनबोस्को स्कूल परीक्षा केंद्र से पांच फर्जी परीक्षार्थी 05.नीतू कुमारी, उम्र-20 वर्ष पे० राम बहादुर मंडल, सा० मुवराध थाना मरौना जिला सुपौल 06. ईश्वर कुमार, उम्र-26 वर्ष, पे ० जगन्नाथ बिदवार, पता- सगापट्टी, थाना- फूलपरास,जिला मधुबनी 07. शशिकांत भारती, पे० योगधर प्रसाद, सा० लक्ष्मीपुर, थाना लौकही, जिला मधुबनी, 08. श्रवण कुमार मंडल, पे० रामबाबू मंडल सा० धोई, थाना- सदर, जिला दरभंगा, 09. मनोज कुमार, पे० राम प्रसाद यादव, सा० शंकरपुर, थाना- मधेपुर, जिला- मधुबनी को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की गयी।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























