DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित शिकायत विभिन्न माध्यम से दर्ज कर सकते हैं

September 17, 2024
Dbg

17.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री ग्रामीण पेय जल निश्चय योजना एवं पंचायती राज विभाग द्वारा हस्तांतरित जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराना हुआ अब और आसन। अब निम्न तरीकों से जलापूर्ति का अनुश्रवण मरमती एवं संबंधित अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज कर सकते हैं। हर घर नल का जल निश्चय अंतर्गत जलापूर्ति योजना संबंधित शिकायत निम्न मध्यम से कराई जा सकती है। टोल फ्री नंबर-18001231121 है, एस एम एस एवं व्हाट्सएप हेतु 8544429024, ईमेल आईडी के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं-phedcgrc2024@gmail.com तथा इसका वेबसाइट www.phedcgrc.in है।स्वच्छता ही सेवा - 2024 अंतर्गत "महात्मा गांधी जी के पदचिन्हों पर स्वच्छार्पण" नाम से विशेष कार्यक्रम (श्रमदान द्वारा स्वच्छता अभियान) कल दिनांक - 18.09.2024 को पूर्वाह्न 08.00 बजे दरभंगा, राज परिसर (महात्मा गांधी परिसदन ) में आयोजित की गई है। अतः सभी पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत हुए श्रमिक बंधू

September 17, 2024
Dbg

17.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन रामनगर, लहेरियासराय में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से उप श्रमायुक्त राकेश रंजन श्रम अधीक्षक (बोर्ड) दिनेश कुमार श्रम अधीक्षक, श्रम अधीक्षक (अधिनियम) किशोर कुमार झा एवं श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बहादुरपुर, जाले, सिंहवाड़ा, किरतपुर, तारडीह, केवटी, बेनीपुर, कार्यालय कर्मी एवं यूनियन के प्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहाना परवीण श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बहादुरपुर के द्वारा किया गया।

शिविर मे उपस्थित अतिथियों का स्वागत लक्ष्मण कुमार झा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मे श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंडो के विभिन्न पंचायतो से आये हुए श्रमिको का स्वागत करते हुए अनुरोध किया गया की इस कार्यक्रम मे श्रम योजनाओ से संबंधित जो जानकारी दी जा रही है उसे अपने पंचायत क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार करे, ताकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा हो सकें। नीतीश कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, किरतपुर के द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजनाओ के संबंध मे जानकारी दी गयी। रजत राउत, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, तारडीह द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना एवं बिहार राज्य प्रवासी मजूदर दुर्घटना अनुदान योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। श्रम अधीक्षक, योजना-सह-बोर्ड के द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दरभंगा जिले के सभी पंचायतों तक पहुंच सके साथ ही यह भी बताया गया की बाल श्रम जोकि एक शिक्षित समाज का कलंक है उसे भी दूर करने का प्रयास सामूहिक रूप से किया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए की 14 वर्ष की उम्र के बच्चे बाहर नहीं जाए तथा इसका नामांकन शत प्रतिशत विद्यालय में होना चाहिए क्योंकि बच्चे का उम्र खेलने कूदने एवं स्कूल जाने के लिए होता है ना की किसी ढाबा दुकान प्रतिष्ठान में कार्य करने के लिए।

उप श्रमायुक्त द्वारा सभी उपस्थित नियोजकों को नियमानुसार बाल श्रमिको को अपने प्रतिष्ठान मे नियोजित नहीं करने, सभी कामगारो को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से अधिक भुगतान करने, पी.एफ./ई.एस.आई. से नियमानुसार आच्छादित करने, बोनस, उपादान आदि का नियमानुसार भुगतान करने का निदेश दिया गया तथा सभी कामगारो को इन सबकी विस्तार से जानकारी दी गई। उप श्रमायुक्त, दरभंगा द्वारा दिनांक 01.04.24 से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर जो 88 अनुसूचित नियोजन तथा अन्य नियोजनो में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की सामान्य अनुसूचित नियोजन में अकुशल कामगार के लिए राशि - 410 प्रतिदिन प्रति 8 घंटे के लिए निर्धारित की गई है, जबकि अर्द्धकुशल कामगार के लिए यह दर राशि-426 है तथा कुशल कामगार के लिए राशि-519 है, अतिकुशल कामगार के लिए 634 रु0 प्रतिदिन है जबकि पर्यावेक्षकीय और लिपिकिय कार्य के लिए यह दर 11,736 रुपया प्रतिमाह है।

यदि इससे कम दर से किसी नियोजक के द्वारा कामगार को भुगतान किया जाता है तो इसकी लिखित शिकायत जिला में श्रम अधीक्षक के पास तथा प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पास कर सकते हैं। इसी क्रम मे यूनियन प्रतिनिधि एवं नियोजक प्रतिनिधि के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक/स्वीकृत्यादेश/प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। राजेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बाबूबरही मधुबनी को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन, कार्यालय अभिलेखो के समुचित रखरखाव एवं संधारण तथा विभिन्न श्रम कानूनों एवं योजनाओ की अच्छी जानकारी रखने हेतु उप श्रमायुक्त, दरभंगा के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम मे बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत दिनेश दास को विवाह सहायता भुगतान राशि-50,000/- एवं साईकिल क्रय अनुदान भुगतान हेतु राशि-3,500/- सरस्वती देवी को पेंशन लाभ भुगतान राशि-1,000/- रू0 प्रतिमाह, राजा कुमार को पितृत्व लाभ भुगतान राशि-6,000/- आशा देवी एवं दीपक कुमार दास को विवाह सहायता अनुदान भुगतान राशि-50,000/- तथा नदीम अंसारी को मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत सावधि जमा राशि-50,000/- का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त श्री अम्बे फुड प्रोडक्ट्स दोनार दरभंगा प्रबंधक द्वारा उक्त प्रतिष्ठान मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तीन कामगार राजन मंडल, गोपाल यादव तथा मिथिलेश मंडल को मोमेंटो/गिफ्ट/प्रशस्ति पत्र/नगद राशि आदि प्रदान किया गया। वीणा वाटिका दिल्ली मोड़, दरभंगा के प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन श्रमिक शेखर सुमन, विक्की कुमार शर्मा तथा अजय कुमार मंडल को मोमेंटो/गिफ्ट/प्रशस्ति पत्र/नगद राशि आदि प्रदान किया गया। मिथिला फ्लोर मिल, बेला इंडस्ट्री दरभंगा के चार कामगार रमेश सिंह, दिपु पासवान, दुर्गा महतो एवं कृष्णा सिंह चंदन को उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिको को गिफ्ट/नगद राशि प्रदान किया गया। सैफ हैण्ड्स प्रोडक्ट्स प्रा. लि., लहेरियासराय के प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन श्रमिक दिनेश साह, लाल बहादुर साह एवं रामेश्वर राउत को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान किया गया।

वी-मार्ट, मिर्जापुर, दरभंगा के प्रबंधक द्वारा प्रतिष्ठान के कार्य करने वाले कामगार कुंदन कुमार पंजिया, अजहर अली एवं अमरजीत कुमार को गिफ्ट प्रदान किया गया। एन.सी.सी., मधुबनी के प्रबंधक द्वारा तीन कामगार हरि कुमार, जीतन कुमार एवं सुधीर कुमार को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् आगंतुक श्रमिक बंधुओं में एक विशेष तरह का उत्साह देखा गया। वे लोग श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर काफी खुश थे। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने बताया की यहाँ आकर हमें अपने श्रमिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त हुई।

विजय जी चले गए

September 15, 2024
Dbg

14.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : वरिष्ठ पत्रकार विजय जी चले गए। विजय कुमार श्रीवास्तव का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब मीडिया के पत्रकारिता में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। आने वाली पीढ़ी पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए याद रखेगी। विभिन्न मीडिया हाउस में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार श्रीवास्तव का पिछले दिनों इलाज के दौरान निधन हो गया।

इस मौके पर दरभंगा के पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदानों को याद किया। उनके याद में दरभंगा के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

उप निदेशक सह प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की विजय श्रीवास्तव ने पत्रकारिता को बहुत कुछ दिये। वे प्रखर व ईमानदार थे, ऐसे लोग हमेशा याद किए जाएंगे।

वरिष्ठ पत्रकार अमरेश्वसरी चरण सिन्हा ने कहा की विजय श्रीवास्तव अपनी निडर और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता में न केवल जोश और समर्पण दिखाया, बल्कि अपने अनुभवों से क्षेत्र के अन्य पत्रकारों का मार्गदर्शन भी किया।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा, "विजय जी ने पत्रकारिता में सटीकता और गहराई का जो स्तर स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने विजय श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की दरभंगा में पत्रकारिता को उन्होंने एक नई दिशा दी। "उनकी लेखनी ने हमेशा लोगों को प्रभावित किया और समाज के विभिन्न अनछुए मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पत्रकार शशि भूषण चौधरी ने कहा, "विजय श्रीवास्तव का असमय जाना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उन्होंने इस पेशे को एक नई परिभाषा दी।

वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन भारद्वाज ने विजय श्रीवास्तव को एक 'चलती-फिरती संस्था' की संज्ञा देते हुए कहा की उन्होंने हमेशा अपने सहयोगियों को कुछ नया सिखाया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र ने कहा की विजय श्रीवास्तव, ईटीवी के समय से ही मुझे अभिभावक के भाव से देखते थे। जब भी मैं दरभंगा आता तो वे मुझे खोजकर मिलते और समय बिताते। विजय समाचार लेखन में काफी तेज थे।

मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार ने कहा की विजय जी जब पहली बार दरभंगा आये थे, तो उसी समय से ही साथ काम करते थे। वे काफी दबाव में भी मीडिया हाउस में काम करते रहे। उनकी लेखनी काफी अच्छी थी। एक समय ऐसा था जब उनकी खबर दरभंगा पत्रकारिता के इर्द-गिर्द घूमता रहा। मगर आज उनके जाने के बाद उन्हें क्या मिला। बेहतर पत्रकारिता करके गए हैं, उन्हें लंबे दिनों तक याद रखा जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने कहा की परिवार के बाद ही पत्रकारिता है। विजय जी ने पत्रकारिता के सामने परिवार को नहीं समझा। इसके बावजूद भी पारिवारिक जिम्मेदारी संभालते रहे। खबर की जानकारी मिलते ही वे खाना पीना छोड़कर खबर के लिए निकल पड़ते थे।

वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार 'नीरज' ने कहा की पत्रकारिता में हम सभी अकेला हैं। यहां कोई किसी का साथी नहीं है। पत्रकारिता को जीवन यापन का साधन नहीं बना सकते। विजय जी ने पत्रकारिता ईमानदारी से किया।

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार ने कहा कि पत्रकारों की आर्थिक स्थिति हमेशा कमजोर होती है। विजय भैया ने पत्रकारिता को व्यवसाय के अपेक्षा सेवा की भावना से करने की बात सिखाई। पत्रकारों के जीते जी अगर कोई समस्या हो तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार शशि नाथ सिंह ने कहा की पत्रकारिता के साथ-साथ घर परिवार के लिए एक नई व्यवसाय करने की जरूरत है।

पत्रकार अभिनव सिंह ने कहा की विकट परिस्थिति में भी जब सभी साथ छोड़ दिये तो विजय भैया हमेशा साथ रहते थे।

पत्रकार पंकज महासेठ ने कहा की पिछले कुछ दिनों में ही कई साथियों के अचानक चले जाने से मन दुखी है।

पत्रकार सुनील भारती ने कहा की विजय भैया के साथ वर्ष 2007 से ही सीखने का मौका मिला। वे हमेशा अभिभावक के समान सहयोग करते थे।

पत्रकार इम्तियाज अहमद ने कहा की विजय जी अपने और अपने परिवार से पहले खबरों को प्राथमिकता देते थे।

मौके पर पत्रकार मुकेश कुमार, राकेश कुमार नीरज, कौशल किशोर कर्ण, संजय मिश्र,अमित सिंह, गिरीश कुमार,अभिषेक कुमार, अभिनव सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, विपिन कुमार 'पप्पू', सुनील भारती, पंकज महादेव, संजय मंडल उर्फ गुड्डू, रविंद्र कुमार, इम्तियाज अहमद, तुलसी झा, सौरभ झा, अब्दुल कलाम उर्फ गुड्डू, राकेश झा, दीपक झा, जी.एम.फिरोज, मो.सरफराज आलम, अमर कुमार मिश्रा, रोहित गुप्ता, राजकुमार रंजन, राजीव कुमार राजू, रमेश शर्मा, सूरज कुमार, राहुल जगजीत, धीरेंद्र मिश्रा, बैजनाथ झा उर्फ बैजू, चंद्रप्रकाश कर्ण, अशोक लाल देव, नवीन कुमार, नीरज कुमार राय, चिंटू चौधरी, विवेकानंद सिंह, प्रकाश झा, मनोज कुमार झा, राकेश कुमार, दीपक कुमार झा, संतोष चौधरी, रवि प्रकाश, मनोज झा सहित अन्य पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव की स्मृतियों को नमन किया।

पंचायत सरकार भवन को छोटा सचिवालय का रूप दें

September 15, 2024
Dbg

14.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में दरभंगा जिला में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, योजना षष्टम एवं पंचम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत क्रियान्वित योजना की प्रगति, 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हर पंचायत में सोलर लाईट योजना क्रियान्वयन करना है, लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें।

पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट माननीय मुख्यमंत्री जी का महत्वपूर्ण योजना है, सभी कार्य समय सीमा के अंदर करें। उन्होंने कहा की पंचायत सरकार भवन को नियमित संचालित करें, सभी कर्मी एवं पदाधिकारी पंचायत सरकार भवन में बैठे और जनता की समस्या को हल करें। पंचायत सरकार भवन को छोटा सचिवालय का रूप दें। उन्होंने कहा की अब पंचायत सरकार भवन में बैठने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी का बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज होगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा की सरकार के निर्देश का अनुपालन करें, कार्य तीव्र गति से करें। पंचायती राज विभाग अंतर्गत दरभंगा जिला में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्टेट लाईट योजना के तहत प्रखंड में प्रत्येक ग्राम पंचायत के चार-चार वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाईट का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष चार प्रखंड में अधिष्ठापन का कार्य तेज गति से जारी है। इस प्रकार कुल लक्ष्य-12320 लाईट के विरूद्ध 12040 सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन किया गया है।

द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का विभाग द्वारा दरभंगा जिले में 5000 सोलर स्ट्रीट लाईट लक्ष्य के विरूद्ध 2720 सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन किया गया है। 15वीं वित्त आयोग अन्तर्गत जिला में ग्राम पंचायतो में 398 कुओं का जिर्णोद्धार किया गया है। जगह-जगह यात्री सेड बनाया गया है। ग्राम पंचायतो के तालाब में जर्जर घाट का मरम्मति एवं जिर्णोद्धार किया गया है। 60 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है, साथ ही 15वीं वित्त आयोग के अनटाईड मद से गली-नाली का निर्माण भी ग्राम पंचायतों में कराया गया है। वर्तमान में दरभंगा जिला में 58 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है, जो पूर्ण एवं क्रियाशील है।

26 ग्राम पंचायतो में पंचायत सरकार भवन का निर्माण ग्राम पंचायत स्तर से किया जा रहा है। साथ ही 187 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि का सीमांकन किया गया है। उक्त सीमांकित भूमि पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं भवन निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। समीक्षा उपरांत मंत्री के द्वारा विभाग में क्रियान्वित विविध योजनाओं को तेज गति से पुरा करने हेतु निदेशित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारी एवं एजेंसी को विभाग के द्वारा कार्रवाई करने के लिए वरीय अधिकारियो को निदेशित किया। विशेष तौर पर मंत्री द्वारा पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रमीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत सभी काम में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ विभाग के अधिकारीयों को सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने हेतु निदेशित किया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, मंत्री के आप्त सचिव मनीष शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग बिहार गोपाल शरण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित प्राधिकारीगण उपस्थित थे।

17 से सितंबर से मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

September 15, 2024
14.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : भारत सरकार, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के एनएसएस निदेशालय, पटना के पत्र के आलोक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों में 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2024 तक "स्वच्छता ही सेवा अभियान" तथा 2 अक्टूबर, 2024 को 'स्वच्छ भारत दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों के प्रतिवेदन, पेपर्स कटिंग तथा फोटोग्राफ्स विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक तथा एनएसएस क्षेत्रीय केन्द्र, पटना को भेजना तथा कार्यक्रम के चार-पांच एक्शन फोटो को माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने बताया की 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता' थीम पर उक्त स्वच्छता अभियान बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी तथा दरभंगा जिलों में एनएसएस द्वारा स्वच्छता में आमलोगों की भागीदारी के तहत उनके बीच ही अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। श्रमदान के द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा, जबकि जागरूकता के उद्देश्य से इकाइयों में भाषण, निबंध, क्विज तथा पेंटिंग्स आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया की वे कॉलेज परिसर तथा गोद लिए गए गांव या मुहल्ला में ही विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाएं तथा इसमें स्वयंसेवकों के साथ ही आम लोगों को भी सहभागी बनाएं। उन्होंने अभियान के उद्देश्य को बताते हुए कहा की स्वच्छता ही सेवा- 2024 में शौचालय आच्छादन, व्यवहार परिवर्तन, घरेलू कचरे का पृथक्करण, अवशिष्ट प्रसंस्करण आदि द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम की सफलता के उद्देश्य से एनएसएस मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा बिहार एवं झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दी गई, जिसमें डॉ प्रियदर्शनी देव तथा नीरज यादव ने प्रशिक्षक के रूप में माय भारत पोर्टल पर इवेंट बनाने, इवेंट को पब्लिस करने तथा युवाओं के पंजीकरण आदि की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के युवा सहायता दीपक मंडन ने तकनीकी बातों की जानकारी देते हुए पूछे गए सभी प्रश्नों के समुचित उत्तर दिये।

उन्होंने बताया की माय भारत पोर्टल पर युवा अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से पहले अपना पंजीयन करेंगे, ओटीपी आने के बाद एक सरल फॉर्म भर देंगे और जुड़ने के तुरंत बाद ही एक प्रमाण पत्र भी उन्हें मिल जाएगा। उन्होंने बताया की एनएसएस स्वयंसेवक "सेवा से सीखे" कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर, 2024 से इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक जिला के चयनित अस्पतालों में युवा 30 दिनों तक स्वैच्छिक सेवा दे सकते हैं, जिसके लिए माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।