DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा एम्स हेतु जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरा होना ऐतिहासिक – सांसद

September 24, 2024
Dbg

24.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा एम्स निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी किए जाने पर दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय सहित एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।

सांसद डा ठाकुर ने एम्स निर्माण में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को मील का पत्थर बताते हुए कहा की 2015-16 में जब से दरभंगा में बिहार के दुसरे एम्स की स्वीकृति प्रदान की गई एवं 750 बेड वाले इस अस्पताल के लिए 2020 में 1261 करोड़ राशि की मंजूर की गई तब से आठ करोड़ से ऊपर मिथिलावासियों सहित नेपाल एवम पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को सुलभ स्वास्थ का सपना साकार दिखने लगा जो अब हकीकत में बदलने जा रहा है। उन्होनें कहा की 188 एकड़ जमीन मे बनने वाला यह एम्स सवा दो लाख वर्ग मीटर में इसका निर्माण होगा तथा एच एस सी सी कंपनी 36 महीने में इसे पूरा करेगी। सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा एम्स के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता पर चर्चा करते हुए कहा की इसके स्थापना की स्वीकृति से लेकर वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद जमीन हस्तांतरण से लेकर अन्य प्रक्रियाओं में बिलंब हुआ तो उन्होने एम्स निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं तथा समर्थको के साथ धरना और अनशन किया तथा तत्कालीन स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सहित एक दर्जन से ऊपर शीर्ष स्तर के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर यथा शीघ्र पहल करने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवाया।

वहीं एक सप्ताह पूर्व ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट कर जमीन हस्तांतरण सहित अन्य प्रक्रियाओं को यथा शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया था और सीएम ने शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया था तथा आज जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुझे अपने पहल प्रयास तथा संघर्ष पर आत्म सन्तोष मिला है। सांसद डा ठाकुर ने मिथिला के करोड़ों लोगों के लिए एम्स की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की इसके बन जानें के बाद उत्तर बिहार खासकर मिथिला से लेकर नेपाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगों का सुलभ सस्ता तथा गुणवत्तापूर्ण ईलाज की सुविधा मिलेंगी जबकि शोभन दरभंगा से लेकर हजारों गांवो का हर दृष्टि से विस्तार होगा और रोजगार सृजन के नए आयाम खुलेंगे। सांसद डा ठाकुर ने सम्पूर्ण दरभंगावासियों से एम्स निर्माण में हर तरह से सहयोग करने की अपील की है।

20 सूत्री बैठक से दरभंगा जिले के विकास में काफी तेजी आएगी

September 24, 2024
Dbg

23.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में मंगल पाण्डेय, मंत्री स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला-सह-अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगत सभी अतिथियों को पाग, चादर, जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधे आदि देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने उन्हें आकर्षक मोमेंटम देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर गोपाल मंडल जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की उपाध्यक्ष, जीवछ सहनी उपाध्यक्ष जिला कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री, माननीय मंत्री मदन सहनी, मंत्री हरी सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशीला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी, विधायक जीवेश कुमार, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक मिश्रीलाल यादव, विधायक अमन भूषण हजारी, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी, महापौर अंजुम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी आदि सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना 2024-25, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पंचायती राज विभाग की पंचायत सरकार भवन की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, कृषि, श्रमिक विभाग, आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण आदि विभागों की पावरप्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अध्यक्ष और सदस्यों को अवगत कराया गया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बैठक में जिला 20 सूत्री की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिखित तथा मौखिक रूप अपना सुझाव देते हुए कहा की इस बैठक का मूल उद्देश्य है कि आमजनों किं समस्याओं का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाधान होना तथा ज्वलंत मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा समाधान करवाना। उन्होंने मनरेगा आवास योजना, पेयजल संकट, खाद्य आपूर्ति जैसे आमजनों से सम्बन्धित विषयों के संदर्भ में सुझाव दिए। नगर विधायक ने मनरेगा योजना की स्वीकृति, नाला निर्माण, भवन निर्माण, आदि योजनाओं की जो स्वीकृत हुई है, इसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु सुझाव दिए। साथ ही जिन योजनाओं का भुगतान किया गया है उनका भी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। बेनीपुर विधायक ने जीविका भवन के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने पौधारोपण के संबंध में कहा कि माह जनवरी में पौधारोपण किया गया है तो माह फरवरी में कितना पौधा बचा हुआ है उसका भी जाँच करा लेने का निर्देश दिया।

अलीनगर विधायक ने जिस योजना का काम हो रहा है, उस योजना का सूचना पट्ट लगाने हेतु सुझाव दिए। नगर विधायक ने स्वच्छता कर्मियों का भुगतान हो गया है और कब तक बाकी है उनका अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कराने हेतु सुझाव दिए। साथ ही ग्रामीण स्वच्छता कर्मी को समय से भुगतान करने का सुझाव दिया। अध्यक्ष को पंचायत सरकार भवन के संबंध में बताया की पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कोई पदाधिकारी एवं कर्मी बैठते नहीं है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा की आईडी विभाग से मिल गया है, सभी पंचायत के कार्यपालक सहायक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर को आईडी उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही सभी पंचायत सरकार भवन में बैठेंगे। बेनीपुर विधायक ने किसान हेतु डीजल अनुदान राशि के संबंध में सुझाव दिए।

साथ ही उन्होंने जिस प्रखंड में वर्षा कम हुआ है, अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा की हमारी प्राथमिकता किसान को डीजल अनुदान देना है। साथ ही उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को जिन प्रखंडों में कम वर्ष हुआ है उनका मुआयना एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा की दीपावली के अवसर पर किरासन तेल हेतु समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने जाले, कमतौल, भरवारा एवं सिंहवाड़ा में जल मीनार बनाकर तैयार है, संचालन कराने हेतु सुझाव दिए।

संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया की एक माह के अंदर संचालित करा लिया जाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्कशेड की स्वीकृति का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहां। विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जिले में आउटडोर, इंडोर स्टेडियम एवं खेल मैदान के संबंध में सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने पार्क बनाने हेतु सुझाव दिया तथा बने हुए स्मारक को सौंदर्यकरण कराने हेतु सुझाव दिए।मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अंतर्गत कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग सात दिनों के अंदर सांसद, विधायक, सदस्य से समन्वय करते हुए सूची उपलब्ध करने का निर्देश अध्यक्ष ने दिए। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिखित तथा मौखिक रूप अपना अपना सुझाव अन्य सदस्यों ने दिया।बैठक के अंत में मंत्री के द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले 9 जोड़ी वर वधु को एक-एक लाख रुपए का बिहार सरकार के द्वारा अनुदान प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से संबंधित तिथि बैठक हुई। बैठक में बताया गया की 1500 करोड रुपए की निविदा निकाली जाएगी जिससे नगर निगम नगर परिषद नगर पंचायत का तेजी से विकास होगा इसके लिए भी सदस्यों से सुझाव मांगा गया।

डीएम राजीव रोशन ने बैठक के अंत में सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की मंत्री महोदय अपना बहुमूल्य समय निकालकर दरभंगा जिले के विकास के लिए आए हैं, जिसका बेहतर परिणाम होगा। अध्यक्ष और सभी सम्मानित सदस्यों का जिले के विकास के प्रति काफी सुझाव और संदेश मिला है, जिसका जिले के अधिकारी शीघ्र कार्य को अमली जामा पहनाकर जिले के विकास की गाथा लिखेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, अपर समाहर्ता जिला खेल पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

जल श्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु डीएम ने वरीय पदाधिकारी को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

September 17, 2024
Dbg

17.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने बताया की माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के धारा - 5 अन्तर्गत प्राप्त निर्देश एवं जिला गंगा समिति को गंगा नदी (संरक्षण, सुरक्षा एवं प्रबंधन) प्राधिकार आदेश 2016 के पैरा 55 (1) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन पर्व-त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से नदियों और अन्य जल श्रोतों में मूर्तियों, पूजा सामग्री और धार्मिक प्रसाद की अन्य वस्तुओं के विसर्जन से संबंधित निम्लिखित निर्देश जारी किये गये है।

मूर्तियों के निर्माण (विसर्जन के लिए) में सिंथेटिक सामग्री/गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री, पी.ओ.पी, पकी हुई मिट्टी, रेज़िन फाइबर और थर्मोकोल आदि का उपयोग, मूर्तियों की पेंटिंग के लिए जहरीले और गैर-बायोडिग्रेडेबल रासायनिक रंगों/सिंथेटिक पेंट का उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में और उनके किनारों पर कोई मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा। नदी के किनारों और घाटों में मूर्तियों के किसी भी तरह के विसर्जन को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। नगरपालिका क्षेत्र या गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारों निर्दिष्ट मूर्ति-विसर्जन स्थलों के लिए तल पर हटाने योग्य सिंथेटिक लाइनर के साथ अस्थायी तालाबों का निर्माण करके पर्याप्त व्यवस्था किया जाएगा।फूल, माला और सजावट की सामग्री/वस्त्र/धातु की वस्तुओं के संग्रह के लिए निर्दिष्ट मूर्ति-विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलग-अलग डिब्बे/कंटेनर उपलब्ध कराया जाएगा।

कुशल निपटान सुनिश्चित करने के लिए बायोडिग्रेडेबल और नॉन-बायोडिग्रेडेबल पूजा कचरे और अन्य सामग्रियों के उचित पृथक्करण के लिए सभी पूजा पंडालों में तीन डब्बा प्रणाली प्रदान किया जाए। फूल, माला आदि जैसी बायोडिग्रेडेबल पूजा सामग्री को खाद बनाया जाना चाहिए, जबकि गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे सजावट की सामग्री (कागज, प्लास्टिक और कपड़ों से बनी) और धातु की वस्तुओं आदि को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पुनर्चक्रित किया जाना चाहिए। किसी भी पूजा सामग्री का सीधे नदी में विसर्जित नहीं किया जाए।

नदी के किनारे उपयुक्त स्थानों पर समर्पित घाट विकसित किया जाए, जहाँ मूर्ति विसर्जन, पूजा सहित विभिन्न धार्मिक समारोह/अनुष्ठान किए जा सकें, इन घाटों पर उक्त उद्देश्यों के लिए सभी व्यवस्थाएँ किया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जानी चाहिए की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना धार्मिक गतिविधियों के आयोजन का उचित प्रबंधन किया गया है। पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना पूजा और विसर्जन करने के लिए जनता और पूजा समितियों का मार्ग-दर्शन करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, नगर निकाय के अधिकारियों, पुलिस, गैर-सरकारी संगठनों आदि की एक समन्वय समिति स्थापित की किया जाए।

मूर्ति विसर्जन के पश्चात 48 घंटे के भीतर, नगरपालिका क्षेत्र/पंचायत/नदी तट पर सभी निर्धारित मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बची हुई सामग्री को स्थानीय निकायों द्वारा सी.पी.सी.बी. के दिशा-निर्देशों के अनुसार निपटान हेतु एकत्रित किया जाना चाहिए। समाचार पत्रों तथा सूचना प्रसार के अन्य माध्यमों से पूजा समितियों, मेला अधिकारियों, आम जनता को निर्धारित मूर्ति विसर्जन स्थलों की सूचना दिया जाएगा।

व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नदियों एवं जल निकायों में मूर्ति व धार्मिक सामग्री विसर्जन के दुष्प्रभावों के संबंध में स्कूली बच्चों, आम जनता एवं पूजा समितियों को शिक्षित किया जाएगा। त्योहारों के दौरान मूर्ति विसर्जन के संबंध में "क्या करें और क्या न करें", इस संबंध में नगरपालिका क्षेत्र में एवं पूजा पंडालों के निकट विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में होर्डिंग बोर्ड/बैनर लगाए जाए। इसी प्रकार नदियों/जल निकायों में मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध/नदियों एवं जल निकायों में मूर्ति विसर्जन के दुष्प्रभावों से संबंधित होर्डिंग बोर्ड/बैनर निर्धारित मूर्ति विसर्जन स्थलों एवं गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के महत्वपूर्ण घाटों पर लगाए जाए।

नदी के किनारे उचित दूरी (किनारे से 100 मीटर) पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं, जिसमें किसी भी धार्मिक सामग्री को नदी में विसर्जित नहीं करने का उल्लेख हो और इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाए। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उससे 50,000 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में वसूला जा सकता है, जिसे बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास जमा करना होगा।

डीएम द्वारा नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, बेनीपुर एवं बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर - 1 एवं सदर - 2, बेनीपुर तथा बिरौल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दरभंगा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, दरभंगा को उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उक्त आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन प्रत्येक महीने की अंतिम तिथि से पूर्व जिला पदाधिकारीको उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रत्येक महीने राज्य गंगा समिति, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण को ससमय उपलब्ध करवाया जा सके। जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, दरभंगा को निर्देश दिया गया की प्रत्येक महीने समेकित अनुपालन प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्य गंगा समिति, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ और शुद्ध रहता है

September 17, 2024
Dbg

17.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय बाढ़ पोखर केवटी दरभंगा में पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी का आगमन हुआ तथा उनके द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय में छात्राओं के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया की पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ और शुद्ध रहता है। हम लोग ऑक्सीजन गैस जो प्राप्त करते हैं वह पौधे के द्वारा ही आता है और कार्बन डाइऑक्साइड जो विषैली गैस है पौधे उसको अवशोषित कर ऑक्सीजन गैस के रूप में परिवर्तन कर देते हैं जो हम लोग के जीवन के लिए बहुत अनिवार्य प्रक्रिया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा आलोक कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्राचार्य सुधीर कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी टीम रवाना

September 17, 2024
Dbg

17.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में एथलेटिक्स बालिका अंडर -14,17,और 19 में चयनित कुल 32 प्रतिभागी को आज दिनांक 17.9.2024 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पटना के लिए जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया तथा प्रतिभागियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 18-9- 2024 से 21-9-2024 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में आयोजित होगी। आयोजन में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के साथ-साथ टीम प्रभारी को भेजा गया है। इस अवसर पर एथलेटिक संघ के सचिव यशपाल कुमार एवं टेबल टेनिस संघ के सचिव आशीष कुमार मौजूद रहे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।