September 28, 2024
27.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल के विभिन्न न्यायालयों में विचारण के लिए लंबित वादों के निष्पादन दर को बढ़ाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। आयुक्त ने सर्वप्रथम प्रमंडल के सभी डीपीओ, एसडीपीओ, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से लंबित वादों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया एवं वादों को निष्पादन की दर को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित विवादों को त्वरित निष्पादन के लिए स्पीडी ट्रायल के माध्यम से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की सात माह के अंदर 50 प्रतिशत वादों को निष्पादन करायें, साथ ही लक्ष्य के अनुरूप उन्होंने सभी पदाधिकारीयों को कार्य करने का निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने कहा की लंबित वादों को सामान्य तथा स्पीडी ट्रायल में वर्गीकृत करें। उन्होंने कहा की सरकार का उद्देश्य है की स्पीडी ट्रायल की संख्या बढ़ाए और लंबित वादों को स-समय निष्पादन कराए।
प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराए। आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार के द्वारा लंबित वादों से आयुक्त को अवगत कराया गया। बैठक में डीएम दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी, एसएसपी दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, डीपीओ, एसडीपीओ, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, SHO आदि उपस्थित थे।