September 24, 2024
24.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा जिलान्तर्गत प्रतिवेदित कांडों की तुलना में लंबित कांडों की संख्या काफी अत्यधिक है।
उक्त जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया की प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 2.5 गुणा से कम लंबित कांडों का मानक प्रतिस्थापित करने के उद्देश्य से थाना / अंचल / अनुमंडल एवं अन्य स्तर पर किये जा रहे कांडों की समीक्षा के अलावें जिला स्तर पर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनुसंधानकों को बुलाकर कांडवार समीक्षा यथा कांडों में की गयी कृत कार्रवाई, अनुसंधान की गुणवत्ता एवं कांडों के त्वरित निष्पादन कराने की दृष्टिकोण से परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार, पु0 नि0 उमाशंकर राय, पु0 नि0 प्रेमप्रकाश राय, पु0 नि0 सतेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में Investigation Supervision Team का गठन किया गया हैं। उपरोक्त investigation Supervision Team दिनांक 24.09.24 को SSP कार्यालय में अनुसंधानकर्तावार विशेष/ अविशेष प्रतिवेदित सभी लंबित कांडो का समीक्षा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में किया गया।
जिसमें मब्बी थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी अभिषेक कुमार (परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक) के द्वारा अनुसंधानकर्ता स०अ०नि० नारायण गुप्ता के कुल 12 कांड एवं सोनकी थाना के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी के कुल कांड 18, नेहरा थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी दिलीप कुमार (परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक) के द्वारा अनुसंधानकर्ता स०अ०नि० मनोज कुमार राम के कुल कांड 10 एवं सदर थाना के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० पंचम कुमार के कुल कांड 05, विश्वविद्यालय थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पु०नि० सत्येंद्र चौधरी के द्वारा अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अश्विनी कुमार के कुल 16 कांड, भालपट्टी थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी पु०नि० उमाशंकर राय के द्वारा अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० निप्पू कुमार के कुल 11 कांडो का समीक्षा किया गया। कुल 72 कांडो की समीक्षा की गयी।