September 15, 2024
14.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मनीष कुमार आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा सह अध्यक्ष बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्माण समिति की अध्यक्षता में आज (आरटीओ) रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति की बैठक हुई। बस मालिक के द्वारा 10 आपत्ति आवेदन पत्र दिया गया, जिस पर आज सुनवाई कर आयुक्त के द्वारा निष्पादन किया गया।जिला में तीन बस पड़ाव के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।
समस्तीपुर में सिंघिया मौजा, जहांगीरपुर, शिवाजी नगर, रोसडा और मधुबनी में लखनौर के बस स्टैंड के निर्माण के लिए भी समीक्षा की गई। सुरक्षित जमा राशि के संबंध में भी मामला आया जिस पर विमर्श किया गया। दरभंगा के दोनार के पास अपर समाहर्ता को सरकारी जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, जिससे की बस स्टैंड निर्माण कर नागरिक सुविधा प्रदान की जा सके। बड़े बस का परिचालन नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।
एकमी के पास भी सरकारी जमीन को चिन्हित कर बस पढाव बनाने पर भी विचार किया गया। आज की बैठक में डीएम राजीव रौशन, राजेश कुमार आरटीओ, नीरज कुमार दास अपर समाहर्ता, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
September 15, 2024
11.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा. इतिहास, कला और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करनेवाली संस्था इसमाद फाउंडेशन ने 12 माह 12 हैल्थ कैंप का आयोजन करने की घोषणा की है। हैल्थ कैंप में लोगों को डॉक्टर से परामर्श, जांच और दवाई नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। यह हैल्थ कैंप जिले के 12 अलग-अलग इलाकों में लगाये जायेंगे।
हर हैल्थ कैंप मिथिला के किसी विभूति के नाम पर समर्पित होगा। इसके तहत पहला हैल्थ कैंप मिथिला में अंग्रेजी चिकित्सा को बढ़ावा देनेवाले और पहला अस्पताल खोलनेवाले महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह को समर्पित होगा। इसी माह से शुरू हो रहे इस हैल्थ कैंप के संयोजक अभिनव सिन्हा ने बताया की पहला हैल्थ कैंप अदिति नर्सिंग होम के सहयोग से 22 सितंबर रविवार को 10 बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक डीलाही सामुदायिक भवन में लगाया जायेगा।
कार्यक्रम के समन्वयक संतोष चौधरी ने बताया। हर माह लगनेवाले इस हैल्थ कैंप में अलग अलग विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर 3 से 4 होंगे, साथ ही जरूरी दवाइयां और टेस्ट मुफ्त होगी। इस हैल्थ कैंप में मुख्य रूप से बीपी, ब्लड सूगर, प्लस, ब्लड ग्रुप और खून से संबंधित अन्य जांच सभी लोगों के लिए अनिवार्य होगी, जबकि डॉक्टर के परामर्श पर ईसीजी जैसी जांच की भी व्यवस्था की जायेगी।
September 09, 2024
09.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : 14 सितंबर 2024 शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने अचंलाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से अंचल कार्यालय में लंबित मामलों का फीडबैक लिया। साथ ही मामलों के अद्यतन सूची जिला विधिक प्राधिकार के सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा की अधिक से अधिक मामलों को निष्पादन के लिए लोक अदालत में प्रस्तुत करायें।
दूसरी ओर नोटिसों के तामिले के संदर्भ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने थानाध्यक्षों के साथ भी समीक्षात्मक बैठक किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराने का निर्देश दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नोटिस तामिल कराते समय पक्षकारों को लोक अदालत के बारे में बतायें तथा उन्हें लोक अदालत के लाभों से भी अवगत करायें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता में नोटिस तामिले का महत्व अहम है। उन्होंने विभिन्न बैंकों के ऋण संबंधी नोटिसों का भी तामिला तत्परता से कराने को कहा।
September 09, 2024
09.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा अगस्त माह- 2024 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन लहेरियासराय स्थित ऑडिरियम सभागार कक्ष में किया गया। जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पु0 उपाधीक्षक-रक्षित/ पु0 उपाधीक्षक-यातायात/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए| इस गोष्ठी में एसएसपी ने सीसीए, गुंडा, डोसियर प्रस्ताव एवम् शराब कांडो में एक माह से पहले सभी शराब कांडो में जब्त शराब का शराब विनिष्ठिकरण प्रस्ताव सात दिनों के अंदर भेजने हेतु हिदायत दिए।
सभी थानों में कार्य बटवारा हेतु ठीक से नहीं कार्य करने वाले एवं मिशन 75 के तहत कांडो का कम निष्पादित करने वाले थानों के थानाध्यक्षों को हिदायतें दी गई।मुख्यमंत्री e-desh बोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
एसएसपी के द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड /अगस्त माह में प्रतिवेदित कांड/अगस्त माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लुट, दहेज हत्या समीक्षा की गई | समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष कोतवाली, नगर, भालपट्टी, को विशेष रूप से दिशा निर्देश उन्होंने दिए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया|
एवं SC/ST (60 दिनों के अंदर)/पॉस्को/सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया| त्वरित गति से निष्पादन हेतु काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट/इश्तेहार /कुर्की को लेकर एवं विशेष/अविशेष कांडो में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया| एसएसपी ने कहा की प्रत्येक शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, इश्तेहार, कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे तथा कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने देने को कहा|
अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों का समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण हेतु संबंधित शाखा को आदेशित किया गया। सभा की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
September 09, 2024
09.09.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 3 बजे के करीब दरभंगा स्टेशन से अहमदाबाद जाने वाली ट्रैन हमसफर एक्सप्रेस पर कुमकुम देवी उम्र करीब 38 साल जो ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 3 से जा रही थी, ट्रैन के बोगी नंबर बी-2 के गेट पर जब खड़ी थी तो अचानक 3 अधेर उम्र का लड़का सामने से आते हुए कुमकुम देवी के गले से 1.5 तौला का सोना खींच प्लेटफार्म नंबर 5 पर कूदक़र आसानी से फरार हो गया। जिसके बाद एमएसयू के अमन सक्सेना वीरेन कुमार अर्जुन दास अंकित आज़ाद और कन्हैया कुमार के नेतृत्व में जीआरपी इंस्पेक्टर अभय कुमार को आवेदन सौंप कार्रवाई का मांग किया है।
इस बाबत एमएसयू के छात्र नेताओं ने कहा दरभंगा स्टेशन राजस्व देने में सर्वोच्च स्थान पर रहा है। जहाँ पर व्यवस्था नहीं होने के कारण चोर उचक्को का बोलबाला हो गया है। इतने बड़े स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होना स्टेशन प्रबंधक के कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। घटना के समय कोई पुलिस कर्मी स्टेशन पर मौजूद नहीं थे। जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े सिर्फ दावा करते है। आम यात्री को खुलेआम लूट लिया जाता है।
मिथिला स्टूडेंट यूनियन मांग कर रहा है की जल्द से जल्द चैन स्नैचर को पकड़ कर गिरफ्तार करते हुए चैन बरामद किया जाए अन्यथा एमएसयू इसके लिए स्टेशन प्रबंधक के खिलाफ दरभंगा स्टेशन पर 4 दिनों के बाद आंदोलन करने का काम करेगा और डीआरएम को आवेदन सौंप स्टेशन पर सुविधा बहाल करने के लिए कारवाई करने का भी मांग करेगा।