DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मिथिला के छोटे छोटे गाँवों मे जानकारी का खजाना भरा पड़ा है

November 15, 2024
Dbg

14.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : मिथिला विभुति पर्व समारोह के दूसरे दिन आज मिथिलाक गाम विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुधा डेयरी दरभंगा के प्रबंधक सुभाष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि प्रख्यात पत्रकार विष्णु झा संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। इस संगोष्ठी में लगभग 40 आलेख प्राप्त हुए थे जिन्हें संकलित कर पुस्तकाकार किया गया और मौके पर ही अतिथियों ने इसका लोकार्पण भी किया। विदित हो कि पिछले वर्ष भी मिथिलाक गाम विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें 90 से अधिक गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी।

उसे भी पुस्तकाकार किया गया था। संगोष्ठी के संयोजक प्रख्यात साहित्यकार मणिकांत झा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती है और खासकर मिथिला तो गांव का ही क्षेत्र है जहां धरती से सीता उत्पन्न हुई है, देवाधिदेव महादेव महाकावि विद्यापति की चाकरी करने हेतु उनके यहां उगना बनकर बहुत दिनों तक रहे थे। उस मिथिला के छोटे छोटे गाँवों मे जानकारी का खजाना भरा पड़ा है। आवश्यकता है उसके दस्तावेजी करण का जो इस संगोष्ठी के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए चिकित्सक डॉक्टर ओमप्रकाश ने कहा की गांव में रहने वाले लोग शहर के सभी सुख सुविधाओं को प्राप्त करते हैं किंतु अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को आज भी अक्षुण्ण बनाए हुए हैं।आवश्यकता है गांव में चल रहे रीति रिवाजों को संजोकर रखने की।

मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए सुभाष कुमार सिंह ने कहा की गांव में सीखने के लिए बहुत कुछ पड़ा हुआ है। आज भी हम अपने दैनिक जीवन में गांव में सुनने वाले मुहावरों को तथा कहावतों को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के पद से बोलते हुए प्रोफेसर अयोध्या नाथ झा ने मिथिला के विभिन्न गांवों से आलेख आने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉक्टर महेंद्र राम ने अपने गांव के गुणों का बखान किया। आगत अतिथियों का स्वागत संस्थान के महासचिव डॉक्टर बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने उद्बोधन से किया।

उन्होंने कहा की विद्यापति सेवा संस्थान मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है। संस्थान के अध्यक्ष तथा पूर्व कुलपति प्रोफेसर शशि नगर नाथ झा ने कहा कि इस संगोष्ठी कि यह सफलता है की पुस्तक के माध्यम से हम विभिन्न गांवों के विशिष्टता को समझ सकेंगे।

संगोष्ठी में डॉक्टर सती रमण झा, शंभू नाथ मिश्रा आसी , कामेश्वर कुमार ओझा , रितु प्रज्ञा, गोपाल कुमार झा, प्रभाकर कुमार झा ,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार झा, मोहन मुरारी झा , सुमित श्री झा, डॉ अजय कुमार, डॉक्टर प्रतिभा स्मृति, साहेब ठाकुर, प्रतिभा किरण, मुन्नी मिश्र, आनंद शंकर, इंदु कुमारी, बागेश्वरी कुमारी, डॉक्टर पूनम कुमारी झा, रामचंद्र राय, नीलम झा, स्वर्णिम किरण प्रेरणा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने आलेख का पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन हरि किशोर चौधरी ने किया जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गंधर्व कुमार झा के बेदध्वनि एवं डॉ ममता ठाकुर के गाए भगवती वंदना से और समापन जानकी ठाकुर के गाए नचारी से किया गया।

स्वच्छ शहर अभियान को 20 नवम्बर तक विस्तारित किया गया

November 15, 2024
Dbg

14.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया की 10 नवम्बर से 13 नवम्बर 2024 तक दरभंगा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत "स्वच्छ शहर अभियान" माननीय प्रधानमंत्री के दरभंगा आगमन के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया था, उक्त विशेष स्वच्छ अभियान को आगे 20 नवम्बर 2024 तक विस्तारित किया गया है। संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों, चौक चौराहों एवं घाटों को साफ-सफाई किया जा रहा है, साथ ही नगर आयुक्त द्वारा स्वयं भ्रमणशील रह कर उक्त अभियान का निरीक्षण किया जा रहा है।

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ अभियान को विस्तारित को लेकर बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा की नगर निगम के सभी पदाधिकारीयों, नगर निगम के सभी संसाधनों को शहर की साफ-सफाई में लगाया गया है। आज सफाई की विशेष अभियान के तहत गंगा सागर पोखर, दरभंगा टावर आदि स्थलों की साफ सफाई कराया गया।

विशेष अभियान के तहत अब दरभंगा नगर निगम में सफाई में आमूल चूल परिवर्तन आया है। नगर आयुक्त द्वारा विशेष अभियान के क्रम में शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़क, तालाबों आदि का औचक निरीक्षण किया गया तथा कर्मियों को सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पीएम के लिए मिथिला का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता है

November 15, 2024
Dbg

14.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दरभंगा में एम्स निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम की सफ़लता ने देश स्तर पर एक इतिहास कायम किया है। दो लाख से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने जिस तरह से पीएम मोदी तथा सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं के विचारों को आत्मसात् किया वह अपने आप में एक उदाहरण है।

इस कार्यक्रम में साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से पीएम मोदी तथा सीएम नीतीश कुमार को साधुवाद है। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अपना योगदान देनेवाले एनडीए के नेताओं कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों सभी मीडियाकर्मियों को इसके लिए साधुवाद है। लोकसभा में भाजपा सचेतक सह सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने एम्स निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम तथा जनसभा में भाग लेनेवाले तथा इसको सफल बनाने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए उपरोक्त बातें कही हैं।

सांसद डा ठाकुर ने इस कार्यक्रम को मिथिला क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन में जिस प्रकार से मिथिला की पूजनीय माता सीता कवि कोकिल विद्यापति यहां की धरोहर पान मखान जैसी सांस्कृतिक विरासत को महिमा मंडित किया गया उससे स्पष्ट होता है कि एनडीए सरकार और मोदी के लिए मिथिला का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता है। सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा एम्स को मिथिला के नव निर्माण की नींव बताते हुए कहा कि प्राकृतिक अपदाओ से घिरे मिथिला क्षेत्र में सस्ता तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा शूरू होने के बाद मिथिला क्षेत्र नेपाल की सीमावर्ती जिलों तथा सिक्किम जैसे प्रदेश के लोगों को बहुत ही लाभ मिलेगा। सांसद डा ठाकुर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने वाले सभी भाजपा तथा एनडीए के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं तथा मिथिलावासियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

पीएम ने किया दरभंगा AIIMS का शिलान्यास, सीएम बोले एम्स के निर्माण में राज्य सरकार पूरे तौर पर केंद्र सरकार को सहयोग करेगी

November 15, 2024
Dbg

13.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की दरभंगा एम्स समेत स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं ऊर्जा क्षेत्र की 25 विकास परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से भूमि पूजन, शिलान्यास, लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। उन्होंने दरभंगा के शोमन में भूमि पूजन कर दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर झंझारपुर-लौकहा रेल लाइन में 2 जोड़ी मेमू ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर पीएम श्री मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की राज्य में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए एम्स-दरभंगा की नींव रखी गयी है, जिसे 1,260 करोड़ रुपये से अधिक के लिए निर्मित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण हो जाने से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आएगा। AIIMS के निर्माण हो जाने से मिथिला, कोसी और तिरहुत के अलावा पश्चिम बंगाल और कई अन्य स्थानों के लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगा। नेपाल से आने वाले मरीजों को भी इससे फायदा होगा। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की इस योजना के तहत देश में लगभग चार करोड़ लोगों का इलाज किया गया है। मुझे खुशी है की एनडीए सरकार की इस योजना ने उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण चिंता को दूर किया है।

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा की इनकी सरकार आने के बाद बिहार में स्थिति सुधारी। उन्होंने कहा की पहले जो भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित होता था, वह एम्स दिल्ली जाता था। हमारी सरकार ने देश के कई हिस्सों में नए एम्स अस्पताल स्थापित किए। आज देश में लगभग दो दर्जन एम्स अस्पताल हैं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा की हमारी सरकार ने तय किया की कोई भी व्यक्ति अपनी मातृभाषा में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करके डॉक्टर बन सकता है। यह कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे बड़ा श्रद्धांजलि है। पीएम ने कहा की आनेवाले पांच वर्षों में सरकार 75,000 नई मेडिकल सीटें बढाई जायेंगी। उन्होंने कहा की मुजफ्फरपुर में बन रहे कैंसर अस्पताल से रोगियों को राज्य में ही बेहतर इलाज मिलेगा और उन्हें राज्य के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार को भी एक बड़ा नेत्र अस्पताल मिलेगा। उन्होंने कहा की सरकार देश में सभी लोगों का बेहतर स्वास्थ्य कैसे हो इस पर काम कर रही है। हमारा ध्यान पांच है।

पहला ध्यान रोग निवारण पर, दूसरा रोग की सही निदान पर, तीसरा लोगों को मुफ्त और सस्ते इलाज मिलना चाहिए और उन्हें सस्ती दवाएं मिलनी चाहिए, चौथा छोटे शहरों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं और देश में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाए तथा पांचवा ध्यान है स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक को बढ़ाना। पीएम ने कहा की NDA सरकार बिहार में विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सीएम नितीश कुमार ने कहा की आज प्रधानमंत्री जी के द्वारा दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया जा रहा है, यह हम सबके लिये महत्वपूर्ण अवसर है। दरभंगा में एम्स बन जाने से लोगों को काफी अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी और इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी। सीएम ने कहा कि वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में पहली बार पटना में एम्स के निर्माण का निर्णय लिया गया था जो अब काफी अच्छे ढंग से बन गया है। यहां पर काफी लोग इलाज कराने जाते हैं। दूसरी बार भी वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शासनकाल में ही यह तय हो गया था कि बिहार में एक और एम्स बनेगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी से भी हम मिले थे और उनसे कहा था कि पटना में एक एम्स हो गया है और अब दूसरी जगह दरभंगा में एक और एम्स बनना चाहिए।

हम सबलोगों को शुरू से ही कहते रहे कि बिहार में दो एम्स का निर्माण होना चाहिए। वर्ष 2019 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे०पी० नड्डा जी जब पटना आए थे तो हम उस समय भी उनसे आग्रह किए कि आप इसको जल्दी से बनवाइए। सीएम ने कहा की हमलोगों की पहले इच्छा थी कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को ही एम्स के रूप में स्वीकार कर लिया जाय लेकिन उसमें दिक्कत होने पर फिर दूसरी जगह एम्स बनाने का निर्णय लिया गया। आपलोग आज जहां पर बैठे हुए हैं इसी जगह को दरभंगा के डीएम द्वारा एम्स के निर्माण के लिए चुना गया है।

हम जब यहां पर आये और देखे तो बोले कि यह जगह दरभंगा, एम्स के निर्माण के लिए बहुत अच्छी है। अब यहां पर राज्य सरकार द्वारा रास्ते का चौड़ीकरण कराया जाएगा ताकि यहां आने-जाने में काफी सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स बन जाने से शहर का बहुत विस्तार होगा। सबलोगों को इलाज के लिए यहां पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह बड़ी खुशी की बात है कि आज यहां पर प्रधानमंत्री जी दरभंगा एम्स का शिलान्यास करने आए हैं। मैं उनका अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं। राज्य सरकार द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी विस्तार किया जा रहा है। यह पटना के पी०एम०सी०एच० के बाद दूसरा सबसे पुराना अस्पताल है। अब यहां पर 2500 बेडों की व्यवस्था रहेगी जिससे मरीजों को इलाज में आसानी होगी। पटना के पी०एम०सी०एच० का भी विस्तार किया जा रहा है, इसे विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज में और सहूलियत हो। सीएम ने कहा कि हमलोगों को बहुत खुशी है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी यहां पधारे हैं।

हमलोग जैसा एम्स के निर्माण के बारे में सोचे हैं मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार की देखरेख में एम्स का निर्माण काफी अच्छे ढंग से होगा। मैं यहां उपस्थित आपलोगों से अनुरोध करूंगा कि आप सब प्रधानमंत्री जी के स्वागत में हाथ उठाइए और उनका अभिनंदन करें। यह बहुत खुशी की बात है कि आज प्रधानमंत्री जी खुद इसका शिलान्यास कर रहे हैं। दरभंगा एम्स के निर्माण में राज्य सरकार पूरे तौर पर केंद्र सरकार को सहयोग करेगी।

एम्स शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किये हैं

November 12, 2024
Dbg

12.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : कल प्रधानमंत्री द्वारा सिमरी थाना अंतर्गत शोभन में एम्स शिलान्यास का कार्यक्रम है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आज शोभन में डीएम एवं एसएसपी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की कार्यक्रम में तीन घंटे पहले अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारियों को सावधान और सजग होकर विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। हेलीपैड में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर 164 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था के संधारण के लिए की गई है। संयुक्त आदेश के तहत 6:00 बजे पूर्वाह्न से 2:00 बजे अपराह्न तक VVIP के रूट मार्ग पर मिलने वाले सड़कें बंद रहेगी।

आम लोगों के आवागमन के लिए मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर से आने वाली छोटी वाहन दरभंगा शहर में शोभन से एकमी होकर प्रवेश करेगी। दिल्ली मोड, शिव धारा, महिंद्रा शोरूम, शोभन मोड, एकमी घाट के बगल वाली सड़क रास्ता 6:00 बजे पूर्वां. से 2:00 बजे अपराह्न तक बंद रहेगी।गौसाघाट में आने वाले सभी वाहन कगवा गुमटी तक हीआएगी। पटना को जाने वाली वाहन दिल्ली मोड होते हुए एन एच 57 से गुजरेगी। SHO यातायात को थाना रोड लाइनिंग में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।जांचोंप्रात ही व्यक्तियों को कार्यक्रम के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अवसर पर सूचना संग्रहण एवं महत्वपूर्ण संवादों को आदान-प्रदान करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय दरभंगा में की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06272 240 600 है। जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 13 नवम्बर 2024 को प्रातः 6:00 बजे से माननीय प्रधानमंत्री के दरभंगा से प्रस्थान करने तक प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दरभंगा प्रतिनियुक्ति रहकर कार्यरत रहेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।