DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में कई सीएससी, वीएलई ने शिरकत कर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी

November 18, 2022
Dbg

17.11.2022 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित दरभंगा ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे जिला भर के सैकड़ों सीएससी वीएलई ने शिरकत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, सीएससी के स्टेट हेड संतोष तिवारी सम्मिलित हुए। सीएससी के स्टेट हेड संतोष तिवारी द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को पाग, चादर व बुके देकर सम्मानित व स्वागत किया गया।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में सीएससी द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख सेवाएं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, कृषि इनपुट सब्सिडी, कृषि पंजीकरण, रेलवे एवं हवाई टिकट, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सुविधा, प्रधानमंत्री कृषि मानधन योजना के लाभुकों का केवाईसी सत्यापन, सभी प्रकार के बिल पेमेंट की सुविधा, टेलीमेडिसिन, उज्जवला योजना के तहत गैस बुकिंग एवं डिलीवरी, पैन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान, पासपोर्ट, टेली लॉ, किसानों को कृषि वैज्ञानिक से सलाह सहित दर्जनों लोक सेवा पर चर्चा और उपस्थित वीएलई को महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। वीएलई द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का भी जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि CSC (Common Service Centre) के माध्यम से देश भर के नागरिको को विभिन प्रकार की लोक सेवा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि समाज के पिछले पंक्ति के लोगों को भी सभी सरकारी लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से मिले, जिसमें सीएससी की भूमिका सबसे अहम है। वसुधा केंद्र के माध्यम से आज सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी सभी ऑनलाइन सुविधा आसानी से लोगों को मिल रहा है। इस कार्य के लिए उन्होंने सीएससी के सभी पदाधिकारी एवं वीएलई को धन्यवाद दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कथन "किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल पल जुड़ा रहता है। भारत के पास तो गर्व करने के लिए अथाह भंडार हैं, समृद्ध इतिहास है, चेतनामय सांस्कृतिक विरासत है।" को दोहराते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत, सेवा समर्पण और देश सर्वोपरी इस संकल्प की दिशा में सीएससी पिछले कई वर्षों से निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। आज सीएससी के द्वारा प्रत्येक गांव में रोजगार का सृजन हो रहा रहा है। सांसद डॉ ठाकुर ने उपस्थित वी एल ई से अपील किया की सभी लोग सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लक्ष्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अधिकतर योजना ग्रामीण पृष्ठभूमि के विकास को लेकर बनाया जाता है, जिसमे सीएससी की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत आमलोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ मसला है और यह भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि जिला में लगभग 27 लाख लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है, और एक तय समय सीमा के भीतर इस निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और दूरदर्शी योजना का ही परिणाम है की आज देश के कोने कोने में सीएससी केंद्र स्थापित है और इसका लाभ आमलोगों को मिल रहा है।पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि सीएससी डिजिटल इंडिया का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसके माध्यम से प्रत्येक गांव मे शिक्षा, चिकित्सा सेवा सहित अन्य सभी ऑनलाइन सुविधा लोगों को प्रदान किया जा रहा है। लोग आज घर बैठे टेली मेडिसिन, टेली लॉ जैसी सुविधा प्राप्त कर रहे है।

यह भारत में डिजिटल क्रांति का एक उदाहरण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि सीएससी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ऑनलाइन सर्विस योजना है। जिसके तहत पूरे देश में आम लोगों को ऑनलाइन सर्विस प्रदान किया जाता है। उन्होंने ई श्रम कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि आज सीएससी के कारण ही देश भर ई श्रम कार्ड बनाना संभव हो पाया है। वहीं उन्होंने आयुष्मान भारत के लक्ष्य को जल्द पूरा करने को भी कहा। विधायक ने कहा कि आज टिकट बुकिंग से लेकर किसान सम्मान निधि योजना तक का लाभ सीएससी के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। सीएससी के स्टेट हेड संतोष तिवारी ने उपस्थित वी एल ई को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिला भर में मुख्य रूप से लगभग 12 सौ से अधिक सीएससी केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां से लोगों को सभी सुविधा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के सोच को धरातल पर लाने के दिशा मे सीएससी की बिहार टीम के नित्य अग्रसर है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रत्येक सीएससी सेंटर पर सीएससी से संबंधित कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव को एक जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा। उन्होंने सीएससी के जिला अधिकारियों को आयुष्मान भारत के लक्ष्य को एक समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा । उन्होंने कहा कि सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सभी योजना काफी महत्वपूर्ण है, अतः सभी जगह, सभी पात्र लोगों को इसका लाभ मिले इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कार्यक्रम को डीआईओ दरभंगा के पदाधिकारी राजीव झा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी द्वारा भी संबोधित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सीएससी के एजीएम मुदित मणि द्वारा किया गया। वीएलई को जानकारी देने वालों में ब्रजेश सिंह, सौरभ कुमार, सीएससी के जिला प्रबंधक राकेश कुमार खां, मनीष कुमार, सुधांशु कुमार, अजय कुमार उपस्थित थे।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

November 18, 2022
Dbg

17.11.2022 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा की गयी। जिला समन्वयक डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले के 05 लाख 99 हजार 387 परिवारों के 27 लाख 89 हजार 706 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभी तक 01 लाख 55 हजार 897 परिवारों के 03 लाख 15 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

उप विकास आयुक्त द्वारा पंचायत स्तर पर आँगनवाड़ी सेविका एवं आशा के सहयोग से कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की योजना बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही श्रम संसाधन कार्यालय, दरभंगा में निबंधित 54 हजार श्रमिकों का गोल्डन कार्ड तुरन्त बनवाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन प्रतिनिधियों को एवं स्थानीय डीलर का सहयोग प्राप्त किया जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष्मान कार्ड प्रत्येक व्यक्ति का अलग बनता और इससे व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष 05 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज सूचीबद्ध बड़े बड़े हॉस्पिटल में कराने की सुविधा प्रदान की जाती है। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर ग्राहक सेवा केन्द्र पर जाने से भी निःशुल्क गोल्डेन कार्ड बन जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान डी.पी.एम. विशाल कुमार ने बताया कि दरभंगा जिला को (एस्पिरिसनल) अंकाक्षी जिला में शामिल कर लिया गया है और इससे बाहर निकलने के लिए वर्तमान वर्ष में निर्धारित सभी 09 इंडीकेटर (सूचक) में उपलब्धि राज्य औसत से ऊपर एवं अगले वर्ष राष्ट्रीय औसत से ऊपर उपलब्धि प्राप्त करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम सूचक प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं के यहाँ स्वास्थ्य कर्मियों का भ्रमण व जाँच की उपलब्धि राज्य औसत से अधिक 93 प्रतिशत् प्राप्त हो चुकी है। 180 आई.एफ.ए टेबलेट के वितरण में 98 प्रतिशत, संस्थागत प्रसव में 87 प्रतिशत्, कुशल जन्म परिचारक की देखभाल में प्रसव की उपलब्धि 95 प्रतिशत, घर पर शिशु के जन्म के उपरान्त देखभाल (एच.बी.एन.सी.) में भी उपलब्धि राज्य औसत से अधिक है। पूर्ण टीकाकरण, टी.वी., हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में भी उपलब्धि राज्य औसत से अधिक प्राप्त हो चुकी है। समीक्षा के दौरान इन सभी सूचकों में नीचे रहने वाले प्रखण्डों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे अपनी-अपनी उपलब्धि का प्रतिशत बढ़ावें। परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धि 42 प्रतिशत, अंतरा इंजेक्शन में 75 प्रतिशत, आई.यू.सी.डी. में 38 प्रतिशत उपलब्धि रही।

बैठक में बताया गया कि जिले के ओ.पी.डी. में 03 लाख 13 हजार 748 तथा आई.पी.डी. में 75 हजार 927 मरीजों का ईलाज किया गया है। इनमें क्रमशः 71 प्रतिशत एवं 54 प्रतिशत उपलब्धि रही है। प्रत्येक प्रखण्ड में आशा के स्थान रिक्त हैं। पंचायत स्तर पर मुखिया जी द्वारा आम सभा के माध्यम से आशा का चयन किया जाता है, इसके लिए आवश्यक है कि वह गाँव की बहु हो एवं कम से कम मैट्रिक पास हो। बताया गया कि जिले में लगभग 543 आशा के स्थान रिक्त हैं। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला पंचायती राज पदाधिकरी से समन्वय स्थापित कर आशा के रिक्त स्थान को भरा जाए। बैठक में एन.सी.डी.सी.एच.सी. क्लिनिक में की जा रही प्रारम्भिक जाँच की भी समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि दरभंगा सदर पीएचसी की ए.एन.एम शबरूण खातुन को कोविड-19 एवं पूर्ण टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार से नवाजा गया है। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला स्तर पर भी उन्हें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित करने तथा उनके साथ अन्य उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अति कुपोषित बच्चों (एस.ए.एम.,सैम) को कुपोषण के दायरे से बाहर निकालने हेतु चलाए जाने वाले पूर्णियाँ मॉडल कार्यक्रम के लिए एक कार्य योजना केयर की डॉ. श्रद्धा झा द्वारा पावर प्वाईट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सबसे पहले सभी बच्चों का सर्वें करा लिया जाए और उसके उपरान्त उन्हें पोषक आहार एवं दवा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए पहले से भी कार्यक्रम चल रहे हैं। जरूरत है उन्हें शत-प्रतिशत जमीन पर उतारने की।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस.) डॉ. रश्मि वर्मा, यूनिसेफ के शशिकान्त सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकरीगण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

November 17, 2022
Dbg

16.11.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम श्री रौशन के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, अमित कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क, नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं कई वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधि ने दीप प्रज्जवलन में सहयोग किया।

उक्त अवसर पर डीएम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को मजबुत बनाने में, राष्ट्र निर्माण में देश के सभी नागरिक अपना योगदान देते हैं, लेकिन मीडिया के हाथों में कलम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी है। मीडिया मजबूती से जनता की बात रखती है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विशेष महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी बात अभिव्यक्त करते हैं, तो एक-दूसरे से जुड़ते हैं। सामाज में जुड़ाव अभिव्यक्ति के माध्यम से ही होता है। हमारा लोकतंत्र अन्य लोकतंत्र की तुलना में विशेष महत्वपूर्ण इसलिए है कि हमारे देश की स्वतंत्रता में सामाज के हर वर्ग का योगदान रहा है। इसके निर्माण में सभी का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव हुए हैं। अभिव्यक्ति का माध्यम तीव्र हो गया है। संचार के नये-नये माध्यम आ गए हैं। अभिव्यक्ति के लिए सभी को डीजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध है। मीडिया को भी बदलते समय के अनुसार अपने में बदलाव लाना होगा। सबसे पहले खबर देने की होड़ में कहीं न कहीं गुणवत्ता एवं विश्वनीयता प्रभावित हो रही है।

मीडिया को इस पर विशेष ध्यान रखना होगा। विश्वनीयता एवं गुणवत्ता से ही किसी मीडिया की साख बनती है। अभिव्यक्ति का अधिकार सभी अधिकारों का मूल है। उन्होंने दरभंगा के मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ जिला प्रशासन को हर अवसर पर मीडिया से सहयोग एवं फीडबैक मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया का फीडबैक प्रशासन के लिए बहुत मायने रखता है। हमारी अपेक्षा रहती है कि आपका फीडबैक मिलता रहे। उन्होंने जिले के विकास के लिए सुझाव देने हेतु मीडिया को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मीडिया जब चाहेगी, वे उनके सुझाव लेने को उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, अमित कुमार ने कहा कि दरभंगा पुलिस को प्रेस के माध्यम से काफी फीडबैक मिलता रहा है और उनके फीडबैक पर कार्रवाई भी की जाती रही है। पुलिस विभाग भी अपनी ओर से वांछित सूचना मीडिया को उपलब्ध कराती रहती है और यह समन्वय हमेशा बना रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर, शकील अहमद, अभिनव सिंह, संतोष दत्त झा, संजय कुमार, फिरोज अहमद, दिलीप कुमार झा, आशीष कुमार झा, संजय कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, सुभाष शर्मा, संजय मिश्रा ने अपने-अपने उदगार व्यक्त किये और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखें तथा जन सम्पर्क विभाग से मिलने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। जिला प्रशासन से बेहतर सहयोग व समन्वय की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने की।

उक्त अवसर पर मो. अब्दूल कलाम, रमण कुमार दास, नीरज कुमार राय, चिन्टु चौधरी, अजीत कुमार चौधरी, पप्पु सिंह, रोहित राज, अमर कुमार कर्ण, कमलेश कुमार राम, जगजीत कुमार, प्रकाश झा, आशुतोष झा, त्रिपुरारी झा, धमेन्द्र मिश्रा, अहमद खान, मो. मिन्नतुल्लाह, आशीष कुमार झा, सबाउद्दीन, नवीन कुमार, विजय भारती, माधव कुमार, लाल बाबु अंसारी, नफिस कुमार, विनय कुमार ठाकुर, इम्तेयाज अहमद, दीपक कुमार झा, संजय मंडल, शकील अहमद, मो. सरफराज आलम, एम.एच. खान, लक्ष्मण कुमार एवं सत्यम कुमार के साथ-साथ अन्य मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

देश के विकास के लिए सभी बच्चों को समूचित शिक्षा उपलब्ध कराया जाय

November 17, 2022
Dbg

16.11.2022 (दरभंगा) : 14 नवंबर को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि 20 नवंबर को सम्पूर्ण विश्व में बाल दिवस मनाया जाता रहा है। इस वर्ष 14 नवंबर से 20 नवम्बर की अवधि में सरकार एवं महत्वपूर्ण घटक यूनिसेफ द्वारा Child right week मनाया जा रहा है, जिसमें श्रमायुक्त, बिहार पटना के निदेश के आलोक में आज दिनांक-16 नवम्बर 2022 को बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम उपश्रमायुक्त दरभंगा के कार्यालय में आयोजित की गयी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चाइल्ड लाइन की टीम, नियोजनालय के पदाधिकारी एवं कर्मी को राकेश रंजन, श्रम अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा बाल श्रम नियोजित नहीं करने से सम्बंधित शपथ दिलायी गयी तथा धावा दल और चाइल्ड लाइन की टीम को रवाना किया गया। धावा दल की टीम के द्वारा लहेरियासराय लोहिया चौक से होते हुए दरभंगा टावर चौक से राज कैंपस और बाईपास होते हुए विभिन्न दुकान/प्रतिष्ठान में शपथ पत्र भरवाया गया और चाइल्ड लाइन के द्वारा दोस्ती बैंड और चाइल्ड लाइन बैच 1098 सभी कर्मी और पदाधिकारियों को बाँधा गया तथा सभी बच्चों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक करवाई की गई। राकेश रंजन, श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों का स्थान विद्यालय में और खेल कूद के मैदान में है न कि होटल, ढावा, गैराज में। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद दोनो आवश्यक है और यह हम सबकी सामूहिक ज़िमेदारी है। देश के विकास के लिए सभी बच्चों को समूचित शिक्षा उपलब्ध कराया जाय। श्रम अधीक्षक द्वारा जिले के सभी नियोजकों से अपील की गयी कि बच्चों को नियोजित नहीं करें। यदि कोइ नियोजक दुकान/प्रतिष्ठान में बच्चों को नियोजित करते हैं तो उनके विरूद्ध कठोर कानूनी करवाई की जाएगी। यदि किसी दुकान /प्रतिष्ठान में बाल श्रम से कार्य लिया जा रहा है तो कोई भी व्यक्तिटोलफ्री नंबर-1098 पर शिकायत कोई भी व्यक्ति कर सकते हैं।

जिलास्तरीय फाइलेरिया क्लिनिक का हुआ उदघाटन

November 17, 2022
Dbg

16.11.2022 (दरभंगा) : राज्य को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में विभाग की ओर से फाइलेरिया क्लिनिक (एमएमडीपी) का उद्धाटन सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ. एसएस झा, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जेपी महतो, डीआईओ डॉ. एके मिश्रा, एन.सी.डी.ओ डॉ. सत्येंद्र कुमार मिश्रा एवं केयर इंडिया के डी.पी.ओ धीरज सिंह द्वारा किया गया। यह क्लिनिक सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसमे फाइलेरिया रोग के जानकारी व उपचार की जाएगी। साथ ही निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस क्लीनिक के खुल जाने से फाइलेरिया रोगी व परिजनों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कंसल्टेंट बबन प्रसाद, भिबीडीसीओ आसुतोष कुमार, एफआई गणेश महासेठ, सीएफएआर के डिविजनल कॉर्डिनेटर मीडिया अजय कुमार, अंकित कुमार, अंज़ार अहमद सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सिविल सर्जन दरभंगा डॉ ए.के. सिन्हा ने कहा कि जिले में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया संक्रमण को रोकने के लिए दवा खिलाई जाती है। फाइलेरिया के मरीजों को बेहतर सुविधा एवं क्लीनिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में मार्डीबिलिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी (एमएमडीपी) प्रीवेंशन क्लिनिक खोलने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। इसके आलोक में फाइलेरिया क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। फाइलेरिया के प्रति जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी महतो ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपांव) मरीजों की देखभाल के लिए जिला स्तरीय रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम (एमएमडीपी) फाइलेरिया क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक हाथीपांव के मरीज अपना सलाह, उपचार एवं सफाई को लेकर जानकारी ले सकते हैं। मरीज़ों के सहायता के लिए कर्मी अंज़ार अहमद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो समय से कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक और कर्मी की ड्यूटी यहाँ लगाई गई है। डॉ. महतो ने कहा कि फाइलेरिया के उपचार व दवा के लिए फाइलेरिया कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। हाथीपांव एवं हाईड्रोसिल दोनों फाइलेरिया के ही लक्षण होते हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।