Dbg

19.11.2022 (दरभंगा) : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह दरभंगा न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने आज दरभंगा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने न्यायालय परिसर स्थित ई - सेवा केंद्र का उदघाटन फीता काट कर किया। इससे पूर्व न्यायमूर्ति श्री कुमार दरभंगा बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से मिले तथा नए अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की ओर से विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही। न्यायालय परिसर स्थित बगीचा में न्यायमूर्ति श्री कुमार ने वृक्षारोपण भी किया।