DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

प्रशासन, सरकार और आमलोगों को किसानो की फ़िक्र होनी चाहिए

November 19, 2022
Dbg

18.11.2022 (दरभंगा) : लहेरियाराय स्थित नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में कृषि विभाग द्वारा कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मंत्री समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, मदन सहनी के साथ, बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, हायाघाट के विधायक रामचन्द्र प्रसाद, डीएम राजीव रौशन, जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी, उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं परियोजना निदेशक (आत्मा) पुणेन्दु नाथ झा द्वारा बारी-बारी से सभी अतिथियो को पौधा देकर एवं पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार, मदन सहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहे जितनी भी तरक्की कर लें, आसमान की ऊँचाईयों को छू ले, लेकिन जब तक हम अपने किसान भाईयों द्वारा उत्पादित अन्न ग्रहण नहीं करेंगे, तब तक शायद हम कोई काम नहीं कर सकेंगे, इसलिए हमारे किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि पुजनीय भी हैं। प्रशासन, सरकार और आमलोगों को भी उनकी फिक्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले तक कृषि लगातार घाटे का सौदा सिद्ध हो रहा था। किसानों का कृषि से मोह भंग हो गया था। लेकिन हमारी सरकार द्वारा कृषि से संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन ने किसानों को फिर से खेती में आने को विवश किया है। यही कारण है कि धान, मक्का और सब्जी उत्पादन में हमारे प्रदेश ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि एक समय में हमारे यहाँ बड़े पैमाने पर मक्का उत्पादन होता था। खासकर मिथिलांचल क्षेत्र में, लेकिन आज बहुत कम क्षेत्र में मक्का का उत्पादन होता है। सरकार भी चाहती है कि मौसम और फसल अनुकूल खेती हो। जिस जिला में जिस फसल का उत्पादन बेहतर हो सकता है, उस जिला में उसी फसल का उत्पादन किया जाए, ताकि ज्यादा फसल उत्पादन हो सके तथा किसान भाईयों को भी इसका लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि कई जिला जिनमें सहरसा, मधेपुरा, पूर्णियाँ, कटिहार, भागलपुर शामिल है, में मक्का का उत्पादन होता है तथा दरभंगा में धान, गेहूँ का फसल तथा लिची और आम जैसे फल का भी अच्छा उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि यहाँ मछली के अलावा विश्व प्रसिद्ध माखाना का कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत उत्पादन मिथिलांचल क्षेत्र में होता है, इसलिए मुख्यमंत्री और कृषि विभाग ने यह निर्णय लिया है, जो जिला जिस फसल का उत्पादन ज्यादा करता हो, वही फसल उस जिला में उत्पादन किया जाए, इसलिए मखाना के लिए दरभंगा जिला को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उड़ान योजना के अन्तर्गत इग्लैंड एवं कई अन्य देश में लिच्ची एवं आम को दरभंगा से भेजा गया।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने बताया है कि वे मखाना भी विदेश भेजने वाले हैं। यह स्वागत योग्य कदम है। सरकार किसान भाईयों के लिए बहुत सारी योजनाएँ चला रही है, इसके लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब किसान फसल उगाते थे, तो क्षति होने पर उन्हें खुद सहना पड़ता था, लेकिन अब उसकी जिम्मेवारी सरकार ले ली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फसल क्षति की स्वंय समीक्षा करते हैं। बाढ़, सुखाड़, आंधी तुफान, ओला, वृष्टि या कीट के आक्रमण से हुई फसल क्षति का आकलन कर उसी अनुपात में किसानों को मुआवजा उपलब्ध करया जाता है। मुख्यमंत्री जी के किसानों के प्रति जो सोच है, वही कारण है कि आज किसान खेतों में काम कर रहे हैं और सरकार उनकी उत्पादकता बढ़ाने के विभिन्न उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि यहाँ मक्का की उत्पादकता अमेरिका से भी अधिक है। उपरोक्त 06 जिलों में 50 क्विंटल प्रति एकड़ मक्का का उत्पादन होता है, जो अमेरिका से भी ज्यादा है। शाहाबाद को धान का कटोरा कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में हर फसल का अच्छा उत्पादन हो रहा है और यह सरकार के प्रयास का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि यंत्र के माध्यम से हम जल्द से जल्द और अधिक से अधिक उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं आप मेहनती हैं, लेकिन समय बदल रहा है और बदलते समय के अनुसार कृषि यंत्रों का प्रयोग जरूरी है। जिस रफ्तार से जनसंख्या बढ़ रही है, उसी अनुपात में हमें कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ानी होगी। यदपि पहले से कई गुणा कृषि उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। मुख्यमंत्री जी का भी सोच है, जब तक देश के हर कोने में, उनकी थाली में बिहार के एक फसल का व्यंजन नहीं होगा, तब तक हम चैन से बैठने वाले नहीं है और यही कारण है कि हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारे किसान भाईयों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तब ही हमारे राज्य और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा और इसलिए हम भी किसान भाईयों के आय के श्रोत बढ़ाने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बेनीपुर के विधायक श्री विनय चौधरी ने कहा कि वे खुद किसान परिवार से आते हैं और पहले की कृषि की तुलना में अब कृषि आधुनिक एवं यंत्र युक्त हो गई है। मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार की सोच के केन्द्रबिन्दु किसान और कृषि रहा है, जब वे केन्द्रीय कृषि मंत्री थे, तभी से किसानों के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किये। उन्होंने ही कृषि रोड मैप का निर्माण किया। कृषि रोड़ मैप बनने के कारण ही कृषि क्षेत्र में नए-नए सुधार एवं प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी विज्ञापन एवं होर्डिग्स के माध्यम से दी जा रही है, किसान भाइयों को उसे पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास के लिए सरकार द्वारा2 चलायी जा रही योजनाएं व कृषि में नूतन वैज्ञानिक प्रयोग की जानकारी देने हेतु हर पंचायत में किसान चौपाल लगाया जा रहा है। किसानों को उसमें भाग लेने एवं गंभीरता से सुनने की जरूरत है। चौपाल में किसान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाती है। नए-नए कृषि यंत्र के आ जाने से महीनों में की जाने वाली फसल दौनी अब एक से दो दिन में हो जाता है और सरकार इन यंत्रों को अनुदान पर उपलब्ध करा रही है, किसान इसका लाभ उठाएं। हायाघाट के विधायक रामचन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमारे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो, यह कार्य कृषि विभाग को किसाने के सामंजस्य से करनी चाहिए। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र के पेयजल समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकरण मेला से निश्चित रूप से किसानों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर डीएम राजीव रौशन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये किसान ही हैं, जो धरती का सीना चीर कर अन्न उपजाते हैं, जिससे लोगों को अनाज मिलता है और उनका पेट भरता है। खेती बहुत मेहनत का काम है और किसान श्रम नहीं करें, तो देश का अन्य विकास भी बेमानी माना जाएगा, क्योंकि मानव की पहली प्राथमिका अपना पेट भरना होता है, कोई भी इंसान भूखे पेट कोई तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कृषि के क्षेत्र में सरकार ने बहुत से आयाम स्थापित किये, बहुत तरक्की की। बहुत सारे मील के पत्थर को हमने छुआ है। उन्होंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, तो हम अन्न के मामले में आत्मनिर्भर नहीं थे। हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ा था, लेकिन आज 75 वर्षों के बाद भारत के किसान, राज्य के किसान व मिथिला के किसानों ने पूरी तस्वीर बदल दी है, जहाँ हम दुनिया से अनाज लेकर खाते थे, अब हम दुनिया को अनाज देकर उन्हें खिलाते हैं और आज भारत में अनाज का सरप्लस उत्पादन होता है।

अब हम अनाज निर्यात करने में सक्षम हैं और निर्यात में भी दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इसके लिए हमारे किसानों ने श्रम किया और कृषि वैज्ञानिकों व सरकार ने प्रयास किये हैं। उन्होंने कृषि यांत्रिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में हल और बैल से खेती की जाती थी, जिससे किसान की क्षमता सिमित था, इसलिए उत्पादन भी भूमि की क्षमता के अनुकूल नहीं हो पता था, लेकिन अब कृषि यंत्र का प्रयोग होने के कारण कृषि उत्पादन पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है। किसानों की क्रय क्षमता सिमित है, सरकार ने इसे महसूस किया और इसके लिए सरकार ने कृषि यंत्र उत्पादकों और किसानों को मदद उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक अनुदान उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यहाँ 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है और सिर्फ दरभंगा के लिए 03 करोड़ 94 लाख रूपये अनुदान की राशि आवंटित की गयी है।

उन्होंने कहा कि किसान आगे बढ़कर इसका लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि अब हमें कृषि यंत्र बैंक की स्थापना पर बल देना चाहिए, ताकि ग्राम स्तर पर एक समूह स्तर पर बड़े कृषि यंत्र रखा जाए । जीविका के माध्यम से इसे क्रियान्वित कराया जा सकता है, इससे एक यंत्र से कई लोगों को खेती में लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कृषि के लिए युगान्तकारी परिवर्तन का समय होगा। अब ड्रोन के माध्यम से उर्वरक, बीज, कीट नाशक का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कृषि मेले में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र का प्रर्दशन किया जा रहा है। जिसे देखकर किसानों की समझ में वृद्धि होगी और जब ये किसान अपने गाँव में इनकी चर्चा करेंगे, तो बहुत सारे लोग जान पाएगें कि इस तरह के नए-नए कृषि यंत्र का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए भी सरकार चितिंत है और इसके लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत बिहार सरकार द्वारा की गयी है और यह अभियान सभी राजनैतिक दलों की सर्वसम्मति से प्रारंभ किया गया है। जिसके अन्तर्गत जल श्रोतों, जल के प्राकृतिक संसाधन, कुँआ, पोखर, तालाब, आहर, पईन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसके कारण जल संचयन क्षमता में विस्तार होगा और इसका फायदा भी कृषकों को मिलेगा, मिट्टी में उर्वरा शक्ति बढ़ंगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से भी पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को क्षति हो रही है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दुनिया की चमत्कारी प्रक्रिया में से एक है, जिसमें पेड़-पौधे प्रदूषित वायु, कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते है एवं उसे कार्बन में परिवत्तित कर मिट्टी को उपलब्ध कराते है, अगर ये प्रक्रिया नहीं होती तो, हमें ऑक्सीजन नहीं मिलती। प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के कारण ही हमें जीवनदायी ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिलता है। इस प्रकार एक तरफ मिट्टी को कार्बन मिलने पर उसकी उर्वरा शक्ति बढ़ती है और दुसरी और हमे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने होंगे और हमें ऑर्गेनिक फार्मिंग की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है, ताकि हम अपने फसल अवशेष को आसानी से कम्पोस्ट में बदले दें, ताकि किसानों को उसे जलाने की जरूरत ही न पड़े। हमें इस दिशा में सोचने की जरूरत है, कृषि वैज्ञानिकों को इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर कृषक संजय कुमार प्रसाद, सियाराम सिंह, कैलाश यादव एवं राजीव यादव को कृषि यंत्र क्रय करने हेतु अनुदान की स्वीकृति पत्र माननीय मंत्री महोदय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, सहायक निदेशक (उद्यान) आभा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बच्चे देश के भविष्य हैं

November 19, 2022
Dbg

18.11.2022 (दरभंगा) : चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती सप्ताह के अन्तर्गत पाँचवें दिन शुक्रवार को स्कूल जा रहे ग्रामीण बच्चों की ओर से जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद राजीव रौशन व प्रशासनिक पदाधिकारियो को दोस्ती बैंड बाँधकर दोस्ती की शुरुआत की गई। डीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन भटके बच्चों का बड़ा सहारा है, लोग इससे जुड़ें किसी भी भूले-भटके बच्चे यथा - मुसीबत में पड़े बच्चे को चाइल्ड लाइन के नम्बर 1098 पर फोन कर मदद पहुचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि नवजात बच्चे को जो नहीं रखना चाहते हैं वो उसे जहाँ-तहाँ नहीं छोड़े, वैसे बच्चे से संबंधित जानकारी चाइल्ड लाइन को दें। बच्चा परित्यक्त करने वाले माता एवं सूचना दाता का नाम गुप्त रख कर चाइल्ड लाइन बच्चा को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कार्यवाही करेगी। वरीय उप समाहर्त्ता पुष्पिता झा द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व देश के अच्छे नागरिक बनकर माता/पिता का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा महिला संरक्षण पदाधिकारी अज़्मतून निशा, चाइल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी, परामर्शी सच्चिदानंद झा, टीम सदस्य पंकज चौधरी, राकेश कुमार, शिव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

जिला स्थापना दिवस एवं युवा महोत्सव को लेकर हुई बैठक

November 19, 2022
Dbg

18.11.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस एवं जिला युवा महोत्सव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुश्री टोनी कुमारी ने बताया कि राज्य युवा महोत्सव के लिए विभिन्न कला विधाओं में कलाकारों का चयन जिला स्तर पर करने हेतु जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिला युवा उत्सव 29 नवंबर को पूर्वाह्न 8:00 बजे से लहेरियासराय अवस्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा जिसमें समूह लोकनृत्य - ग्रुप, समूह गायन- ग्रुप, लोकगीत एकल, लोकगाथा, सुगम संगीत, लघुनाटक, शास्त्रीय वाद्यवादन (सितार/बाँसुरी/वीणा/तबला/मृदंगम्/गिटार/वायलीन/सारंगी/सरोद वादन/ शहनाई/पखावज) - एकल, हारमोनियम वादन (सुगम) - एकल, शास्त्रीय नृत्य (कत्थक/ओडिसी/भरतनाट्यम/कुचिपुड़ी एवं मणिपुरी में चार संगत कलाकार के साथ एकल कलाकार का चयन किया जाएगा।

हिंदी एवं अंग्रेजी में एक्सटेम्पोर, शास्त्रीय गायन में हिंदुस्तानी एवं कर्नाटकी विद्या में एकल कलाकार दो संगत कलाकारों के साथ चयन किया जाएगा। चाक्षुष कला में (चित्रकला/हस्तशिल्प/मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी में उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 26 नवंबर तक अपना आवेदन पत्र जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा के नेहरू स्टेडियम कार्यालय, जिला शिक्षा भवन करमगंज, नेहरू युवा केंद्र दरभंगा अथवा राज हाई स्कूल दरभंगा में जमा करा सकते हैं, आवेदन पत्र में अपना फोटो चिपकाकर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 31 दिसंबर के पूर्वाह्न में खेलकूद एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 01 जनवरी 2023 के संध्या में समाहरणालय परिसर में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर दरभंगा के विरासत को संकलित करते हुए एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा "राजा", उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, वरीय पदाधिकारी गौरव शंकर, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

(BWJU) दरभंगा का 5वां जिला सांगठनिक सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, पत्रकार के परिवार के साथ हुई दुखद घटना के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

November 18, 2022
Dbg

17.11.2022 (दरभंगा) : (BWJU) बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, दरभंगा का 5वां जिला सांगठनिक सम्मेलन 20 नवम्बर 2022 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, एमबीए डिपार्टमेंट के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए यूनियन के जिला महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने बताया की इस सम्मेलन में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सांगठनिक पदाधिकारी व पत्रकार भाग लेंगे। इस अवसर पर एक दर्जन पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दो सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन के प्रथम सत्र में "वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका और चुनौतियां" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, वही दूसरे सत्र में सांगठनिक सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें पत्रकार सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की जाएगी। उद्घाटन सत्र के लिए मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति सहित प्रमंडल और जिला स्तर के वरीय अधिकारी को आमंत्रित किया गया है। आज जुड़ावन सिंह मुहल्ले में अमरेश्वरी चरण सिन्हा के अध्यक्षता में तैयारी को लेकर स्वागत समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें यूनियन के जिला महासचिव शशि मोहन भारद्वाज ने तैयारी को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कहा कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडो से प्रतिनिधि भाग लेंगे।

संजीव कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, विशाल कुमार, मनोज कुमार आशीष कुमार सिंह आदि ने आयोजन की सफलता को लेकर विचार रखा। उक्त बैठक में बिरौल में एक दैनिक अखबार के पत्रकार के परिवार के साथ हुई दुखद घटना की निन्दा करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ मामले की उचित जांच की मांग दरभंगा एसएसपी से की गई।

नशा के विरुद्ध लोगों को किया गया जागरूक

November 18, 2022
Dbg

17.11.2022 (दरभंगा) : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा बिहार में लागू मद्यनिषेध एवं नशा मुक्ति अभियान को जीवंत बनाए रखने एवं नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दरभंगा शहरी क्षेत्र के लहेरियासराय टावर चौक एवं एकमी घाट के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नशामुक्ति आधारित गीत व नाटक की प्रस्तुति कर मनोरंजन के माध्यम से बिहार में लागू मद्यनिषेध अभियान से अवगत कराते हुए मद्यपान व नशा करने के दुष्परिणाम से दर्शकों को अवगत कराया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।