DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

30 दिसंबर 2022 को मतगणना, संयुक्तादेश जारी

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : मतगणना केंद्र, बाजार समिति, शिवधारा में 30 दिसंबर 2022 को मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन व एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा गया कि दरभंगा जिला में बिहार नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर दरभंगा जिला अन्तर्गत द्वितीय चरण में दरभंगा नगर निगम तथा नगर पंचायत, सिंहवाड़ा एवं नगर पंचायत, भरवाड़ा का 28 दिसम्बर 2022 को मतदान के पश्चात् मतगणना का कार्य 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा स्थित ब्रजगृह, जहाँ मतदान के पश्चात् पोल्ड ई.वी.एम. सुरक्षित शील्ड कर रखवाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मतगणना के अवसर पर मतगणना हॉल जाने के रास्ते, मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार, मतगणना परिसर के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि मतगणना कार्य सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.) से बाजार समिति जाने वाली सड़क पर कोई वाहन/व्यक्ति बिना समक्ष प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वारा के अन्दर कोई वाहन आथवा कोई व्यक्ति बिना समक्ष प्रवेश पत्र के मतगणना परिसर की ओर प्रवेश नहीं करेगा। बाजार समिति प्रांगण के अन्दर स्थित मतगणना स्थल के परिसर में प्रवेश द्वार के अन्दर कोई भी पदाधिकारी, कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्त्ता, पर्यवेक्षक बिना सक्षम प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेंगे। गेट के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। सिर्फ प्रमण्डलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, प्रेक्षकगण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं निर्वाची पदाधिकारी के वाहन ही अन्दर प्रवेश कर सकते हैं, परन्तु पदाधिकारी को पहुँचाने के बाद तुरन्त उपरोक्त वाहन मतगणना हॉल के दाहिनी तरफ स्थिता खाली सड़क पर वाहन पार्क करेंगे।

मतगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारी का चार पहिया वाहन बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर प्रशासनिक भवन के निकट स्टेट बैंक के सामने अन्दर तथा कर्मियों के दो पहिया वाहन मुख्य प्रवेश द्वार के तुरंत बाद गार्ड रूम के पीछे लगाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि मतगणना कार्य में संलग्न मतगणना अभिकर्त्ता एवं राजनैतिक दलों तथा अन्य के सभी प्रकार के वाहन के पार्किंग की व्यवस्था एन.एच के पूर्वी लाइन (सुरक्षित क्षेत्र) में की गयी है। बाजार समिति मतगणना केन्द्र के लिए विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा स्थापित किये जाने वाले केन्द्र अथवा कार्यालय किसी भी परिस्थिति में शिवधारा चौक से एन.एच-57 के बीच अथवा समिति के अन्दर अवस्थित नहीं होगा। मतगणना परिसर के मुख्य द्वारा पर आवश्यक जाँचोपरान्त विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्त्ता अपना फूड पैकेट तथा पानी की बोतलें साथ ले जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरा मतगणना परिसर का क्षेत्र धुम्रपान निषेध क्षेत्र होगा। सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि चिकित्सकों के दल एवं एम्बुलेंस के साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों के साथ एक चिकित्सा केन्द्र की स्थापना सुनिश्चित करेंगे, जो नियंत्रण कक्ष के पास होगा। उपरोक्त व्यवस्था के अतिरिक्त शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 30 दिसम्बर 2022 के प्रातः 05ः00 बजे से मतगणना के शांतिपूर्ण समापन तक मतगणन स्थल पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-299997 है। मतगणना केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन लेकर मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं करेगा, यह आदेश विधि-व्यवस्था कार्य में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी पर लागू नहीं होगा।

मतगणना हॉल में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मीडिया कर्मी केवल चुनाव आयोग/जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही मीडिया कर्मी द्वारा गणना विधि की फोटोग्राफी नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को बाजार समिति, दरभंगा में अपने स्तर से मोबाईल जमा करवाने हेतु काउन्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया तथा वे इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार जिला नियंत्रण कक्ष से पदाधिकारी एवं कर्मी की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी मतगणना कर्मी, अभिकर्ता मतगणना हॉल में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं कर पाये। बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ एवं पुलिस उपाधीक्षक, (यातायात) बिरजू पासवान को बनाया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को 30 दिसम्बर 2022 को प्रातः 06ः00 बजे से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

ओ.पी अध्यक्ष, मब्बी, थानाध्यक्ष, लहेरियासराय, नगर, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा, दरभंगा सदर को अपने-अपने क्षेत्र में मतगणना के दौरान एवं मतगणना समाप्ति के पश्चात् परिणाम घोषित हो जाने के बाद सघन गश्ती करावाने का आदेश दिया गया है, ताकि सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। आदेश में कहा गया है कि विजयी उम्मीदवार अथवा उनके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, नगर एवं थानाध्यक्ष, लहेरियासाराय, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, सिमरी, सिंहवाड़ा को सुरक्षित बल से इसे सुनिश्चित कराने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु द्वितीय चरण का मतदान संपन्न

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु द्वितीय चरण में 28 दिसम्बर 2022 को पूर्वाह्न 7:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक नगर निगम, दरभंगा तथा नगर पंचायत भरवाड़ा एवं नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के कुल - 68 वार्डों के 298 मतदान केन्द्रों (जिनमें 03 चलंत मतदान केन्द्र शामिल है) पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराया गया।

अपराह्न 5:00 बजे प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार नगर निगम, दरभंगा में कुल मतदान का प्रतिशत 51.7 रहा, जिनमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 48.2 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 55.2 रहा। वहीं नगर पंचायत, भरवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 59.97 रहा, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 55.41 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.2 रहा। इसके साथ ही नगर पंचायत, सिंहवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 57.87 रहा, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 51.67 एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 64.93 रहा।उल्लेखनीय है कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने हेतु कुल - 106 सेक्टर दण्डाधिकारी लगाए गए थे तथा 30 ई.वी.एम. कलस्टर बनाए गए थे , 06 जोनल दण्डाधिकारी, 03 सुपर जोनल दण्डाधिकारी लगाए गए थे। मतदान केन्द्रों पर पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया था। जिला एवं अनुमण्डल के साथ-साथ प्रखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए थे, जो दिनभर कार्यरत रहा। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर दरभंगा जिला अन्तर्गत पाँच महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिनमें दरभंगा नगर निगम का होली क्रॉस विद्यालय, दोनार मतदान केन्द्र संख्या -17/4, चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय मतदान केन्द्र संख्या -10/1, नगर निगम कार्यालय पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 21/4 के साथ-साथ भरवाड़ा के न्यू प्राथमिक विद्यालय, भरवाड़ा छींट पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या -5/1 एवं सिंहवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय, प्रखण्ड कॉलोनी पूर्वी भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 5/1 को महिला मतदान केन्द्र में बनाया गया है।वहीं दरभंगा नगर निगम के होली क्रॉस विद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या -17/3, चंद्रधारी विज्ञान महाविद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 10/2, उत्क्रमित विद्यालय, भरवाड़ा संस्कृत, मतदान केन्द्र संख्या -9/1, प्लस 2 चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा, दक्षिण भाग, मतदान केन्द्र संख्या - 4/1 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।

इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा स्वयं नगर निगम, दरभंगा के कई मतदान केन्द्रों का घूम-घूम कर मुआयना किया गया तथा उनके द्वारा दूरभाष के माध्यम से सभी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा।

बिहार का पहला सोलर पावर प्लांट आधारित तैरता बिजली घर दरभंगा में, नीचे मछली का पालन और ऊपर बिजली उत्पादन

December 29, 2022
Dbg

28.12.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन व एसएसपी दरभंगा अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा शहर के नाका नम्बर - 01 के समीप नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय परिसर में अवस्थित 04 एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब में ब्रेडा एजेंसी के माध्यम से 02 मेगावाट क्षमता वाला स्थापित (सौर ऊर्जा) सोलर पावर प्लांट का निरिक्षण किया। यह बिहार का पहला सोलर पावर प्लांट आधारित तैरता बिजली घर है। इस प्लांट में नीचे मछली का पालन और ऊपर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। डीएम व एसएसपी द्वारा बारीकी से इसका अवलोकन किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संतुलन के लिए तथा पारम्परिक ऊर्जा पर निरर्भता को कम करने के लिए यह एक अच्छी योजना है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है और बिजली का उत्पादन भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि दरभंगा के अन्य बड़े तालाबों पर भी इस तरह का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाया जाए। उक्त अवसर पर संबंधित अभियंतागण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सभी सेक्टर एवं जोनल दण्डाधिकारी को दिया गया टास्क

December 27, 2022
Dbg

26.12.2022 (दरभंगा) : प्रेक्षागृह दरभंगा में द्वितीय चरण के नगर निगम, दरभंगा तथा नगर पंचायत, भरवाड़ा एवं नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के लिए 28 दिसम्बर 2022 को कराए जाने वाले मतदान के लिए नियुक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी, पीसीसीपी, जोनल दण्डाधिकारी एवं उनके साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी श्री अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग की गयी।

जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं जोनल दण्डाधिकारियों को आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आ-सूचना संग्रह करना एवं आदर्श आचार-संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को धर्म, जाति या अन्य प्रलोभन के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सुबह 5ः00 बजे सेक्टर को यह सुनिश्चित कर लेना है कि उनके सभी मतदान केन्द्र पर सभी मतदान कर्मी तथा ई.वी.एम. पहुंच गए हैं। साथ ही मतदान प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल कराकर, उस डाटा को ई.वी.एम से डिलीट करवा कर स्ट्रेप्सिल लगवाना तथा मतदान प्रारंभ करवाना सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि यदि मॉक पोल के दौरान किसी ई.वी.एम. में कोई त्रुटि पाई जाती है तो जिस भाग में त्रुटि है केवल वही भाग बी.यू या सी.यू बदला जाएगा न कि दोनों भाग बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रयुक्त ई.वी.एम. मतदान समाप्ति के उपरान्त कमला नेहरू पुस्तकालय में जमा होगा, जबकि प्रयुक्त ई.वी.एम बाजार समिति, शिवधारा में बने बज्रगृह में जमा होगा। यदि किसी ईवीएम में कुछ मतदान होने के उपरांत त्रुटि उत्पन्न होती है तो वह भाग बदला जाएगा, लेकिन उसमें पड़े मत की गिनती की जाएगी, इसलिए वह भाग बज्रगृह में जमा होगा। मतदान के उपरांत ई.वी.एम में सीयू का क्लोज बटन निश्चित रूप से पीठासीन पदाधिकारी से दबवा देंगे।

मतदान तिथि को (क्यू.आर.टी.) क्विक रिस्पांस टीम मोटर साइकिल पर गश्त करेगी। साथ ही मतदान केन्द्रों का ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों पर (फेशियल रीकोनाइजेशन सिस्टम) चेहरा पहचान प्रणाली कार्यरत रहेगा। अतः कोई मतदाता वेश बदलकर भी दुबारा मतदान करने आता है, तो उसे पहचान लेगा और उसके उपरांत उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपना एप्प डाउनलोड कर 08 घंटे के लिए ऑन करके शेयर कर लेना है, इससे आपका लोकेशन मिलता रहेगा, साथ ही आप अपने सभी बूथ का लोकेशन देख सकेंगे। सेक्टर एवं जोनल दंडाधिकारी को अपना क्षेत्र तब तक नहीं छोड़ना है, जब तक उनके क्षेत्र के सभी मतदान दल एवं ईवीएम चला न जाए। किसी भी सेक्टर पदाधिकारी को बिना फ़ोर्स के ईवीएम लेकर नहीं चलना है, न ही ईवीएम लेकर बीच में रुकना है, अपने गंतव्य स्थल पर ही रुकेंगे। मतदान तिथि को मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी अभ्यर्थी का हेल्प डेस्क या वाहन नहीं रहेगा। केवल कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारियों का ही वाहन रह सकता है। सेक्टर पदाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारीयों के साथ पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि सभी अपने क्षेत्र तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक सभी मतदान दल चले नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि जोनल दंडाधिकारी निरंतर गश्ती में रहेंगे, यदि कहीं बल की आवश्यकता पड़ती है तो अपने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से माँग कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि के दिन मतदान केन्द्र के आस-पास जितने भी वाहन मिले, उनकी सघन जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिलती है कि मतदाताओं को ढोने के लिए अवैध रूप से प्रत्याशियों द्वारा वाहनों का दुरूपयोग किया जाता है। ऐसा मामले पाए जाते है, तो चालक सहित गाड़ी को सीज करते हुए थाना पर ले जाने तथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि मतदाता पर्ची बाँटने के नाम पर मतदान केन्द्र के समीप टेंट लगाकर लोगों का जमावड़ा लगवाया जाता है और वहाँ कई सुविधा जो प्रतिबंधित है, प्रदान किया जाता है, इस पर भी नजर रखने और रोक लगाने का निर्देश सभी सेक्टर एवं जोनल दण्डाधिकारी को दिया गया। मतदान तिथि को निर्वाचन क्षेत्र में 144 लागू रहता है, जिसका सख्ती से अनुपालन कराना है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान मोटर साईकिल गश्ती पार्टी भी भ्रमण करती रहेंगी। कहीं भी पुलिस पदाधिकारी की कमी नहीं है, जहाँ भी आवश्यकता हो, जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे, तुरंत पुलिस बल उक्त जगह पर पहुँच जाएगी। उन्होंने कहा कि आपकी जबावदेही 26 दिसम्बर 2022 की रात से ही शुरू हो जाती है। कहीं भी प्रचार-प्रसार करने या मतदाताओं को प्रलोभन देने का प्रयास नहीं किया जाए, इस पर भी नजर रखनी है। उन्होंने सभी संबंधित थानों को भी सक्रिय एवं भ्रमणशील रहकर इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में यदि कोई व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करता है तो उसे पकड़ कर थाने में रखा जाए।

उक्त ब्रीफिंग में निर्वाची पदाधिकारी, दरभंगा नगर निगम-सह-उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा‘‘, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, ललित राही, अभिषेक रंजन, गौरव शंकर, संस्कार रंजन, फैजान, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

नगर निकाय के द्वितीय चरण के निर्वाचन की तैयारी को लेकर हुई प्रेस ब्रीफिंग

December 27, 2022
Dbg

26.12.2022 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नगर निकाय के द्वितीय चरण के निर्वाचन की तैयारी को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गयी। संवाददाता को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि 28 दिसंबर को पूर्वाह्न 7:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक दरभंगा नगर निगम के 266, नगर पंचायत सिंहवाड़ा के 17 एवं नगर पंचायत भरवाड़ा के 15 कुल 298 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा, जिनमें पाँच महिला मतदान केंद्र एवं चार आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। महिला मतदान केंद्र में दरभंगा नगर निगम का होली क्रॉस विद्यालय, दोनार मतदान केंद्र संख्या-17/4, चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय मतदान केंद्र संख्या-10/1, नगर निगम कार्यालय पूर्वी भाग, मतदान केंद्र संख्या 21/4, भरवाड़ा के न्यू प्राथमिक विद्यालय, भरवाड़ा छींट पूर्वी भाग, मतदान केंद्र संख्या-5/1,एवं सिंहवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी पूर्वी भाग, मतदान केंद्र संख्या 5/1 शामिल हैं। आदर्श मतदान केंद्र में दरभंगा नगर निगम के होली क्रॉस विद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केंद्र संख्या-17/3, चंद्रधारी विज्ञान महाविद्यालय, दक्षिण भाग, मतदान केंद्र संख्या- 10/2, उत्कर्मित विद्यालय भरवड़ा संस्कृत, मतदान केंद्र संख्या-9/1, प्लस 2 चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय सिंहवाड़ा, दक्षिण भाग, मतदान केंद्र संख्या-4/1 शामिल हैं।

कुल मतदाताओं की संख्या 02 लाख 60 हजार 04 है। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए 96 सेक्टर, 24 ईवीएम क्लस्टर, चार जोनल दंडाधिकारी, दो सुपर जोनल दंडाधिकारी, नगर पंचायत सिंहवाड़ा के लिए 5 सेक्टर पदाधिकारी, तीन ईवीएम क्लस्टर, एक जोनल दंडाधिकारी, नगर पंचायत भरवाड़ा के लिए 5 सेक्टर पदाधिकारी, तीन ईवीएम क्लस्टर, एक जोनल दंडाधिकारी तथा सिंहवाड़ा एवं भरवाड़ा के लिए एक सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 106 सेक्टर पदाधिकारी, 30 ईवीएम क्लस्टर, 06 जोनल दंडाधिकारी एवं तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं। ईवीएम कलस्टर पर रिजर्व ईवीएम रहेगा जहां सेक्टर पदाधिकारी के साथ मास्टर ट्रेनर एवं (QRT) क्विक रिस्पांस टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। दरभंगा नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस हैं, जिनका मोबाइल नंबर-9431818365 है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा के निर्वाची पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार हैं, जिनका मोबाइल नंबर-6202751046 है। नगर पंचायत भरवाड़ा के निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती नयना अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर दरभंगा हैं,जिनका मोबाइल नंबर-7903927664 है।

इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06272-240600, सदर अनुमंडल दरभंगा के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-245349, निर्वाची पदाधिकारी दरभंगा नगर निगम दरभंगा का दूरभाष नंबर-06272-245203, निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नियंत्रण कक्ष प्रभारी पदाधिकारी का मोबाइल नंबर-8271653561, निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत भरवाड़ा के नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी का मोबाईल नंबर-8271653561 है। मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार सार्वजनिक बैठक, जुलूस, सभा पर प्रतिबंध लग गया है। इसलिए जो कार्यकर्ता उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है तुरंत उस निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देंगे। इस अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति नहीं होगी, मतदान केंद्र के 100 मीटर की दूरी के अंदर या किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान पर प्रचार नहीं किया जाएगा।

मतदाताओं की पहचान के लिए एफ.आर.एस. की व्यवस्था की गई है। एसएसपी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्र में फ्लैग मार्च करवाया गया है। कुछ अवैध हथियार और कारतूस जप्त किया गया है। वाहन जांच कराई गई है। ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। तेरह चेक पोस्ट बनाए गए हैं। तेरह एसएसटी कार्यरत हैं। सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सेक्टर पदाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। मतदाताओं को धर्म, जाति व प्रलोभन देकर प्रभावित करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा-107 के तहत 359 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। तथा कई लोगों के विरुद्ध सीसीईए का भी प्रस्ताव दिया गया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह निर्वची पदाधिकारी दरभंगा नगर निगम श्रीमती अमृषा बैंस, सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।